Ekatm Yatra - एकात्म यात्रा

  • Home
  • Ekatm Yatra - एकात्म यात्रा

Ekatm Yatra - एकात्म यात्रा ओंकारेश्वर मे शंकराचार्य जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए धातु संग्रहण करने हेतु 'एकात्म यात्रा '

https://youtube.com/shorts/fhhAyv_1Rr0?feature=shared
08/02/2024

https://youtube.com/shorts/fhhAyv_1Rr0?feature=shared

🚩🚩 जय श्री महाकाल मंदिर दर्शन उज्जैन । कालो के काल श्री महाकाल । महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन 🙏🙏 Jai shree Mahakal Ujjain ...

नृसिंह जयंतीपुष्टिमार्ग में प्रभु की सेवा, बिना किसी फल की आकांक्षा के की जाती है. उत्तम भक्त के लिए यही उचित है कि वह क...
25/05/2021

नृसिंह जयंती

पुष्टिमार्ग में प्रभु की सेवा, बिना किसी फल की आकांक्षा के की जाती है.

उत्तम भक्त के लिए यही उचित है कि वह किसी भी फल की कामना को अपने हृदय में न रख, शुद्ध रीति से प्रभु की परिचर्या करे.

जो लोग भगवान की सेवा शुद्ध रीति एवं सच्चे अंतःकरण से करते हैं परन्तु किसी फल की आशा रखते हैं वे भगवान के सेवक ही नहीं हैं.
ऐसा कह सकते हैं कि वे तो क्रय-विक्रय करने वाले व्यापारी हैं जो एक चीज देकर दूसरी की आकांक्षा करते हैं.

श्रीमद्भागवत में हिरण्याकश्यप के वध के पश्चात जब भक्त प्रह्लाद भगवान श्रीनृसिंह के समक्ष हाथ जोड़े आल्हादित खड़े थे तो प्रभु ने उन्हें अपनी गोद में बिठाया और भक्त प्रह्लाद से वर मांगने को कहा तब प्रह्लादजी ने बहुत सुन्दर उत्तर दिया था -

"भृत्यलक्षणजीज्ञासुर्भक्तं कामेष्वचोदयेत ।
भवान संसारबिजेषु हृदयग्रन्थिषु प्रभो ॥
नान्यथा तेsखिलगुरो घटेत करूणात्मन: ।
यस्त आशिष आशास्ते न स भृत्यः स वै वणिक् ॥"

अर्थात...

हे प्रभु.....मुझमें भक्त के लक्षण हैं या नहीं यह जानने के लिए आपने मुझे वरदान मांगने की ओर प्रेरित किया.
ये विषय-भोग हृदय की गाँठ को मजबूत करने वाले और संसार में फसानेवाले हैं.
हे करूणानिधि.....परीक्षा के अतिरिक्त ऐसा कहने का और कोई कारण नहीं दिखता.
आपसे जो सेवक अपनी कामनाएं पूर्ण करना चाहता है, वह सेवक नहीं अपितु वह तो लेन-देन करने वाला बनिया है.

जो व्यक्ति प्रभु से अपनी कामनाओं की पूर्ति चाहता हो वह सेवक नहीं वहीँ जो स्वामी अपने सेवक से सेवा कराने के लिए उसकी कामनाएँ पूर्ण करता हो वह स्वामी नहीं.

पुष्टिमार्ग में निष्काम सेवा ही उत्कृष्ट मानी गयी है.

आप सभी को नृसिंह जयंती की ख़ूबख़ूब बधाई

City lights फ़िल्म का यह गाना आज की परिस्थिति को दर्शाता है
25/05/2020

City lights फ़िल्म का यह गाना आज की परिस्थिति को दर्शाता है

एक चिरैया घोंसले को छोड़ उड़ उड़ जाए और ये सोचे काश ऐसा हो कदम मुड़ जाए एक चिरैया घोंसले को छोड़ उड़ उड़ जाए और ये सोच...

