Vednidhi Foundation

Vednidhi Foundation A Non Profit : Working in the field of Sustainable Development and Carbon Credit.

09/08/2026

🇮🇳For , all of us are going to hoist the Tricolour at our homes. Post that, kindly fold the Tiranga respectfully & with care, and keep it safe so that you can again wave your Tricolour on the next 26th January and/or 15th August.

#स्वतंत्रता_दिवस

महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजनमहिला सशक्तिकरण की दिशा में वेदनिधि फाउंडेशन की सराहनीय पहलमह...
29/07/2026

महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

महिला सशक्तिकरण की दिशा में वेदनिधि फाउंडेशन की सराहनीय पहल

महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वेदनिधि फाउंडेशन द्वारा एक विशेष महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 75 महिलाओं एवं 18 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदनिधि फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती जागृति गुप्ता ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का स्वस्थ एवं सुरक्षित होना एक सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों को दूर करने, स्वच्छ एवं सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों के उपयोग तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा समाज की अन्य महिलाओं को भी इस विषय में जागरूक करें।

इस अवसर पर मिशन शक्ति की समन्वयक श्रीमती प्रिया गुप्ता ने भी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा, महिला हेल्पलाइन सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से उनके समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को भोजन वितरित किया गया। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Vednidhi Foundation Distributes Clothes to 75 Underprivileged Beneficiaries in MahobaMahoba: Vednidhi Foundation organiz...
08/07/2026

Vednidhi Foundation Distributes Clothes to 75 Underprivileged Beneficiaries in Mahoba
Mahoba: Vednidhi Foundation organized a clothes distribution program in Village Bara, Mahoba district, benefiting 75 underprivileged and economically weaker individuals. The initiative also included an awareness session encouraging women to explore government welfare schemes and entrepreneurship opportunities.
Addressing the gathering, Foundation President Jagrati Gupta said that Vednidhi Foundation is committed to empowering women across Bundelkhand through skill development initiatives. The organization conducts training programs in computer education, Artificial Intelligence (AI), Tally, and tailoring to help women and young girls become self-reliant and improve their employment prospects.
Retired Inter College teacher Kalka Prasad Gupta "Jalaj" appreciated the initiative, stating that such social welfare activities bring positive change to disadvantaged communities. Foundation Secretary Ramchandra Pathak concluded the program by thanking the guests, Mission Shakti team, beneficiaries, and volunteers. Around 90 people attended the event.

Organic Farm Tour to understand How to make vegetable garden at Home.
23/03/2026

Organic Farm Tour to understand How to make vegetable garden at Home.

26/02/2026
Vednidhi Foundation organized a sanitary pad distribution and menstrual hygiene awareness program under its Ladli Projec...
26/02/2026

Vednidhi Foundation organized a sanitary pad distribution and menstrual hygiene awareness program under its Ladli Project at Sukhanand High School, Ajnar (Mahoba) on 14 February 2026. The initiative aimed to promote health, dignity, and empowerment among adolescent girls. A total of 82 students received free sanitary pads and were educated about menstrual hygiene, infection prevention, proper usage, timely disposal, and the importance of overcoming stigma around menstruation. Foundation President Jagrati Gupta emphasized the need for awareness and accessibility to prevent health issues. Social Welfare Officer Priya Gupta appreciated the effort, while teachers Roshni and Jyoti motivated students to adopt healthy hygiene practices regularly.

वेदनिधि फाउंडेशन द्वारा कंबल  वितरण कार्यक्रम संपन्नमहोबा, उत्तर प्रदेश | दिनांक : 26 दिसंबर 2026ठंड के मौसम में जरूरतमं...
27/12/2025

वेदनिधि फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

महोबा, उत्तर प्रदेश | दिनांक : 26 दिसंबर 2026

ठंड के मौसम में जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से **वेदनिधि फाउंडेशन** द्वारा एक कंबल एवं भोजन वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन न्यू जेल के सामने, बिलबई रोड, छिकहरा जनपद महोबा (उत्तर प्रदेश) में किया गया।

इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 90 गरीब एवं वंचित महिलाओं को कंबल वितरित किए गए, वहीं 120 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ठंड से राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि IPS श्रीमती मृणालिनी श्रीवास्तव (मिनी दीदी) ने अपने संबोधन में कहा,
बुंदेलखंड के लोगों की गरिमा और समृद्धि को कौशल विकास तथा ऐसे सामाजिक प्रयासों के माध्यम से पुनर्जीवित किया जा सकता है। जब समाज सेवा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को एक साथ आगे बढ़ाया जाता है, तभी क्षेत्र का वास्तविक विकास संभव होता है।

उन्होंने वेदनिधि फाउंडेशन द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक, कौशल विकास और मानवीय कार्यों की सराहना की।

वेदनिधि फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती जागृति गुप्ता* ने कहा हमारा प्रयास केवल सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि हम चाहते हैं कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी सम्मान के साथ जीवन जी सके और आत्मनिर्भर बन सके।

फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा, वेदनिधि फाउंडेशन शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक उत्थान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्री कालका प्रसाद गुप्ता (सेवानिवृत्त शिक्षक) ने कहा,

ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को सेवा से जोड़ने की प्रेरणा देते हैं।
स्वीडन के डॉक्टर रविकांत पाठक ने लोगो को आत्मनिर्भर आत्मचिंतन का संदेश दिया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिव नरेश, संदीप, अतुल, अजय सत्येंद्र प्रताप सहित अन्य स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और सेवा भाव के साथ कंबल एवं भोजन वितरण की व्यवस्था चलाया
Foundation

Address

Gata No. 2697, Bilbai Road, Chhikahra
Mahoba
210427

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vednidhi Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vednidhi Foundation:

Shortcuts

Share