Struggling Youth

Struggling Youth We aims at building struggles by the students and youth. To free India from hands of imperialism, feudalism and their servitors.

Stop repression of democratic student and youth movements. Stop attacks on rights of common people, especially youth masses.

ब्रेख्त के जन्मदिवस पर 1-निर्णय के बारे मेंतुम जो कलाकार होऔर प्रशंसा या निन्दा के लिएहाज़िर होते हो दर्शकों के निर्णय क...
10/02/2024

ब्रेख्त के जन्मदिवस पर

1-निर्णय के बारे में

तुम जो कलाकार हो
और प्रशंसा या निन्दा के लिए
हाज़िर होते हो दर्शकों के निर्णय के लिए
भविष्य में हाज़िर करो वह दुनिया भी
दर्शकों के निर्णय के लिए
जिसे तुमने अपनी कृतियों में चित्रित किया है

जो कुछ है वह तो तुम्हें दिखाना ही चाहिए
लेकिन यह दिखाते हुए तुम्हें यह भी संकेत देना चाहिए
कि क्या हो सकता था और नहीं है
इस तरह तुम मददगार साबित हो सकते हो
क्योंकि तुम्हारे चित्रण से
दर्शकों को सीखना चाहिए
कि जो कुछ चित्रित किया गया है
उससे वे कैसा रिश्ता कायम करें

यह शिक्षा मनोरंजक होनी चाहिए
शिक्षा कला की तरह दी जानी चाहिए
और तुम्हें कला की तरह सिखाना चाहिए
कि चीज़ों और लोगों के साथ
कैसे रिश्ता कायम किया जाय
कला भी मनोरंजक होनी चाहिए

वाक़ई तुम अन्धेरे युग में रह रहे हो।
तुम देखते हो बुरी ताक़तें आदमी को
गेंद की तरह इधर से उधर फेंकती हैं
सिर्फ़ मूर्ख चिन्ता किए बिना जी सकते हैं
और जिन्हें ख़तरे का कोई अन्देशा नहीं है
उनका नष्ट होना पहले ही तय हो चुका है

प्रागैतिहास के धुँधलके में जो भूकम्प आए
उनकी क्या वक़अत है उन तकलीफ़ों के सामने
जो हम शहरों में भुगतते हैं ? क्या वक़अत है
बुरी फ़सलों की उस अभाव के सामने
जो नष्ट करता है हमें
विपुलता के बीच

2-आलोचनात्मक रवैए पर

बहुत-से लोगों को
आलोचनात्मक रवैया कारगर नहीं लगता
ऐसा इसलिए कि वे पाते हैं
सत्ता पर उनकी आलोचना का कोई असर नहीं पड़ता।

लेकिन इस मामले में जो रवैया कारगर नहीं है
वह दरअसल कमज़ोर रवैया है।

आलोचना को हासिल कराए जाएँ
अगर हाथ और हथियार
तो राज्य नष्ट किए जा सकते हैं उससे

नदी को बाँधना
फल के पेड़ की छँटाई करना
आदमी को सिखाना
राज्य को बदलना
ये सब हैं कारगर आलोचना के नमूने
साथ ही कला के भी।

04/02/2024

हिंदी में नीचेNiharika Singh, an 18-year-old girl preparing for JEE in Kota, committed su***de by hanging herself.  His ...
30/01/2024

हिंदी में नीचे

Niharika Singh, an 18-year-old girl preparing for JEE in Kota, committed su***de by hanging herself. His last words
" Mummy Papa i can't do JEE.
I su***de. I losser.
I worst daughter.
Sorry mummy papa.
Yahi last option hai.(This is the last option)

According to NCRB (National Crime Records Bureau) 2022 report, every 40 minutes a student commits su***de in this country. It means that every day more than 35 students die due to su***de. According to the latest NCRB data, 13044 students out of 170924 total su***des in 2022. This constitutes about 7.6% of the total su***des. This number was 6654 in 2012, which means that the number of students embracing death has doubled in the last 10 years.

In all this, the fault lies less with these centers and parents and more with our education system. Student su***des should be seen as a serious crisis in the educational system.
It is often said that every su***de has a killer. The killer of students is the educational system here. So we must fight together to fix it.

कोटा में जेईई की तैयारी कर रही 18 साल की लड़की निहारिका सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके आखिरी शब्द थे
"मम्मी पापा मैं जेईई नहीं कर सकती।
मैं आत्महत्या करती हूँ। मैं हारा हुआ।
मैं सबसे खराब बेटी हूं।
सॉरी मम्मी पापा।
यही अंतिम विकल्प है।

एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस देश में हर 40 मिनट में एक छात्र आत्महत्या करता है। इसका मतलब है कि हर दिन 35 से अधिक छात्र आत्महत्या के कारण मर जाते हैं। नवीनतम एनसीआरबी डेटा के अनुसार, 2022 में कुल 170924 छात्रों में से 13044 छात्रों ने आत्महत्या की। यह कुल आत्महत्या का लगभग 7.6% है। 2012 में यह संख्या 6654 थी यानी पिछले 10 साल में मौत को गले लगाने वाले छात्रों की संख्या दोगुनी हो गई है।

इन सब में दोष इन केन्द्रों और अभिभावकों का कम और हमारी शिक्षा व्यवस्था का अधिक है। छात्रों की आत्महत्या को शिक्षा व्यवस्था में गंभीर संकट के रूप में देखा जाना चाहिए।
अक्सर कहा जाता है कि हर आत्महत्या का कोई न कोई हत्यारा जरूर होता है। छात्रों की हत्यारी है यहां की शिक्षा व्यवस्था। इसलिए हमें इसे ठीक करने के लिए मिलकर लड़ना होगा।

***de ***de

नीतीश कुमार को देखकर गिरगिट भी हैरान है।
30/01/2024

नीतीश कुमार को देखकर गिरगिट भी हैरान है।

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Struggling Youth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share