02/03/2026
** हिंदीयूएसए को WASC से प्रारंभिक मान्यता प्राप्त हुई! 🎉**
हमें यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हिंदीयूएसए को Accrediting Commission for Schools, Western Association of Schools and Colleges (ACS–WASC) से प्रारंभिक मान्यता प्राप्त हुई है। यह अमेरिका स्थित एक विश्व-प्रसिद्ध मान्यता संस्था है।
वर्ष 1962 में स्थापित, WASC अब तक दुनिया भर के 5,000 से अधिक विद्यालयों को मान्यता प्रदान कर चुका है और यह शैक्षणिक गुणवत्ता, नेतृत्व तथा निरंतर सुधार के उच्च मानकों को बढ़ावा देता है।
यह मान्यता हिंदीयूएसए के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। WASC की समीक्षा प्रक्रिया के दौरान हमने अपनी कई मजबूत पहलुओं के साथ-साथ सुधार की संभावनाओं को भी पहचाना है। हम अपने सभी विद्यालयों में एकरूपता बढ़ाने और कार्यक्रमों को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मान्यता का प्रत्यक्ष लाभ यह है कि अब हिंदीयूएसए, स्थानीय स्कूल जिलों की नीतियों के अनुसार, योग्य छात्रों के लिए वर्ल्ड लैंग्वेज क्रेडिट प्राप्त करने की दिशा में अधिक सशक्त स्थिति में है। जल्द ही स्थानीय पब्लिक स्कूलों के साथ इस विषय पर चर्चा शुरू की जाएगी और आगे की जानकारी साझा की जाएगी। 🙏
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त करने में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों, समन्वयकों और सहयोगियों का हम हृदय से धन्यवाद करते हैं। आपके निरंतर समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। 🙏🙏
WASC के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें:
https://acswasc.org
** HindiUSA Receives Initial Accreditation from WASC **
We are pleased to share that HindiUSA has received initial accreditation from the Accrediting Commission for Schools, Western Association of Schools and Colleges (ACS–WASC), a globally recognized accrediting body based in the United States.
Founded in 1962, WASC has accredited over 5,000 schools worldwide and is known for promoting high standards in academic quality, leadership, and continuous improvement.
This accreditation marks an important milestone for HindiUSA. Through the WASC review process, we identified key strengths and areas for growth, and we are committed to strengthening consistency across our schools while continuing to improve our programs.
A direct benefit for families is that this accreditation places HindiUSA in a stronger position to pursue world language credit recognition for all of our students that qualify, depending on local school district policies. Discussions with public school districts will begin soon, and more details will be shared in the coming months 🙏
I truely appreciate the support received from multiple volunteers and coordinators in achieving this milestone for us! 🙏🙏
For more info on WASC- Visit:
https://acswasc.org