पद्म पुराण के अनुसार प्राचीन समय में वैशाख महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान नरसिंह प्रकट हुए थे।आज  बुधवार, ...
07/05/2020

पद्म पुराण के अनुसार प्राचीन समय में वैशाख महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान नरसिंह प्रकट हुए थे।
आज बुधवार, 6 मई यानी आज भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आइए इस अवसर पर जानते हैं नरसिंह भगवान की कथा के विषय में।

सतयुग में ऋषि कश्यप एक बार सूर्यास्त के समय पर, जब संध्या वंदन कर रहे थे। उसी समय काम से पीड़ित हो महारानी दिति, रती याचना करने लगी।

कश्यप जी ने कहा- सुनो देवी! अभी सूर्य अस्त की बेला है। और सूर्य अस्त के समय पर

आहारं, मैथुनं, सय्याम, स्वाध्याय च विशेषत:।।

भोजन नहीं करना चाहिए,
शयन नहीं करना चाहिए,
स्वाध्याय अर्थात पुस्तकों का अध्ययन
नहीं करना चाहिए, और स्त्री सहवास नहीं करना चाहिए।

देखो देवी! सूर्य अस्त के समय जो सहवास करता है, उसके दुष्ट संतान होती है यह समय तो मात्र भजन करने का होता है। इस प्रकार कश्यप जी ने बहुत समझाया, पर दिति अपने काम ज्वार को रोक न सकी और भगवत इच्छा मान कर कश्यप जी ने उन्हें गर्भधारण कराया। काम ज्वर शांत होने के बाद दिति को पश्चाताप हुआ। महाराज मुझसे बहुत बड़ा अपराध हो गया। अब आप ही बताइए ना इसका क्या प्रायश्चित करूं। कश्यप जी ने बताया- देवी तुम्हें यह जो ग्लानि हो रही है, यही तुम्हारा पश्चाताप है; यही प्रायश्चित है।

पाप करने के बाद यदि पश्चाताप हो तो जान लो प्रायश्चित हो गया। कश्यप जी ने कहा- देवी! सूर्यास्त के समय गर्भाधान करने से तुम्हें जो संतान प्राप्त होगी। वह बड़ी दुष्ट होगी, पर तुमने अपने पाप का प्रायश्चित कर लिया है; इसलिए जो तुम्हारा पौत्र होगा वह प्रभु का ऐसा भक्त निकलेगा जो सबको तार देने वाला होगा।

दिति महारानी गर्भवती हुई और उनके यहां दो पत्रों ने जन्म लिया जिनका नाम से हिरण्याक्ष और हिरण्यकशिपु पड़ा। यह दोनों जन्म लेते ही ऐसे बढ़ने लगे, जैसे जंगल में लगी आग बढ़ती है; इनकी ऊंचाई आकाश को छूने लगी।

हिरण्याक्ष भगवान ब्रह्म से मिले वरदान की वजह से बहुत अहंकारी हो गया था। अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए वो भूदेवी को साथ लेकर पाताल में भगवान विष्णु की खोज में चला गया। भगवान विष्णु ने वराह अवतार में उसके साथ युद्ध किया और उसका विनाश कर दिया। लेकिन संसार के लिए खतरा अभी टला नही था क्योंकि उसका भाई हिरण्यकशिपु अपने भाई के मौत की बदला लेने को आतुर था।

उसने देवताओ से बदला लेने के लिए अपनी असुरो की सेना से देवताओ पर आक्रमण कर दिया। हिरण्यकशिपु देवताओ से लड़ता लेकिन हर बार भगवान विष्णु उनकी मदद कर देते।

हिरण्यकशिपु ने सोचा “अगर मुझे विष्णु को हराना है तो मुझे अपनी रक्षा के लिए एक वरदान की आवश्यकता है। क्योंकि मै जब भी देवताओ और मनुष्यों पर आक्रमण करता हूं , विष्णु मेरी सारी योजना तबाह कर देता है ……उससे लड़ने के लिए मुझे शक्तिशाली बनना पड़ेगा ।

