15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय कला मंच, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा "भारतभूमि - राष्ट्रभाव के सांस्कृतिक स्वर" विषयक संगोष्ठी एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य एवं विविध विधाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं तथा भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और राष्ट्रभाव की सुंदर अभिव्यक्ति की।
इस अवसर पर अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय कला मंच की राष्ट्रीय सह-संयोजक कोमोलिका कैम एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक मोरल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।