Komal Foundation

Komal Foundation Ashvani Kumar Rajoriya
Vivekanand State Youth Awardee Govt. of UP. President & MD at Komal Foundation

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के तहत पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱Komal Foundation ...
05/07/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के तहत पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱
Komal Foundation द्वारा एवं Vishwa Yuvak Kendra, नई दिल्ली के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा (05 जून से 05 जुलाई 2026) के अंतर्गत आदर्श समाज इंटर कॉलेज, दौलतपुर, फिरोजाबाद में पर्यावरण जन-जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए।
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
इस अवसर पर कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष Ashvani Kumar Rajoriya ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता भी आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर हरित और प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में आदर्श समाज इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामवीर सिंह यादव ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
कार्यक्रम में कोमल फाउंडेशन के स्वयंसेवक नरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, लाखन सिंह, मानपाल सिंह, ओमप्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सादर🙏

11/06/2026
"हर बच्चे का है यह अधिकार, शिक्षा से होगा सपनों का विस्तार।"Komal Foundation द्वारा एवं सी.ए.सी.एल. के सहयोग से “श्रम नह...
24/05/2026

"हर बच्चे का है यह अधिकार, शिक्षा से होगा सपनों का विस्तार।"
Komal Foundation द्वारा एवं सी.ए.सी.एल. के सहयोग से “श्रम नहीं, शिक्षा अभियान” के अंतर्गत कोमल फाउंडेशन द्वारा संचालित संतोष शिक्षा केंद्र, इंदिरा नगर, जलेसर रोड, फिरोजाबाद में एक प्रेरणादायक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शिक्षा के प्रति अपनी जागरूकता और उत्सुकता का परिचय दिया। 📚✨
~~~~~~~~~~~~~~~~~
अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि प्रत्येक बच्चे का अधिकार शिक्षा है, मजदूरी नहीं। बच्चों के हाथों में किताबें हों, सपनों की उड़ान हो और उनके भविष्य में उजाला हो — यही इस अभियान की सोच है। 🌸
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व, उनके अधिकारों, बाल श्रम के दुष्परिणामों तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के बारे में जागरूक किया गया।
सादर 🙏

24/05/2026

Komal Foundation द्वारा एवं Sahayata Sampark के सहयोग से संचालित "संस्कार शिक्षा केंद्र" इंदिरा नगर, जलेसर रोड, फिरोजाबाद में नि: शुल्क शिक्षा ग्रहण करते हुए चूड़ी कामगार परिवारों के नन्हे- मुन्हें नौनिहाल।

Ashvani Kumar Rajoriya। Sati Maharani Jankalayan Trust
15/05/2026

Ashvani Kumar Rajoriya। Sati Maharani Jankalayan Trust

 #स्वस्थ_नारी  #सशक्त_समाज #मातृ_दिवस के अवसर पर Komal Foundation द्वारा एवं यूनिक्लैन हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग ...
10/05/2026

#स्वस्थ_नारी #सशक्त_समाज
#मातृ_दिवस के अवसर पर Komal Foundation द्वारा एवं यूनिक्लैन हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से वीरांगना झलकारी बाई जूनियर हाई स्कूल, झलकारी नगर, जलेसर रोड़, #फिरोजाबाद के परिसर में माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माहवारी कोई शर्म या संकोच का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन प्रदान किया जा सकता है।
-------------------------------------------
कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष Ashvani Kumar Rajoriya ने कहा कि कोमल फाउंडेशन निरंतर महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने का एक प्रयास है।
***************************
वहीं वीरांगना झलकारी बाई एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक Rohit Kumar ने कहा कि किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कोमल फाउंडेशन एवं यूनिक्लैन हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
कार्यक्रम में डॉ वीपी सिंह शंखवार, श्रीमती आशा देवी, मोहन शंखवार एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सादर🙏

   #छात्राओं_के_सपनों_को_मिले_पंख             Komal Foundation  The Muthoot Group
02/04/2026