अपने दिमाग में ऐसे विचार लेकर वो वन की तरफ निकल पड़ता है और भगवान ब्रह्मा की तपस्या में लीन हो जाता हो। वो काफी लम्बे समय तक तपस्या में इसलिए रहना चाहता था ताकि वो भगवान ब्रह्मा से अमर होने का वरदान मांग सके। इस दौरान वो अपने ओर अपने साम्राज्य के बारे में भूलकर कठोर तपस्या में लग जाता है।

इस दौरान इंद्रदेव को ये ज्ञात होता है कि हिरण्यकशिपु असुरो का नेतृत्व नही कर रहा है। इंद्रदेव सोचते है कि ” यदि इस समय असुरो को समाप्त कर दिया जाए तो फिर कभी वो आक्रमण नही कर पाएंगे। हिरण्यकशिपु के बिना असुरो की शक्ति आधी है अगर इस समय इनको खत्म कर दिया जाए तो हिरणाकश्यप के लौटने पर उसका आदेश मानने वाला कोई शेष नही रहेगा।

ये सोचते हुए इंद्र अपने दुसरे देवो के साथ असुरो के साम्राज्य पर आक्रमण कर देते है।इंद्रदेव के अपेक्षा के अनुसार हिरण्यकशिपु के बिना असुर मुकाबले में कमजोर पड़ गये और युद्ध में हार गये। इंद्रदेव ने असुरो के कई समूहों को समाप्त कर दिया।

हिरण्यकशिपु की राजधानी को तबाह कर इन्द्रदेव ने हिरण्यकशिपु के महल में प्रवेश किया। जहा पर उनको हिरण्यकशिपु की पत्नी कयाधू नजर आयी। इंददेव ने हिरण्यकशिपु की पत्नी को बंदी बना लिया ताकि भविष्य में हिरण्यकशिपु के लौटने पर उसके बंधक बनाने के उपयोग कर पाए। इंद्रदेव जैसे ही कयाधू को इंद्र लोक लेकर जाने लगे महर्षि नारद प्रकट हुए और उसी समय इंद्र को कहा “इंद्रदेव रुक जाओ आप ये क्या कर रहे हो ” ।

महर्षि नारद इंद्रदेव को कयाधू को अपने रथ में ले जाते देख क्रोधित हो गये। इंददेव ने नतमस्तक होकर महर्षि नारद से कहा महर्षि ,हिरणाकश्यप के नेतृत्व के बिना असुरो पर आक्रमण किया है और मेरा मानना है कि असुरो के आतंक को समाप्त करने का यही समय है।

वहां के विनाश को देखकर महर्षि नारद ने क्रोधित स्वर में कहा “हा ये सत्य है मै देख सकता हूं, लेकिन ये स्त्री इसमें कहां से आयी , क्या इसने तुमसे युद्ध किया , मुझे ऐसा नही लग रहा है कि इसने तुम्हारे विरुद्ध कोई शस्र उठाया है फिर तुम उसको क्यों चोट पंहुचा रहे हो ? “

इंद्रदेव ने महर्षि नारद की तरफ देखते हुए जवाब दिया कि वो उसके शत्रु हिरण्यकशिपु की पत्नी है जिसे वो बंदी बना करले जा रहा है ताकि हिरण्यकशिपु कभी आक्रमण करे तो वो उसका उपयोग कर सके। महर्षि नारद ने गुस्से में इन्द्रदेव को कहा कि केवल युद्ध जीतने के लिए दुसरे की पत्नी का अपहरण करोगे और इस निरपराध स्त्री को ले जाना महापाप होगा।

इंद्रदेव को महर्षि नारद की बाते सुनने के बाद कयाधू को रिहा करने के अलावा कोई विकल्प नही था। इंद्रदेव ने कयाधू को छोड़ दिया और महर्षि नारद को उसका जीवन बचाने के लिए धन्यवाद दिया।

महर्षि नारद ने पूछा कि असुरो के विनाश के बाद वो अब कहा रहेगी। कयाधू उस समय गर्भवती थी और अपनी संतान की रक्षा के लिए उसने महर्षि नारद को उसकी देखभाल करने की प्रार्थना की। महर्षि नारद उसको अपने घर लेकर चले गये और उसकी देखभाल की।

