GEVAD Sankalp Samiti

GEVAD Sankalp Samiti GSS was established in 2017 in Gevad valley of Almora, Uttrakhand.

It aims at strengthening Women by providing them with adequate Skill training to make them Self Reliant.

26/03/2026
प्रिंट मीडिया के प्रति आभारहम सभी की ओर से प्रिंट मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारे कार्यक्रमों एव...
14/03/2026

प्रिंट मीडिया के प्रति आभार

हम सभी की ओर से प्रिंट मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारे कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित कर समाज तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

13।3।26 चौखुटिया में गैरसैंण रोड में पेट्रोल पंप के निकट गेवाड़ संकल्प समिति ने  नाबार्ड  के सहयोग से खोली स्थानीय उत्पा...
14/03/2026

13।3।26 चौखुटिया में गैरसैंण रोड में पेट्रोल पंप के निकट गेवाड़ संकल्प समिति ने नाबार्ड के सहयोग से खोली स्थानीय उत्पादों पर आधारित ग्राम दुकान, उपजिलाधिकारी श्री सुनील कुमार राज ने किया उदघाटन किया । डीडीएम श्री गिरीश चंद्र पंत, समिति की अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा श्रीमती अल्का शर्मा भी रही मौजूद रही .
महिला सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित*
गेवाड़ संकल्प समिति की तत्वावधान व नाबार्ड के संयोजन में चौखुटिया के शिव पार्वती बैंक्वेट हाल में आयोजित महिला सम्मेलन व महिला दिवस रंगारंग कार्यक्रम के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया l उससे पहले पेट्रोल पंप स्थित ग्राम दुकान का उद्घाटन भी किया गया। ग्राम दुकान का उद्घाटन उप जिलाधिकारी एवं डी.डी.एम नाबार्ड अल्मोड़ा एवं अल्का शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जहां की स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों को बेचा जाएगा। कार्यक्रम में बोलते हुए उप जिला अधिकारी सुनील राज जी द्वारा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्षा भावना शर्मा द्वारा किए गए कार्यों सराहना की व डी.डी.एम नाबार्ड गिरीश चंद्र पंत जी द्वारा संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य में संस्था को और बड़े काम करने को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा व श्री शिव कुमार जी द्वारा किया गया l
वहीं उपजिलाधिकारी श्री सुनील कुमार राज,नाबार्ड के डी.डी.एम श्री गिरीश चंद्र पंत, बीडीओ श्रीमती ममता कार्की व पूर्व प्रमुख श्रीमती किरन बिष्ट ,गेवाड़ संकल्प समिति एवं नाबार्ड द्वारा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली किरण बाला ,जी महेशी देवी जी सुनीता देवी जी , सुप्रिया जी व बचुली देवी जी 5 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में बौरागांव, टटल गांव, पीपलधार, धनस्यारी, खत्रीगांव, चांदीखेत, धुधलिया, व दुलडी की एस.एच.जी की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिला समूहों से आई हुई महिलाओं एवं उप जिलाधिकारी महोदय एवं डी.डी.एम नाबार्ड पंत जी,अल्का शर्मा,जी जिला सहकारी बैंक मैनेजर सुनीता पंत,जी डॉक्टर दीप्ति जी पूर्व ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट, जी खण्ड विकास अधिकारी ममता कार्की जी एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े हेम कांडपाल जी, गणेश जोशी जी ,उमराव सिंह नेगी जी, सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप जी सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।

13 फरवरी 2026 को शिवावती बैंकट हॉल, दिगोत में उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा प्रायोजित तथा गेवाङ संकल्प समिति के माध्यम...
14/02/2026

