Marwadi Mahila Manch,Narayangarh, Nepal

  • Home
  • Marwadi Mahila Manch,Narayangarh, Nepal

Marwadi Mahila Manch,Narayangarh, Nepal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Marwadi Mahila Manch,Narayangarh, Nepal, Community Organization, .

27/02/2026
27/02/2026

२०८२, फागुन ९ गते शनिवार, मारवाड़ी महिला मंच नारायणगढ़ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिक्षा तथा जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें breast cancer, cervical cancer, diabetes तथा अन्य metabolic disorders का परीक्षण किया गया। प्रमुख अतिथी श्री मीना कुमारी खरेलजी (चितवन क्षेत्र नंबर २ की प्रतिनिधी सभा उम्मीदवार) की गरिमामय उपस्थिती से कार्यक्रम में चार चान्द लग गये। मारवाडी सेवा केन्द्र के भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेज अफ मेडिकल साईन्सेस (CoMS), भरतपुर के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जागरुकता कार्यक्रम संचालन हुआ जिसमें लगभग ८० जनों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवा तथा परामर्श का लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम की काफी सरहना की गइ और आगामी दिनों में भी ऐसे शिक्षामुलक कार्य आयोजित करनें के लिये प्रोत्साहन मिला। CoMS, भरतपुर की पुरी टीम आगे की योजनाओं को ले कर आशावादी है। इस शिविर में लाभ उठाने आये सभी सदस्यों को अन्य उपचार के लिये ४०% डिस्काउन्ट की सुविधा भी Discount card मार्फत प्रदान किया गया।

यस बृहत् खुल्ला स्वास्थ्य शिविरमा सम्पुर्णलाई स्वागत छ।
19/02/2026

यस बृहत् खुल्ला स्वास्थ्य शिविरमा सम्पुर्णलाई स्वागत छ।

आज मिति २०८२, फागुन ११ गत्ते,  मारवाड़ी महिला मंच नारायणघाट ने कुल ९ सदस्यों की मौजूदगी में मारवाड़ी युवा मंच नारायणघाट ...
16/02/2026

आज मिति २०८२, फागुन ११ गत्ते, मारवाड़ी महिला मंच नारायणघाट ने कुल ९ सदस्यों की मौजूदगी में मारवाड़ी युवा मंच नारायणघाट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुशांत चाचान जी का उनके निवासस्थान में जाकर खादा उढाकर तथा सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। सभी सदस्यों ने सुशांत जी को बधाई देते हुए अपना मंतव्य रखा। अंत में दोनो मंचों ने अपने भावी कार्यक्रमों को लेकर भी विचारों का आदान प्रदान किया।

अध्यक्ष
स्वाती अग्रवाल

सचिव
अंकिना डागा

मारवाडी महिला मंच नारायणघाट

Picnic masti time
21/01/2026

Picnic masti time

२०८२, २७ मङ्सिर, रविवार मारवाड़ी महिला मंच नारायण घाट द्वारा श्री नारायणी सामुदायिक वन उपभोक्ता समूह में पिकनिक ले जाया ...
21/01/2026

२०८२, २७ मङ्सिर, रविवार मारवाड़ी महिला मंच नारायण घाट द्वारा श्री नारायणी सामुदायिक वन उपभोक्ता समूह में पिकनिक ले जाया गया। इसमें ३६ बहनों की सहभागिता रही। सबसे पहले सभी ने हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन किया। फिर पिकनिक की शुरुआत सुबह के चाय नाश्ते से हुई। गेम्स,स्पेशल अंताक्षरी और रिले रेस पिकनिक के मुख्य आकर्षण रहें। सर्दी की कडी ठन्ड में सभी ने मूंगफली तथा गपशप का आनंद लिया। दोपहर का खाना और शाम की चाय के साथ गिफ्ट डिस्ट्रीब्यूशन के साथ पिकनिक की समाप्ति की गई।

५/६/२०८२, रविवार, श्राद्ध पक्ष के अमावस्या पर रोटरी करुणालय वृद्धाश्रम, देवघाट में १४० सदस्यों को एक वक्त का भोजन कराया ...
21/09/2025

