NIschay

NIschay We are here to serve society

04/08/2026
03/08/2026

आज प्रातः अहिंसा पार्क में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के संबंध में नगीने ग्रुप के सदस्यों के साथ वि...
03/08/2026

आज प्रातः अहिंसा पार्क में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के संबंध में नगीने ग्रुप के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर श्री ऋतेश जी अग्रवाल ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा निश्चय संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था का उत्साहवर्धन एवं भरपूर प्रोत्साहन किया।

निश्चय संस्था सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है और अधिक से अधिक नागरिकों से 9 अगस्त को रक्तदान कर इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनने की अपील करती है।

“रक्तदान – महादान, आइए मिलकर किसी की ज़िंदगी बचाएँ।” 🩸🙏

निश्चय संस्था द्वारा 9 अगस्त को दि बायके ग्रासफील्ड रिज़ॉर्ट, जयपुर में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के लिए राजस...
02/08/2026

निश्चय संस्था द्वारा 9 अगस्त को दि बायके ग्रासफील्ड रिज़ॉर्ट, जयपुर में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के लिए राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास जी को सादर आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर निश्चय संस्था के सदस्यों ने उन्हें रक्तदान शिविर का आमंत्रण पत्र भेंट कर समाजहित में आयोजित इस महाअभियान में सहभागिता एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रेरणादायी सहयोग से अधिक से अधिक लोग रक्तदान जैसे महादान से जुड़ेंगे।

🩸 आइए, जीवन बचाने के इस पावन अभियान का हिस्सा बनें।एक यूनिट रक्त केवल रक्त नहीं, बल्कि किसी की उम्मीद, किसी परिवार की मु...
28/07/2026

🩸 आइए, जीवन बचाने के इस पावन अभियान का हिस्सा बनें।

एक यूनिट रक्त केवल रक्त नहीं, बल्कि किसी की उम्मीद, किसी परिवार की मुस्कान और किसी जीवन को मिला नया अवसर है।

निश्चय संस्था के 6वें रक्तदान शिविर में आपका हार्दिक स्वागत है।

📅 9 अगस्त 2026 | रविवार
🕘 सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
📍 The Byke Grassfield Resort, जनपथ, श्याम नगर, जयपुर

“रक्तदान महादान है — क्योंकि आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।”

आइए, स्वयं रक्तदान करें और अपने परिवार व मित्रों को भी इस पुण्य कार्य से जोड़ें।
आपका एक कदम… किसी की पूरी ज़िंदगी बदल सकता है। ❤️🩸

🩸 एक यूनिट रक्त, कई ज़िंदगियों की उम्मीद।आइए, मानवता के इस महाअभियान का हिस्सा बनें और किसी अनजान चेहरे की मुस्कान बनें।...
20/07/2026

🩸 एक यूनिट रक्त, कई ज़िंदगियों की उम्मीद।
आइए, मानवता के इस महाअभियान का हिस्सा बनें और किसी अनजान चेहरे की मुस्कान बनें।
आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी के लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार हो सकता है।

❤️ रक्तदान करें – जीवन बचाएं।
📅 मिलते हैं रक्तदान शिविर में!

LifeSaver

*निश्चय संस्थान एवं अग्रवाल समाज समिति मानसरोवर द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन**जयपुर। निश्चय संस्थान एवं अग्र...
21/06/2026

*निश्चय संस्थान एवं अग्रवाल समाज समिति मानसरोवर द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन*

*जयपुर। निश्चय संस्थान एवं अग्रवाल समाज समिति मानसरोवर के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन, मानसरोवर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।*

*शिविर में कुल 151 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान 25 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की गई, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।*

*शिविर में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।*

*इस अवसर पर निश्चय संस्थान के अमन, नितिन, विवेक, मोहक, अविनाश, राकेश, कृष्णा एवं ऋषि सहित अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारी लक्ष्मी चंद, नरेंद्र, विपुल, मनोज ,कालीचरण,अंकुर, कृष्णा एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।*

*सभी उपस्थितजनों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।*

25/05/2026
*निश्चय संस्थान की और से जयपुर के कटेवा नगर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया**संस्थान के अध्यक्ष अमन अग्रवाल ने बत...
24/05/2026

*निश्चय संस्थान की और से जयपुर के कटेवा नगर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया*
*संस्थान के अध्यक्ष अमन अग्रवाल ने बताया की शिविर में 255 लोगो ने अपनी आंखों की जांच करवाई*
*शिविर में 40 मरीजों को मुफ्त मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की गई*
*समारोह के मुख्य अतिथि प्रताप सिंह खाचरियावास और रोहिताश्व सिंह का निश्चय संस्थान के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया*
*शिविर में बड़ी संख्या में समाजबधु उपस्थित रहे*
*शिविर में बीएसएन स्कूल का विशेष सहयोग रहा*
*शिविर में निश्चय संस्थान के नितिन, विवेक, मोहक, अविनाश, राकेश, कृष्णा और ऋषि मौजूद रहे*

Address

Jaipur

Telephone

+919799015376

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NIschay posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NIschay:

Shortcuts

Share