13/07/2026
नमस्कार साथियों 🚊
,👉आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पंकज कुमार सिंह से संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों की रेल माल गोदाम श्रमिकों के वर्तमान स्थिति और रेल माल गोदाम परिसर में उनके मौलिक सुविधाओं को लेकर लंबी और सफल वार्ता हुई। कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर श्रमिक हितैषी योजनाओं को धरातल पर लाया जाता रहा है साथ ही भारत सरकार के "श्रम एवं रोजगार मंत्रालय " एवं " रेल मंत्रालय " के द्वारा श्रमिकों के जीवन उत्थान हेतु अनेकों योजनाएं परित हैं लेकिन अधिकारियों के ढुलमुल रवैए और कागजी पेंच के कारण योजनाओं का धरातल पर आ पाना संभव नहीं हो पाता है हमारे माल गोदाम श्रमिक आज भी रूढ़िवादी और सामंतवादी परंपराओं में जीवन निर्वहन के लिए विवश हैं परंतु संगठन के लंबे संघर्ष के फल स्वरुप श्रमिकों में आई चेतना,जागृति और एकता के बल पर सरकार को हर हाल में भारतवर्ष के माल गोदाम कामगारों को उनका हक और अधिकार देना ही पड़ेगा । भारतीय खाद्य श्रृंखला के प्रमुख सूत्रधार और सभी गरीबों के हाथों तक खाद्यान्न सुनिश्चित करने वाला सच्चा देशभक्त हमारा माल गोदाम श्रमिक समुदाय आजादी के इतने वर्षों बाद भी अपनी बदहाली पर रो रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |
👉 इन तमाम श्रमिक हितैषी बातों को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाने के लिए संगठन के महामंत्री अरुण कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पासवान , संगठन मंत्री संदीप कुमार इत्यादि उपस्थित रहे ।
👉 बकौल संगठन अधिकारी रेलवे बोर्ड चैयरमेन द्वारा भारतवर्ष के तमाम रेल महाप्रबंधक को जारी पत्र जिसमें केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित " चार नए श्रम कानूनों " को जल्द से जल्द श्रमिकों तक उसका सीधा लाभ कैसे सुनिश्चित हो इस पर लंबी चर्चा हुई साथ ही साथ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं ESIC और EPF से श्रमिकों का पंजीकरण भी रेलवे माल गोदाम परिसर में ही व्यवस्था हो जिससे श्रमिकों को सुगमता हो और उनका भविष्य भी सुरक्षित हो सके इस पर भी सफल चर्चा हुई जो जल्द ही भारतवर्ष के समस्त रेलवे माल गोदाम परिसर में देखने को मिलेगी ।
👉 संगठन के अधिकारियों की तमाम बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के पश्चात् उन तमाम मांगों को विभागीय अधिकारियों द्वारा तर्कसंगत और वाजिब ठहराया गया उन्होंने संगठन को विश्वास दिलाया कि जल्द ही विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं श्रमिकों के हाथों तक पहुंचेगी | जल्द ही सभी मंडल अधिकारियों को इसके लिए सूचना प्रेषित की जाएगी |
👉 आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ श्रमिक हितैषी मुद्दों को लेकर लंबा संघर्ष किया है वह जल्द से जल्द पूरा होने वाला है श्रमिक भाइयों के चेहरों पर भी मुस्कान आने वाला है |
🚨महत्वपूर्ण विषय-----------
महामंत्री माननीय श्री अरुण कुमार पासवान जी ने कुछ वर्तमान पदाधिकारियों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है ये वे पदाधिकारी है जो संघ में रहते हुए श्रमिकों का शोषण किया है अतः आप लोगों से निवेदन है कि किसी प्रकार का कोई चंदा ओर पैसा किसी को न दे
👉आप सभी श्रमिक भाइयों से अनुरोध है कि अपने सारे दस्तावेज को सम्पूर्ण करें और संगठन में जमा करने का काम अति शीघ्र करें
अरुण कुमार जिंदाबाद! मनोरंजन कुमार जिंदाबाद! सुनील पासवान जिंदाबाद! संदीप कुमार जिंदाबाद!
श्रमिक एकता जिंदाबाद !