Gewad Ghati Krishi Evam Saanskritik Vikas Trust

Gewad Ghati Krishi Evam Saanskritik Vikas Trust गेवाड़ घाटी कृषि एवं सांस्कृतिक विकास ट्रस्ट

🌼 बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼भगवान बुद्ध ने हमें सत्य, अहिंसा, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया। उनका संदेश आज ...
01/05/2026

🌼 बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼

भगवान बुद्ध ने हमें सत्य, अहिंसा, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया। उनका संदेश आज भी मानवता के लिए उतना ही प्रासंगिक है जितना हजारों वर्ष पहले था।
आइए इस पावन अवसर पर हम अपने जीवन में सद्भाव, धैर्य और प्रेम को अपनाने का संकल्प लें।

"मन को शुद्ध रखें, विचारों को सकारात्मक बनाएं और दूसरों के प्रति करुणा रखें — यही सच्ची श्रद्धांजलि है।"

आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएँ 🙏

#बुद्धपूर्णिमा

जय श्री नरसिंह देव 🙏आज पावन अवसर है भगवान नरसिंह देव के प्रकटोत्सव (नरसिंह जयंती) का।धर्म की रक्षा और अपने भक्त प्रह्लाद...
30/04/2026

जय श्री नरसिंह देव 🙏

आज पावन अवसर है भगवान नरसिंह देव के प्रकटोत्सव (नरसिंह जयंती) का।
धर्म की रक्षा और अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा हेतु भगवान ने अधर्म का नाश कर सत्य की विजय का संदेश दिया।

भगवान नरसिंह देव हम सभी के जीवन से भय, दुख और संकट दूर करें तथा साहस, शक्ति और विश्वास प्रदान करें। 🙏

#नरसिंह_जयंती ्री_नरसिंह #भगवान_नरसिंह #सनातन_धर्म #धर्म_की_विजय #आस्था

09/04/2026
With Prakriti Darshan-Nature and Environment Magazine – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
08/04/2026

With Prakriti Darshan-Nature and Environment Magazine – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

 #गर्व_का_क्षण गेवाड़ घाटी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान गेवाड़ घाटी (चौखुटिया) की होनहार बेटी समयुक्ता ने टीवी रियलिटी...
08/04/2026

#गर्व_का_क्षण
गेवाड़ घाटी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

गेवाड़ घाटी (चौखुटिया) की होनहार बेटी समयुक्ता ने टीवी रियलिटी शो किसमें कितना दम (सीजन-12) के चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल राउंड में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। 🎉

चौखुटिया निवासी शिक्षिका प्रेमलता जी की पुत्री संयुक्ता ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित गीत-नृत्य प्रस्तुति से यह उपलब्धि प्राप्त की।
सिर्फ 12 वर्ष की उम्र में यह सफलता सचमुच प्रेरणादायक है।

हम सभी को इस नन्ही प्रतिभा पर गर्व है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

04/04/2026

पर्यावरण संबंधित प्रमुख दिवसों पर केंद्रित अप्रैल 2026 का अंक

पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित हिंदी मासिक पत्रिका ‘प्रकृति दर्शन’’ का अप्रैल 2026 का अंक तैयार है, पर्यावरण संबंधित प्रमुख दिवसों पर यह अंक केंद्रित है, देश के ख्यात लेखकों के आलेख इसमें इन विशेष दिवसों से संबंधित समाहित किए गए हैं। इस अंक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की हाल ही हुई सिंगापुर और जापान यात्रा को भी प्रमुखता से कवर किया गया है क्योंकि इस दौरे में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित काफी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उम्मीद है आपको यह अंक पसंद आएगा।

आभार

बालादत्त, संपादक, ‘प्रकृति दर्शन’’ मासिक पत्रिका
www.prakritidarshan.com

02/04/2026

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏🪔

इस पावन अवसर पर आप सभी को भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हनुमान जी की असीम भक्ति, अद्भुत बल और अपार साहस आपके जीवन में नई ऊर्जा भरें, हर संकट को दूर करें और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। उनकी कृपा से आपके जीवन में सदैव सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे।

जय श्री राम! 🚩
जय बजरंगबली! 🙏

#हनुमानजयंती #जयश्रीराम #बजरंगबली #भक्ति #आस्था #सनातनधर्म #शुभकामनाएं

मेरी ओर से चौखुटिया विकासखंड की ग्राम पंचायत भगोती (जौलचरा) के होनहार युवा गौरव सिंह (पुत्र श्री खुशाल सिंह, आयु 19 वर्ष...
29/03/2026

मेरी ओर से चौखुटिया विकासखंड की ग्राम पंचायत भगोती (जौलचरा) के होनहार युवा गौरव सिंह (पुत्र श्री खुशाल सिंह, आयु 19 वर्ष) को उनकी पुस्तक “The Life of Manual” के सफल प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

अल्मोड़ा में जिलाधिकारी महोदय को प्रथम प्रति भेंट कर पुस्तक का विमोचन करवाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। 134 पृष्ठों की इस पुस्तक में मानव जीवन, सोच और जन्म से मृत्यु तक की यात्रा को सरल व प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो निश्चित रूप से युवाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

इतनी कम उम्र में इस प्रकार का सराहनीय कार्य करना वास्तव में प्रशंसनीय है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

#बधाई #गौरव #नईपीढ़ी

🚩 राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🚩मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आप सभी को ...
27/03/2026

🚩 राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🚩

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री राम का आदर्श जीवन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है।
प्रभु श्री राम की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

जय श्री राम! 🙏

🚩

आज का दिन अत्यंत शुभ और पावन है 🙏आज एक ही दिन में अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बना है, जो माँ दुर्गा की विशेष कृपा का प्...
26/03/2026

आज का दिन अत्यंत शुभ और पावन है 🙏
आज एक ही दिन में अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बना है, जो माँ दुर्गा की विशेष कृपा का प्रतीक है।

इस पावन अवसर पर माँ महागौरी एवं माँ सिद्धिदात्री से यही प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का वास हो। 🌸

आइए, इस शुभ दिन पर कन्या पूजन एवं माँ भगवती की आराधना कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

जय माता दी 🙏

#अष्टमी #नवमी #नवरात्रि #जयमातादी #माँदुर्गा #कन्यापूजन #धर्म #आस्था #शुभदिन

 ंवत्सर_की_हार्दिक_शुभकामनाएं यह पावन नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।नया संवत...
19/03/2026

ंवत्सर_की_हार्दिक_शुभकामनाएं

यह पावन नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
नया संवत्सर नई ऊर्जा, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव का संदेश लेकर आए।

आइए, हम सब मिलकर धर्म, संस्कृति और सद्भावना के मार्ग पर चलते हुए एक बेहतर समाज का निर्माण करें।

आप और आपके परिवार को नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं!

Address

Gewad Ghati
Chaukhutia
263653

Telephone

+917500021800

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gewad Ghati Krishi Evam Saanskritik Vikas Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share