ABVP CURAJ

ABVP CURAJ STUDENT POWER , NATION'S POWER

ABVP HELP DESK-2026✊ 🚩
19/04/2026

ABVP HELP DESK-2026✊
🚩

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी के राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय आगमन पर ABVP इकाई द्वारा साफा एवं उत...
18/04/2026

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी के राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय आगमन पर ABVP इकाई द्वारा साफा एवं उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया गया.....
🚩

ABVP राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज शाम को इकाई अध्यक्ष अमन महला के नेतृत्व में “परिसर परिसर वंदे मातरम...
02/04/2026

ABVP राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज शाम को इकाई अध्यक्ष अमन महला के नेतृत्व में “परिसर परिसर वंदे मातरम्” अभियान के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। जिसमें इकाई सचिव आयुष शर्मा ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। तपश्चात शोध आयाम से प्रांत सह संयोजक अमित राजावत ने वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक यात्रा पर अपने विचार रखें और अंत में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया।
🚩

केंद्रीय विश्वविद्यालय में समस्याओं को लेकर ABVP का ज्ञापनकिशनगढ़/अजमेर, 27 मार्च।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की...
31/03/2026

केंद्रीय विश्वविद्यालय में समस्याओं को लेकर ABVP का ज्ञापन
किशनगढ़/अजमेर, 27 मार्च।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पानी की कमी, निर्माण कार्यों के दौरान भारी वाहनों से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा, बालिका छात्रावासों में कैंटीन की कमी, मंदिर परिसर में असामाजिक घटनाओं तथा छात्रावासों में खराब सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए गए।
परिषद ने प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन उपाध्यक्ष ऋषिका पारीक एवं सचिव आयुष शर्मा द्वारा सौंपा गया। 🚩

आज होली के पावन अवसर पर राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के...
03/03/2026

आज होली के पावन अवसर पर राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी ,मेस कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मचारियों, निर्माण कर्मचारियों, ऑटो रिक्शा ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों के साथ पर्यावरण अनुकूल तथा पारिवारिक रूप से होली का त्योहार मनाया तथा उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम से हमने एकता और भाईचारे को बढ़ावा दिया। यह एक यादगार कार्यक्रम रहा। 🌿
होली की रंगीन खुशियों में, अपनो के साथ जुड़े, जीवन को रंग दे प्यार और एकता का |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एबीवीपी परिवार की तरफ से सधन्यवाद |
🚩

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सत्र 2025-26 की नवीन इकाई की घोषणा की गई। कार्यक्रम ...
02/03/2026

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सत्र 2025-26 की नवीन इकाई की घोषणा की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल परिषद के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा ने परिषद की स्थापना, विकासक्रम और छात्र हितों के लिए किए गए आंदोलनों पर प्रकाश डालते हुए छात्र शक्ति से

सकारात्मक बदलाव के लिए संगठित होने का आह्वान किया। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष रामूराम जाणी ने निवर्तमान सत्र की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। घोषणा के अनुसार अमन महला को इकाई अध्यक्ष व आयुष शर्मा को इकाई सचिव बनाया गया। शिशुपालसिंह राजपुरोहित, रिषिका पारीक, हरदीप नेहरा व नरेन्द्र संठाला उपाध्यक्ष तथा निकिता सैनी, प्रतीक सिंह तोमर, कुणाल जाझड़िया, विधान सोनी व अंतिमा शर्मा सहसचिव नियुक्त किए गए। संचालन अमित राजावत ने किया
🚩

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सत्र 2025-26 की नवीन इकाई की घोषणा की गई। ...
01/03/2026

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सत्र 2025-26 की नवीन इकाई की घोषणा की गई। कार्यक्रम में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री ननोमा ने एबीवीपी की स्थापना, उसके विकासक्रम और छात्र हितों के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिषद ने समय-समय पर छात्र अधिकारों, शिक्षा सुधार और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर प्रभावी आंदोलन किए हैं। उन्होंने छात्र शक्ति को संगठित होकर सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया। इससे पूर्व निवर्तमान इकाई अध्यक्ष रामूराम जाणी ने सत्र 2024-25 के दौरान परिषद द्वारा कैंपस में चलाए गए विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों और आंदोलनों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संगठन ने छात्र समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक वातावरण सुधार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाई। घोषणा के दौरान सत्र 2025-26 के लिए अमन महला को इकाई अध्यक्ष एवं आयुष शर्मा को इकाई सचिव निर्वाचित किया गया। वहीं शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, ऋषिका पारीक, हरदीप नेहरा और नरेन्द्र रुंठाला को इकाई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। निकिता सैनी, प्रतीक सिंह तोमर, कुणाल जाझड़िया, विधान सोनी और अंतिमा शर्मा को सहसचिव बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत शोध सह संयोजक अमित राजावत ने किया। अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

News Window 🗞️  🚩
03/02/2026

News Window 🗞️
🚩

ABVP (राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई) के कार्यकर्ताओं ने फीस संबंधी विसंगतियों और विद्यार्थियों से वसूली जा रही अत...
02/02/2026

ABVP (राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई) के कार्यकर्ताओं ने फीस संबंधी विसंगतियों और विद्यार्थियों से वसूली जा रही अत्यधिक लेट फीस को माफ करने को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद की मांग है कि सभी विद्यार्थियों से समान रूप से मेस फीस ली जाए और फीस जमा करने हेतु पर्याप्त समय दिया जाए। साथ ही लेट फाइन की जो दरें विश्वविद्यालय ने निर्धारित की है वे भी विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ है । उन्हें भी पुनरीक्षित किया जाए और इस बार मानवीयता के आधार पर सभी विद्यार्थियों पर लगे लेट फाइन को हटाया जाए। कुलसचिव ने सकारात्मक रवैया दिखाते हुए ज्ञापन के विषय पर विस्तृत चर्चा की एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता को उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। ABVP की ओर से शोध आयाम के प्रांत सह संयोजक अमित राजावत, इकाई उपाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिशुपाल सिंह, यशपाल एवं प्रतीक तोमर ने ज्ञापन सौंपा।

युवा महोत्सव 2026 का मीडिया कवरेज🗞️
24/01/2026

युवा महोत्सव 2026 का मीडिया कवरेज🗞️

Address

Jaipur
305817

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP CURAJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP CURAJ:

Share