हरित यज्ञ

  • Home
  • हरित यज्ञ

हरित यज्ञ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हरित यज्ञ, Non-Governmental Organization (NGO), .
(1)

यह स्नेक प्लांट (Snake Plant) है, जो बिना किसी मेहनत के आसानी से लगाया जा सकता है। यह पौधा कार्बन डाइआक्साइड को सोखकर ऑक...
01/08/2024

यह स्नेक प्लांट (Snake Plant) है, जो बिना किसी मेहनत के आसानी से लगाया जा सकता है। यह पौधा कार्बन डाइआक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन बनाता रहता है, इसलिए आप इसे ड्राईंग रूम, लॉबी या फिर लिविंग रूम कहीं भी रख सकते हैं। बस ध्यान रखें की इसमें पानी तभी डालें जब इसकी मिट्टी सूखी दिखे, ज्यादा पानी इसकी कमजोरी है....

घरों के अंदर कौन से पौधे लगाएं जाएं, यह लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती हैं। इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही इनडोर प्लांट के बारें में बताएंगे, जिन्हे कम रोशनी में भी ग्रो कर सकते हैं-

#एरिका_पाम :- यह छायादार जगहों पर लगाने के लिए सबसे उपयुक्त पौधा हैं, जो सुंदर होने के साथ-साथ वायु प्रदूषण को भी कम करता हैं। इसे बेडरूम या लिविंग रूम में बहुत आसानी से रखा जा सकता हैं।

#पीस_लिली :- स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से घरों में लगाने के लिए यह सबसे अच्छा पौधा हैं। यह पौधा विषैले गैसों को सोखकर उसे शुद्ध करने की क्षमता रखता हैं तथा बरसात में यह घरों में फफूंदी भी नहीं उगने देता हैं। इस तरह से यह पौधा घरेलू प्रदूषण को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प हैं।

#एलोवेरा :- औषधीय गुणों के अतिरिक्त इस पौधे में दूषित हवा को शुद्ध करने की भी क्षमता होती हैं। इसे लगाना और देखभाल करना बहुत आसान हैं। छायादार जगहों व धूप दोनो में इन्हें लगाया जा सकता हैं।

#मनी_प्लांट :- सौभाग्य एवं समृद्धि का प्रतीक यह पौधा छायादार जगहों पर बहुत आसानी से उगता हैं। यह न केवल घर की सुन्दरता बढ़ाता हैं, बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्त्वपूर्ण पौधा हैं।

#स्नेक_प्लांट :- यह इनडोर प्लांट हवा को शुद्ध करके वायु प्रदूषण को नियंत्रित करता हैं। इसे छायादार जगहों पर लगा सकते हैं। इसे बहुत कम पानी की आवश्यकता होती हैं। यह बिना पानी के कई हफ्तों तक सर्वाइव कर लेता हैं।

#जेडजेड_प्लांट :- इसका वानस्पतिक नाम Zamioculcas zamiifolia हैं। अपने आकर्षक व चमकदार पत्तों के साथ यह बेहद खूबसूरत दिखने वाला पौधा हैं। यह इनडोर और आउटडोर दोनों जगह बहुत अच्छे से ग्रो होता हैं।

#चाइनीज_एवरग्रीन :- यह एक बेहतरीन लो-लाइट इनडोर प्लांट हैं। इसे उगाना बहुत आसान हैं और यह हवा से फॉर्मलाडिहाइड और बेंजीन जैसे विषाक्त पदार्थों को सोखकर उसे साफ करता हैं। इसका वानस्पतिक एग्लोनेमा हैं।

#सिंगोनियम :- तीर के आकार के पत्तों के कारण इन्हें सामान्य तौर पर एरोहेड कहा जाता हैं। इनकी कटिंग्स को आसानी से बोतल में पानी भरकर लगा सकते हैं। छायादार स्थानों पर यह गमलों में भी बखूबी चलते हैं।

#लकी_बम्बू :- इसका वानस्पतिक नाम ड्रैसिना सैंडरियाना हैं। यह सकारात्मकता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं। यह सबसे अच्छे ऑफिस डेस्क और टेबलटॉप प्लांट्स में से एक हैं। इसको पानी और मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता हैं।

्लांट :- इसका वानस्पतिक नाम फाइकस इलास्टिका हैं। बड़े पत्ते वाला यह खूबसूरत पौधा कम धूप में भी बहुत अच्छे से ग्रो करता हैं और बिना पानी के कई हफ्तों तक सर्वाइव कर लेता हैं।

उम्मीद करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी तो Like करें और हमारे फेसबुक पेज को भी Follow करें, धन्यवाद

Address


800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हरित यज्ञ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to हरित यज्ञ:

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share