५/६/२०८२, रविवार, श्राद्ध पक्ष के अमावस्या पर रोटरी करुणालय वृद्धाश्रम, देवघाट में १४० सदस्यों को एक वक्त का भोजन कराया गया। मंच की कुल २० सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस पावन कार्य में जलेबी, बिस्कुट, दालमोठ, फल तथा रासनका भी सहयोग किया गया।

जेन जी आंदोलन में जो वीर  शहीद हुए उनके प्रति भावुक श्रद्धांजलि अर्पण की गई। उनके सम्मान में  17 सितंबर 2025 शाम को मारव...
18/09/2025

जेन जी आंदोलन में जो वीर शहीद हुए उनके प्रति भावुक श्रद्धांजलि अर्पण की गई। उनके सम्मान में 17 सितंबर 2025 शाम को मारवाड़ी सेवा केंद्र नारायण घाट, मारवाड़ी युवा मंच नारायण घाट तथा मारवाड़ी महिला मंच नारायण घाट ने संयुक्त रूप से नारायणघाट (चितवन ) में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। नारायण घाट के सभी उपस्थित समाज बंधुओ ने 1 मिनट का मोन धारण तथा दीप प्रज्वलन करते हुए दिवंगत आत्माओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ताकी वीर शहीदों की आत्मा को मोक्ष तथा शांति प्राप्त हो।

मारवाडी महिला मंच नारायणघाट के २०वीं स्थापना दिवस के ही उपलक्ष्य में २१ वर्ष के प्रवेश को दर्शाने के लिये सभी सदस्यों ने...
09/09/2025

मारवाडी महिला मंच नारायणघाट के २०वीं स्थापना दिवस के ही उपलक्ष्य में २१ वर्ष के प्रवेश को दर्शाने के लिये सभी सदस्यों ने मिल कर २१ गमलों में पौधे लगाए और उज्ज्वल भविष्य की कामना की जिसमें ५ गमले मारवाडी सेवा समिती के नवनिर्मित भवन में सजाये गये।

श्री रानी सती नमः। शनिवार 23 अगस्त को श्री रानी सती दादी जी का भव्य ज्योत तथा मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंगल के दौरान ...
25/08/2025

श्री रानी सती नमः।
शनिवार 23 अगस्त को श्री रानी सती दादी जी का भव्य ज्योत तथा मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंगल के दौरान रानी सती दादी का जन्म मधुर भजन, नाचगान एवम बधाईयां बाँटकर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रानी सती दादी जी का विवाह का प्रसंग भी विभिन्न झाँकीयों , नृत्य तथा डान्डिया नाच कर के मनाया गया । इस पवित्र अवसर पर रात्रि में महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया था जिसमें समाज के सभी भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया।

https://www.facebook.com/share/p/1BHsLV3Zom/
24/08/2025

https://www.facebook.com/share/p/1BHsLV3Zom/

चितवन, ७ भदौ । मारवाडी महिला मञ्च नारायणगढको आयोजनामा भाद्र कृष्ण औंसीको अवसर पारी शुक्रबार राणी सती दादीजीको कल.....

जय दादी की।मारवाड़ी महिला मंच नारायणघाट द्वारा शुक्रवार २२अगस्त भादो की अमावस्या के अवसर पर भव्य रूप से राणी सती दादी जी...
24/08/2025

जय दादी की।
मारवाड़ी महिला मंच नारायणघाट द्वारा शुक्रवार २२अगस्त भादो की अमावस्या के अवसर पर भव्य रूप से राणी सती दादी जी का कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मारवाड़ी सेवा केंद्र के मंदिर से बाजार भर में भ्रमण करके फिर मारवाड़ी सेवा केंद्र के भवन में पहुंची। कलश यात्रा बहुत ही उत्साह से संपन्न हुई जिसमे समाज के महिलाओं के साथ साथ पुरुष वर्ग भी शामिल थे।

Address


44200

Telephone

+9779855060841

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marwadi Mahila Manch,Narayangarh, Nepal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share