DYFI Rajasthan

DYFI Rajasthan भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI)
राज्य कमेटी राजस्थान का अधिकृत फेसबुक पेज
(1)

कल भारत की जनवादी (DYFI) जयपुर कमेटी के द्वारा जयपुर के मज़दूर किसान भवन में "79 सालों में हम कितने आज़ाद हुए और कितना होन...
17/08/2026

कल भारत की जनवादी (DYFI) जयपुर कमेटी के द्वारा जयपुर के मज़दूर किसान भवन में "79 सालों में हम कितने आज़ाद हुए और कितना होना बाकी है " विषय पर एक चर्चा आयोजित की गई। इनमें जयपुर के विभिन्न इलाकों से आए युवा साथी शामिल हुए। चर्चा बहुत शानदार रही व साथियों ने आज़ादी और गुलामी के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। आने वाले दिनों में इसी तरह की और भी चर्चाएं आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI तहसील कमेटी हनुमानगढ़ के द्वारा आज 15 अगस्त के उपलक्ष पर में गाँव गोदाराबास,फतेहगढ में नई...
17/08/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI तहसील कमेटी हनुमानगढ़ के द्वारा आज 15 अगस्त के उपलक्ष पर में गाँव गोदाराबास,फतेहगढ में नई कमेटी बनाकर पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए इलाके में बढते मेडिकल नशे से दुर रहकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल ग्राउंड से जोड़ा जाए इस मौके पर जिला महासचिव वेद मक्कासर ने संगठन को मजबूती देने इलाके में कानून व्यवस्था बहाल करने तमाम युवाओं से अपील की की मिलकर एक संगठन खड़ा हो जो इलाके की बात कर सके इस मौके पर तमाम साथी उपस्थित रहे जिलाउपाध्यक्ष सुरेश कुमार जोड़किया, पवन कुमार, अनुपम, दिलीप कुमार, सुशील कुमार, जसवंत, मनजीत सिंह, अजय कुमार, राजपाल, पवन कुमार, रमेश कुमार, रोशन लाल, विनोद कुमार कालवा, गुरप्रीत सिंह, विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट, लेखराम, सहित काफी नौजवान उपस्थित रहे।

सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं !
15/08/2026

सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं !

कल भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) की बैठक जयपुर के झोटवाड़ा स्थित कांटा चौराहे के पार्क में हुई व इसमें एक संयोजक मंडल ...
03/08/2026

कल भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) की बैठक जयपुर के झोटवाड़ा स्थित कांटा चौराहे के पार्क में हुई व इसमें एक संयोजक मंडल का चुनाव किया गया। बैठक में संगठन के इतिहास, इसकी विचारधारा व स्थानीय स्तर पर संगठन के काम के बारे में साथियों को बताया गया। साथ ही बैठक के अंत में सर्व सहमति से एक संयोजक मंडल को चुना गया , जिसके संयोजक के तौर पर योगेश खेजरोली व सह संयोजक के तौर पर दीपक को चुना गया। बैठक में ज़िला कमेटी की ओर से मनीष कुमार व ऋतांश आज़ाद ने बात रखी व स्थानीय साथी दिनेश राणा व अन्य साथियों ने भी अपनी बात रखी।

03/08/2026

धनुरी टोल प्लाजा की गुंडागर्दी नहीं चलेगी!

मलसीसर के निवासी रफीक पर धनुरी टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा लोहे की रॉडों से जानलेवा हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। आम जनता से अवैध वसूली करने वाले ये टोल अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

DYFI मांग करती है कि—
✊ रफीक पर हुए हमले में दोषियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
✊ धनुरी टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर जनता का शोषण करने वाले इस टोल रूपी लूट के अड्डे को बंद किया जाए।
✊ पीड़ित को न्याय और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
इंकलाब ज़िंदाबाद!
DYFI ज़िंदाबाद!

भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI हनुमानगढ़ जिला कमेटी द्वारा पीलीबंगा तहसील कमेटी की ग्रामीण ब्रांचों में सदस्यता अभियान आ...
03/08/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI हनुमानगढ़ जिला कमेटी द्वारा पीलीबंगा तहसील कमेटी की ग्रामीण ब्रांचों में सदस्यता अभियान आज सूरवाला ओर कैचीं में कमेटी बनाकर सदस्यता की और आने वाले समय में तमाम कमेटी के सदस्यों द्वारा जल्द ही बड़ा कार्यक्रम मेडिकल नशे के खिलाफ पीलीबंगा में किया जाऐगा !

मेडिकल नशे पर रोक लगाओ!
बरोजगारो को रोजगार दो!
नहीं तो बगैर शर्त के बरोजगारी भत्ता दो✊✊

प्रेस विज्ञप्तिभारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) तहसील सम्मेलन टिब्बी संपन्न, नई तहसील कमेटी का गठनतलवाड़ा (टिब्बी), 27 ज...
27/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति

भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) तहसील सम्मेलन टिब्बी संपन्न, नई तहसील कमेटी का गठन

तलवाड़ा (टिब्बी), 27 जुलाई। भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) का तहसील सम्मेलन तलवाड़ा की धान मंडी में तहसील अध्यक्ष सुनील की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष देवीलाल धोलीपाल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय तहसील कमेटी का गठन किया गया, जिसमें फिलहाल दो पद रिक्त रखे गए तथा 13 साथियों को कमेटी सदस्य बनाया गया।

नई तहसील कमेटी इस प्रकार है:

- तहसील अध्यक्ष – अजय (टिब्बी)
- तहसील महासचिव – सुनील (तलवाड़ा)
- तहसील उपाध्यक्ष – मुकेश (तलवाड़ा)
- तहसील उपाध्यक्ष – प्रवीण (पीरकामड़िया)
- तहसील संयुक्त सचिव – सोनू (सुरेवाला)
- तहसील संयुक्त सचिव – सोनू (टिब्बी)
- तहसील कोषाध्यक्ष – भजनलाल (तलवाड़ा)
- मीडिया प्रभारी – आदित्य (तलवाड़ा)

कमेटी सदस्य:
जसविंदर सिंह (तलवाड़ा), सुखदेव सिंह (सुरेवाला), विजय (तलवाड़ा), जसवंत सिंह (सुरेवाला), सुशील खान (टिब्बी) तथा दो पद भविष्य के लिए रिक्त रखे गए हैं।

सम्मेलन के दौरान नई कमेटी को खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी, तहसील टिब्बी महासचिव सुरेन्द्र सोनी, किसान नेता हाकम सिंह मसानी, मोहन सिंह मेहरवाला, राम सिंह टिब्बी, अमरजीत टिब्बी, मुख्तयार सिंह तलवाड़ा, जसविंदर सिंह सहित अनेक साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

सम्मेलन के समापन अवसर पर नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष अजय ने कहा कि भारत की जनवादी नौजवान सभा क्षेत्र के युवाओं को संगठित कर मेडिकल नशे के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर पूरी तहसील कमेटी मिलकर गांव-गांव अभियान चलाएगी। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में मेडिकल नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और इस लड़ाई में DYFI की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

जारीकर्ता:
भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI)
तहसील कमेटी, टिब्बी

25/07/2026

दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में जयपुर के पत्रिका गेट पर हुए प्रदर्शन में DYFI जयपुर के साथियों ने कुछ इस तरह अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

भारत की जनवादी नौजवान सभा हनुमानगढ़ (DYFI) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) द्वारा हनुमानगढ़ के लाल चौक पर जोरदार व...
23/07/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा हनुमानगढ़ (DYFI) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) द्वारा हनुमानगढ़ के लाल चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूँककर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इसके उपरांत जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

23/07/2026

आज *DYFI, SFI रावला* (अनुपगढ) द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए विद्यार्थियों नौजवानों पर लाठी चार्ज ओर पुलिसिया दमन के खिलाफ दिल्ली पुलिस और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रावला मंडी के मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पर ज्ञापन सोपा गया।
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो।


Address

Majdur Kishan Bhawan
Jaipur

Telephone

+919799803952

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DYFI Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share