#छात्राओं_के_सपनों_को_मिले_पंख



Komal Foundation The Muthoot Group

 #छात्राओं_के_सपनों_को_मिले_पंख: मुथूट फाइनेंस के सहयोग से कोमल फाउंडेशन ने बांटी  #साइकिलें।~~~~~~~~~~~~~~~~~शिक्षा के ...
30/03/2026

#छात्राओं_के_सपनों_को_मिले_पंख: मुथूट फाइनेंस के सहयोग से कोमल फाउंडेशन ने बांटी #साइकिलें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर कर छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए कोमल फाउंडेशन Komal Foundation ने मुथूट फाइनेंस The Muthoot Group के सहयोग से श्रीमती रेवती देवी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, पैमेश्वर गेट, फिरोजाबाद में "साइकिल वितरण कार्यक्रम" का आयोजन किया।
🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲
कार्यक्रम के दौरान 25 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। यह पहल न केवल उनके विद्यालय आने-जाने को आसान बनाएगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करेगी।
🚴‍♀️🚴🚴‍♀️🚴🚴‍♀️🚴🚴‍♀️🚴🚴‍♀️
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल जी, कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया, मुथूट फाइनेंस फिरोजाबाद के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सोनम सेठ जी उपस्थित रहीं।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
कार्यक्रम के दौरान ताज सेवा समिति के अध्यक्ष सलीम धम्मू, कोमल फाउंडेशन के अनिल कुमार वर्मा, राहुल यादव और विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ शिक्षिकाएं भी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
सादर 🙏

फिरोजाबाद में कोमल डिजिटल पाठशाला मुथूट स्मार्ट कंप्यूटर क्लासरूम का शुभारंभ।🥳🥳🥳🥳🥳🥳🥳🥳🥳जरूरतमंद बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा...
09/03/2026

फिरोजाबाद में कोमल डिजिटल पाठशाला मुथूट स्मार्ट कंप्यूटर क्लासरूम का शुभारंभ।
🥳🥳🥳🥳🥳🥳🥳🥳🥳
जरूरतमंद बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से Komal Foundation द्वारा The Muthoot Group के सीएसआर के सहयोग से जनपद #फिरोजाबाद के जलेसर रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर के पास #कोमल_डिजिटल_पाठशाला मुथूट स्मार्ट कंप्यूटर क्लासरूम का शुभारंभ किया गया।
🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️🖥️
कार्यक्रम का उद्घाटन िगम_फिरोजाबाद की #महापौर Kamini Rathore जी, मुथूट फाइनेंस फिरोजाबाद के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा तथा कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
यह पहल जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि वे कंप्यूटर ज्ञान प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। इस स्मार्ट कंप्यूटर क्लासरूम में बच्चों को बुनियादी कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
कार्यक्रम का आयोजन मुथूट ग्रुप ऑफ कंपनीज के ग्रुप चेयरमैन स्वर्गीय एम.जी. जॉर्ज मुथूट की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
महापौर Kamini Rathore जी ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी हो गई है। कोमल फाउंडेशन और मुथूट फाइनेंस द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए शुरू की गई यह डिजिटल पाठशाला सराहनीय पहल है, जो बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुथूट फाइनेंस के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मुथूट फाइनेंस अपने सीएसआर के माध्यम से समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जरूरतमंद बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए कोमल फाउंडेशन के साथ यह पहल हमारे लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रहेगा।
****************************
कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष Ashvani Kumar Rajoriya ने कहा कि कोमल फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। डिजिटल पाठशाला के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
🖥️⌨️🖱️🖥️⌨️🖱️🖥️⌨️🖱️
इस अवसर पर कोमल फाउंडेशन की निर्देशिका Neetu Rajoriya श्रीमती नीतू राजौरिया, लाखन सिंह, अनिल कुमार वर्मा, योगेंद्र कुमार एवं स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
सादर🙏


Address

Peepal Nagar
Firozabad
283203

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Komal Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Komal Foundation:

Shortcuts

Share