17/08/2026
#ब्रेकिंग_न्यूज़ लखनऊ ईको गार्डन में छात्रों के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन
#विषय - SC ,ST विशेष फंड से स्थापित राजकीय मेडिकल कॉलेजेस में 70% विशेष सेट व्यवस्था की रक्षा हेतु आयोजित शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के समर्थन के संबंध में
#उत्तर_प्रदेश में अनुसूचित जाति (SC)एवं अनुसूचित जाति (ST) के विशेष फंड से स्थापित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज 1. #अंबेडकर_नगर , 2. #कन्नौज 3. #जालौन 4. #सहारनपुर में निर्धारित विशेष सीट व्यवस्था को बनाए रखने की मांग को लेकर डॉक्टर अंबेडकर डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से इको गार्डन लखनऊ में विशाल शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है उक्त चारों मेडिकल कॉलेज में एससी एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के हितों एवं निर्धारित 70% विशेष सीट व्यवस्था की रक्षा की मांग सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा संवैधानिक प्रावधानों की भावना की अनुरूप है यह व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 15 (4), 15 (5) एवं अनुच्छेद 46 में निहित सामाजिक एवं शैक्षणिक शैक्षिक रूप से वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से भी संबंधित है #भारतीय_विद्यार्थी_मोर्चा उत्तर प्रदेश यूनिट इस शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन का पूर्ण समर्थन एवं सहभागिता करता है हम सरकार से मांग करते हैं कि एससी एसटी विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विशेष सीट व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू एवं संरक्षित किए जाएं तथा इस संबंध में उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए । ज्यादा से ज्यादा शेयर करें 🙏
#विद्यार्थी #आन्दोलन #इको_गार्डन #लखनऊ