13 फरवरी 2026 को शिवावती बैंकट हॉल, दिगोत में उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा प्रायोजित तथा गेवाङ संकल्प समिति के माध्यम से आयोजित उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित 15 दिवसीय कार्यशाला का भव्य समापन किया गया।
यह कार्यशाला चौखुटिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों और विद्यालयों में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, महिला स्वरोजगार और उत्तराखंड की पारंपरिक लोक संस्कृतियों—जोड़ा, चांचरी और नियौली—का संरक्षण एवं संवर्धन करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश नेगी, जी विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी ममता कार्की जी तथा अतिविशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य किरण नेगी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पीपलधार, भनोटिया, बोरागाँव, दिगोत, सिमल खेत, चूले रासिम, पांडेपुरी, टटलगाँव, दूधलड़ी, फुलई और दूधलिया गांवों की लगभग 250 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग करते हुए जोड़ा-चांचरी और नियौली जैसी लोक विधाओं पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
समिति द्वारा 14 दिनों तक गांव-गांव में सांस्कृतिक जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ा जा सके और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली एवं पुरस्कृत होने वाली महिलाएं—उषा, भावना, भावना गोस्वामी, खस्टी देवी, दीपा देवी, लीला देवी, सुनीता देवी, विमला तिवारी, नीमा पांडे, भूमिका आर्या, महक आर्या, किरण बाला, जानकी देवी, महेशी देवी, प्रेमा, नेहा आर्या, अनीता मंगाई सहित अनेक महिलाओं और बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
अतिथियों के संदेश:
मुख्य अतिथि श्री महेश नेगी जी ने महिलाओं की भागीदारी और लोक संस्कृति के संरक्षण को समाज की मजबूती का आधार बताया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता कार्की जी ने महिलाओं को स्वरोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अतिविशिष्ट अतिथि श्री किरण नेगी जी ने गेवाङ संकल्प समिति के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार जी द्वारा किया गया तथा समिति की अध्यक्षा भावना शर्मा जी ने महिलाओं को जागरूकता एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया और सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
मीडिया सहयोग हेतु विशेष धन्यवाद:
प्रेस विज्ञापन एवं सहयोग के लिए दैनिक जागरण के पत्रकार उमराव सिंह नेगी,जी हिंदुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार गणेश जोशी जी तथा अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार पवन पांडे जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

इस सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागी महिलाओं, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का हृदय से धन्यवाद।

संस्कृति विभाग, उत्तराखंड के प्रायोजन एवं गेवाड़ संकल्प समिति के आयोजन मेंसरस्वती विद्या मंदिर, चौखुटिया एवं सरस्वती शिश...
31/01/2026

संस्कृति विभाग, उत्तराखंड के प्रायोजन एवं गेवाड़ संकल्प समिति के आयोजन में
सरस्वती विद्या मंदिर, चौखुटिया एवं सरस्वती शिशु मंदिर, चौखुटिया में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड लोक नृत्य एवं लोक गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण, आचार्यगण एवं समस्त विद्यालय परिवार का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद, जिनके सहयोग, समन्वय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्तराखंड की लोक विरासत को सशक्त रूप से मंच प्रदान किया।
भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

29.1.26🌸 उत्तराखंड लोकसंस्कृति को समर्पित एक सुंदर पहल 🌸संस्कृत विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित एवंगेवाड़ संकल्प...
29/01/2026

29.1.26
🌸 उत्तराखंड लोकसंस्कृति को समर्पित एक सुंदर पहल 🌸
संस्कृत विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित एवं
गेवाड़ संकल्प समिति, चौखुटिया–द्वारा आयोजित
2 दिवसीय उत्तराखंड लोकनृत्य एवं लोकगीत कार्यशाला का सफल आयोजन
विज़डम कान्वेंट स्कूल, चौखुटिया में संपन्न हुआ।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकनृत्य एवं लोकगीतों से जोड़ना तथा उनमें अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और गर्व की भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की और पारंपरिक लोकनृत्य व लोकगीतों को सीखने का अवसर प्राप्त किया।
इस सफल आयोजन के लिए विज़डम हाई स्कूल, चौखुटिया के विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों का विशेष आभार, जिनके सहयोग, सकारात्मक सोच एवं मार्गदर्शन से यह कार्यशाला सुचारु रूप से संपन्न हो सकी।
गेवाड़ संकल्प समिति भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
🙏 सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद।
जय उत्तराखंड।

Address

Chaukhutia
263656

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GEVAD Sankalp Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to GEVAD Sankalp Samiti:

Share