इस दौरान वो कयाधू को विष्णु भगवान की कथाये भी सुनाया करते थे जिसको सुनकर कयाधू को भगवान विष्णु से लगाव हो गया था। उसके गर्भ मर पल रहे शिशु को भी विष्णु भगवान की कहानियों ने मोहित कर दिया था।

समय गुजरता गया एक दिन स्वर्ग की वायु इतनी गर्म हो गयी थी कि सांस लेना मुश्किल हो रहा था। कारण खोजने पर देवो को पता चला कि हिरण्यकशिपु की तपस्या बहुत शक्तिशाली हो गयी थी जिसने स्वर्ग को भी गर्म कर दिय था। इस असहनीय गर्मी को देखते हुए देव भगवान ब्रह्मा के पास गये और मदद के लिए कहा। भगवान ब्रह्मा को हिरण्यकशिपु से मिलने के लिए धरती पर प्रकट होना पड़ा। भगवान ब्रह्मा हिरण्यकशिपु की कठोर तपस्या से बहुत प्रस्सन हुए और उसे वरदान मांगने को कहा।

हिरण्यकशिपु ने नतमस्तक होकर कहा “भगवान मुझे अमर बना दो ”

भगवान ब्रह्मा ने अपना सिर हिलाते हुए कहा “पुत्र , जिनका जन्म हुआ है उनकी मृत्यु निश्चित है मै सृष्टि के नियमो को नही बदल सकता हु कुछ ओर मांग लो ”

हिरण्यकशिपु अब सोच में पड़ गया क्योंकि जिस वरदान के लिए उसने तपस्या की वो प्रभु ने देने से मना कर दिया |हिरण्यकशिपु अब विचार करने लगा कि अगर वो असंभव शर्तो पर म्रत्यु का वरदान मांगे तो उसकी साधना सफल हो सकती है। हिरण्यकशिपु ने कुछ देर ओर सोचते हुए भगवान ब्रह्मा से वरदान मांगा।

“प्रभु मेरी इच्छा है कि मै ना तो मुझे मनुष्य मार सके और ना ही जानवर , ना मुझे कोई दिन में मार सके और ना ही रात्रि में , ना मुझे कोई स्वर्ग में मार सके और ना ही पृथ्वी पर , ना मुझे कोई घर में मार सके और ना ही घर के बाहर , ना कोई मुझे अस्त्र से मार सके और ना कोई शस्त्र से ” ।

हिरण्यकशिपु का ये वरदान सुनकर एक बार तो ब्रह्मा चकित रह गये कि हिरण्यकशिपु का ये वरदान बहुत विनाश कर सकता है लेकिन उनके पास वरदान देने के अलावा ओर कोई विकल्प नही था। भगवान ब्रह्मा ने तथास्तु कहते हुए मांगे हुए वरदान के पूरा होने की बात कही और वरदान देते ही भगवान ब्रह्मा अदृश्य हो गये।

हिरण्यकशिपु खुशी से अपने साम्राज्य लौट गया और इंद्रदेव द्वारा किये विनाश को देखकर बहुत दुःख हुआ। उसने इंद्रदेव से बदला लेने की ठान ली और अपने वरदान के बल पर इंद्रलोक पर आक्रमण कर दिया। इंद्रदेव के पास कोई विकल्प ना होते हुए वो सभी देवो के साथ देवलोक चले गये। हिरण्यकशिपु अब इंद्रलोक का राजा बन गया।

हिरण्यकशिपु अपनी पत्नी कयाधू को खोजकर घर लेकर आ गया। कयाधू के विरोध करने के बावजूद हिरण्यकशिपु मनुष्यों पर यातना ढाने लगा और उसके खिलाफ आवाज उठाने वाला अब कोई नही था। अब कयाधू ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम प्रहलाद रखा गया।जैसे जैसे प्रहलाद बड़ा होता गया वैसे वैसे हिरण्यकशिपु ओर अधिक शक्तिशाली होता गया।

