Rotary Gaya City

Rotary Gaya City We meet at 12.15 pm every Sunday at API BHAWAN, Swarajpuri Road, Gaya

"Rotary Gaya City is an organization of business and professional person who provide humanitarian service, encourage build goodwill and peace in the world

11/02/2026

DG OCV

DG OCV
09/02/2026

DG OCV

08/02/2026

Peace Seminar

*रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी द्वारा शांति संगोष्ठी का आयोजन*गया, 8 फरवरी 2026:रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी, डिस्ट्रिक्ट 3250 द्वारा...
08/02/2026

*रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी द्वारा शांति संगोष्ठी का आयोजन*

गया, 8 फरवरी 2026:
रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी, डिस्ट्रिक्ट 3250 द्वारा रविवार, 8 फरवरी 2026 को जिला शांति संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोटेरियन, गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा नागरिकों ने भाग लेकर शांति, सद्भाव और सेवा के संदेश को सशक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद अतिथियों का सम्मान तथा पारंपरिक दीप प्रज्वलन किया गया। स्कूली छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, वहीं भिक्षु समूह ने शांति मंत्रोच्चार कर आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

सम्मेलन अध्यक्ष पीपी रोटेरियन डॉ. सी.एल. नारायण ने स्वागत भाषण देते हुए समाज में शांति और सद्भाव के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नोमिनी डॉ. अजय कुमार ने अपने प्रेरक शांति संदेश में रोटरी की वैश्विक सेवा भावना और मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उनका सम्मान भी किया गया।

रोटेरियन प्रीति सैनी ने भी शांति और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे, जिसके बाद उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में फादर उज्जवल, रोटेरियन दीपक चड्ढा तथा असिस्टेंट गवर्नर ने भी अपने संबोधन में एकता, करुणा और सामुदायिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी के प्रयासों की सराहना की और शांति स्थापना के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब के स्मारिका का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में पॉल हैरिस फेलोज़ (PHF) का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने रोटरी फाउंडेशन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

रोटेरियन Kanchan verma द्वारा मंच संचालन हुआ । धन्यवाद ज्ञापन भी उन्होंने ही दिया।
, जिसके बाद सचिव की घोषणाएं और फेलोशिप सत्र आयोजित किया गया।

इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में रोटेरियन ( president Rtn Kumud Kumar Verma , Rtn Rajkumar Dubey , Rtn Dr A N Rai Rtn Dr Ratan Kumar , Rtn Bipendra Agrawal , Rtn Krishna Kumar , Rtn PP chakhaiyar , Arvind Kumar Sinha , Rtn Deepak Chadda , Rtn Kantesh Sinha , Rtn Nawal Kishore Sharma , Rtn Sanjay Pal Rtn Somendra Agrawal , Rtn Kiran Prakash , Rtn MN Anjumऔर अतिथियों की उपस्थिति रही, जिससे रोटरी की शांति, सेवा और सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।

20/09/2025
गांधी मैदान में रोटरी क्लब द्वारा पितृपक्ष सेवा आयोजनगया, 19 सितम्बर 2025:रोटरी क्लब ने आज टेंट सिटी, गांधी मैदान में “प...
20/09/2025

गांधी मैदान में रोटरी क्लब द्वारा पितृपक्ष सेवा आयोजन

गया, 19 सितम्बर 2025:
रोटरी क्लब ने आज टेंट सिटी, गांधी मैदान में “पितृपक्ष सेवा” नामक विशेष सेवा परियोजना का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर पिंडदान करने आए तीर्थयात्रियों एवं पिंडानियों को फल, बिस्कुट एवं कपड़े के थैले वितरित किए गए।

वितरण में शामिल रहे –
• सेब : 2 कार्टून (लगभग 40 किलो)
• केला : 3 क्रेट (लगभग 50 दर्जन)
• बिस्कुट : 3 बॉक्स (लगभग 400 पैकेट)
• कॉटन बैग (रोटरी लोगो सहित) : 100 नग

यह वितरण कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित किया गया। उपस्थित तीर्थयात्रियों ने रोटरी क्लब की इस सेवा भावना की सराहना की।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन कुमोद वर्मा ने कहा, “रोटरी का मूल मंत्र मानव सेवा है। पवित्र पितृपक्ष के अवसर पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह पहल हमारी ‘सेवा ही सर्वोपरि’ की भावना को दर्शाती है।”

क्लब के सभी रोटेरियन एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

During Pitripaksh mela : Devotees  served Tea, Biscuits & Fruits with love and respect at Tent City , Gandhi Maidan , Ga...
16/09/2025

During Pitripaksh mela : Devotees served Tea, Biscuits & Fruits with love and respect at Tent City , Gandhi Maidan , Gaya

🌸🙏 *शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ*🙏🌸आपके मार्गदर्शन, धैर्य, स्नेह और प्रेरणा के कारण ही जीवन में सही दिशा मिलती है।आ...
05/09/2025