हालांकि प्रहलाद अपने पिता से बिलकुल अलग था और किसी भी जीव को नुकसान नही पहुचता था। वो भगवान विष्णु का अगाध भक्त था और जनता उसके अच्छे व्यवाहर की वजह से उससे प्यार करती थी।

एक दिन गुरु शुक्राचार्य प्रहलाद की शिकायत लेकर हिरण्यकशिपु के पास पहुचे और कहा “महाराज , आपका पुत्र हम जो पढ़ाते है वो नही पढ़ता है और सारा समय विष्णु के नाम ने लगा रहता है ” हिरण्यकशिपु ने उसी समय गुस्से में प्रहलाद को बुलाया और पूछा कि वो दिन भर विष्णु का नाम क्यों लेता रहता है। प्रहलाद ने जवाब दिया “पिताश्री , भगवान विष्णु ही सारे जगत के पालनहार है इसलिए मै उनकी पूजा करता हु मै दुसरो की तरफ आपके आदेशो को मानकर आपकी पूजा नही कर सकता हुआ “|

हिरण्यकशिपु ने अब शाही पुरोहितो से उसका ध्यान रखने को कहा और विष्णु का जाप बंद कराने को कहा लेकिन कोई फर्क नही पड़ा। इसके विपरीत गुरुकुल में प्रहलाद दुसरे शिष्यों को भी उसकी तरह भगवान विष्णु की आराधना करने के लिए प्रेरित करने लगा।

हिरण्यकशिपु ने परेशान होकर फिर प्रहलाद को बुलाया और पूछा “पुत्र तुम्हे सबसे प्रिय क्या है ?”

प्रहलाद ने जवाब दिया “मुझे भगवान विष्णु का नाम लेना सबसे प्रिय लगता है ”

अब हिरण्यकशिपु ने पूछा “इस सृष्टि में सबसे शक्तिमान कौन है ?”

प्रहलाद ने फिर उत्तर दिया “तीन लोको के स्वामी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु सबसे सर्वशक्तिमान है “
अब हिरण्यकशिपु को अपने गुस्से पर काबू नही रहा और उसने अपने पहरेदारो से प्रहलाद को विष देने को कहा। प्रहलाद ने विष का प्याला पूरा पी लिया लेकिन उसकी मृत्यु नही हुयी। सभी व्यक्ति इस चमत्कार को देखकर अचम्भित रह गये।

अब हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि प्रहलाद को बड़ी चट्टान से बांधकर समुद्र में फेंक दो लेकिन फिर चमत्कार हुआ और रस्सिया अपने आप खुल गयी। भगवान विष्णु का नाम लेकर वो समुद्र जल से बाहर आ गया। इसके बाद एक दिन जब प्रहलाद भगवान विष्णु के ध्यान में मग्न था तब उस पर उन्मत्त हाथियों के झुण्ड को छोड़ दिया लेकिन वो हाथी उसके पास शांति से बैठ गये।

अब हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका और बुलाया और कहा “बहन तुम्हे भगवान से वरदान मिला है कि तुम्हे अग्नि से कोई नुकसान नही होगा , मै तुम्हारे इस वरदान क परखना चाहता हूं , मेरा पुत्र प्रहलाद दिन भर विष्णु का नाम जपता रहता है और मुझसे सामना करता है …मै उसकी सुरत नही देखना चाहता हु …..मै उसे मारना चाहता हु क्योंकि वो मेरा पुत्र नही है …..मै चाहता हु कि तुम प्रहलाद को गोद में बिठाकर अग्नि पर बैठ जाओ ”।

होलिका ने अपने भाई की बात स्वीकार कर ली।

अब होलिका ने ध्यान करते हुए प्रहलाद को अपनी गोद में बिठाया और हिरण्यकशिपु को आग लगाने को कहा। हिरण्यकशिपु प्रहलाद के भक्ति की शक्ति को नही जानता था। फिर भी आग से प्रतिरक्षित होलिका जलने लग गयी और उसके पापो ने उसका नाश कर दिया। जब आग बुझी तो प्रहलाद उस जली हुयी जगह के मध्य अभी भी ध्यान में बैठा हुआ था जबकि होलिका कही भी नजर नही आयी।

अब हिरण्यकशिपु भी घबरा गया और प्रहलाद को ध्यान से खीचते हुए ले गया और चिल्लाते हुए बोला “तुम कहते हो तुम्हारा विष्णु हर जगह पर है , बताओ अभी विष्णु कहा पर है ? वो पेड़ के पीछे है या मेरे महल में है या इस स्तंभ में है बताओ ?

प्रहलाद ने अपने पिता की आँखों में आँखे मिलाकर कहा “हां पिताश्री , भगवान विष्णु हर जगह पर है ”

क्रोधित हिरण्यकशिपु ने अपने गदा से स्तम्भ पर प्रहार किया और गुस्से से कहा “तो बताओ वो कहा है “

हिरण्यकशिपु दंग रह गया और देखा कि वो स्तम्भ चकनाचूर हो गया और उस स्तम्भ से एक क्रूर पशु निकला जिसका मुंह शेर का और शरीर मनुष्य जैसा था | हिरण्यकशिपु उस आधे पशु और आधे मानव को देखकर पीछे हट गया। तभी उस आधे पशु और आधे मानव ने जोर से कहा “मै नारायण का अवतार नरसिंह हूं और मैं तुम्हारा विनाश करने आया हूं “ ।

हिरण्यकशिपु उसे देखकर जैसे ही बच कर भागने लगा तभी नरसिंह ने पंजो से उसे जकड़ दिया। हिरण्यकशिपु ने अपने आप को छुडाने के बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रहा।

भगवान नरसिंह अब हिरण्यकशिपु को घसीटते हुए दरवाजे की चौखट तक ले गया जो ना घर में था और ना घर के बाहर और उसे अपनी गोद में बिठा दिया जो ना आकाश में था और ना ही धरती पर और सांझ के समय ना ही दिन और ना ही रात हिरण्यकशिपु को अपने पंजो यानी ना ही अस्त्र ना ही शस्त्र से उसका वध कर दिया।हिरण्यकशिपु का वध करने के बाद दहाड़ते हुए भगवान नरसिंह सिंहासन पर बैठ गये।

सारे असुर ऐसे क्रूर पशु को देखकर भाग गये और देवताओं की भी भगवान नरसिंह के पास जाने की हिम्मत नही हुयी। अब बिना डरे हुए प्रहलाद आगे बढ़ा और नरसिंह से प्यार से कहा “प्रभु ,मैं जानता हूं कि आप मेरी रक्षा के लिए आये हो ”।

भगवान नरसिंह ने मुस्कुराकर जवाब दिया “हां पुत्र मै तुम्हारे लिए ही आया हुं , तुम चिंता मत करो तुम्हे इस कथा का ज्ञान नही है कि तुम्हारे पिता मेरे द्वारपाल विजय है उन्हें एक श्राप के कारण पृथ्वी पर जन्म लेना पड़ा और तीन ओर जन्मो के पश्चात उसे फिर वैकुण्ठ में स्थान मिल जाएगा इसलिए तुम्हे चिंता करने की कोई आवश्यकता नही है ”।

प्रहलाद ने अपना सिर हिलाते हुए कहा “प्रभु अब मुझे कुछ नही चाहिए “भगवान नरसिंह ने अपना सिर हिलाया और कहा “नही पुत्र तुम जनता पर राज करने के लिए बने हो और तुम अपने जनता की सेवा करने के पश्चात वैकुण्ठ आना “।

प्रहलाद अब असुरो का उदार शासक बन गया जिसने अपने शासनकाल के दौरान प्रसिद्धि पायी और असुरो के पुराने क्रूर तरीके समाप्त कर दिए।

🚩जय श्री हरि 🚩

जीवन की इसी बिगड़ी हुई दशा को सुधारने के लिए  #दशामाता का पूजन किया जाता है।जय माँ दशामाता 🙏🙏🙏
19/03/2020

जीवन की इसी बिगड़ी हुई दशा को सुधारने के लिए #दशामाता का पूजन किया जाता है।
जय माँ दशामाता 🙏🙏🙏

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ekatm Yatra - एकात्म यात्रा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share