🌸🙏 *शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ*🙏🌸

आपके मार्गदर्शन, धैर्य, स्नेह और प्रेरणा के कारण ही जीवन में सही दिशा मिलती है।आप केवल ज्ञान ही नहीं बाँटते, बल्कि अच्छे संस्कार और मूल्य भी सिखाते हैं।
आपका योगदान अनमोल है, और आपका स्थान सदैव आदरणीय रहेगा।
आप सभी को शिक्षक दिवस पर हृदय से नमन एवं शुभकामनाएँ।

💐✨ शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ ✨💐

Independence Day celebration at Madhya vidyalaya
20/08/2025

Independence Day celebration at Madhya vidyalaya

रोटरी क्लब ऑफ गया सिटीनई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह सम्पन्नगया, 17 अगस्त 2025रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी का ...
19/08/2025

रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी
नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह सम्पन्न
गया, 17 अगस्त 2025
रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी का वार्षिक स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह 2025–26 रविवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह का संचालन आउटगोइंग अध्यक्ष रोटेरियन राय आनंद वर्धन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत व सम्मान करने के उपरांत, आउटगोइंग अध्यक्ष रोटेरियन राय आनंद वर्धन प्रसाद ने अपने कार्यकाल का अध्यक्षीय संबोधन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् सेक्रेटरी रोटेरियन डॉ. अमिता सिन्हा ने वर्ष 2024–25 की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन पढ़ा।
इस अवसर पर कई रोटेरियन सदस्यों को पी.एच.एफ. (Paul Harris Fellow) प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके बाद रोटेरियन पी.पी. चखैर ने Rotarian Kumod Kumar Verma का परिचय देकर उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष-निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का परिचय एवं कॉलर एक्सचेंज की परंपरा सम्पन्न हुई,.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन कुमोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण करते हुए अपनी प्राथमिकताओं और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्लब की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन राजेश रॉय एवं रीजनल डायरेक्टर रोटेरियन दीपक Chaddha ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य पीडीजी रोटेरियन संजीव ठाकुर ने प्रेरणादायी उद्बोधन किया और क्लब को भविष्य की दिशा दी।
इसके बाद अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। सचिव रोटेरियन आर.के. दुबे ने आवश्यक घोषणाएं कीं। रोटेरियन प्रिंसी द्वयार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया .

📸 रोटरी क्लब गया सिटी द्वारा “नवजात शिशु देखभाल” पर विशेष सत्र का आयोजनगया, 31 जुलाई 2025: रोटरी क्लब गया सिटी द्वारा अभ...
31/07/2025

📸 रोटरी क्लब गया सिटी द्वारा “नवजात शिशु देखभाल” पर विशेष सत्र का आयोजन

गया, 31 जुलाई 2025: रोटरी क्लब गया सिटी द्वारा अभिनीत नर्सिंग होम, गया में “नवजात शिशु देखभाल: वर्तमान चुनौतियाँ एवं समाधान” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा, देखभाल और मातृत्व के प्रति जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष रोटेरियन कुमुद वर्मा द्वारा “Meeting Call to Order” के साथ की गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन की रस्म मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. रामाधार तिवारी, मुख्य वक्ता डॉ. विवेकानंद सिन्हा, क्लब अध्यक्ष रो. कुमुद वर्मा, डॉ. अमिता सिन्हा तथा रो. राजकुमार दुबे द्वारा संपन्न हुई।

रोटेरियन कुमुद वर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया।

मुख्य सत्र में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेकानंद सिन्हा ने नवजात शिशुओं की देखभाल में आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों, संक्रमणों, माताओं की सामान्य भूलों एवं उनके वैज्ञानिक समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उनके व्याख्यान को उपस्थित 46 ANM एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गहराई से सुना और तत्पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र में सहभागिता की।

इसके बाद मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रामाधार तिवारी ने अपने विचार साझा करते हुए मातृत्व एवं नवजात स्वास्थ्य जैसे विषयों पर रोटरी क्लब की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर विवेकानंद सिन्हा एवं प्रो. तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही उपस्थित माताओं को नवजात देखभाल से संबंधित उपयोगी उपहार भी प्रदान किए गए।

अंत में रोटेरियन डॉ. अमिता सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रो. राजकुमार दुबे ने कुशलता से किया। सत्र के समापन पर हल्के जलपान के साथ आपसी संवाद का आयोजन हुआ।

इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
रोटेरियन अरविंद कुमार सिन्हा, रोटेरियन सोमेन्द्र अग्रवाल, रोटेरियन सतीश मोरे, रोटेरियन अमरेश कुमार, डॉ. कुसुम सिंह, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. उमेश सिंह, रोटेरियन रतन कुमार, रोटेरियन एम. एन. अंजुम, रोटेरियन पी. पी. चखैयार, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. वैभव वर्मा, डॉ. महिमा, आयुष और बिपिन।

👉🏻 यह कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति रोटरी गया सिटी की प्रतिबद्धता का परिचायक रहा।

Address

API BHAWAN, Swaraj Puri Road
Gaya
823001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rotary Gaya City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rotary Gaya City:

Share