Indian Railway Employees Federation - IREF

Indian Railway Employees Federation - IREF सभी रेल कर्मचारी हमारा परिवार

10/25/2025
06/25/2023

FANPSR/IREF/NMOPS की 1 अक्तूबर की दिल्ली में होने वाली शंखनाद रैली के लिए आह्वान !
FANPSR जिंदाबाद OPS जिंदाबाद
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
साथियों जैसा कि आप सभी को पता है कि फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे( FANPSR),NMOPS के साथ मिलकर लम्बे समय से रेलवे में पैंशन बहाली की लड़ाई कामरेड अमरीक सिह के नेतृत्व मे आप सब के सहयोग से लगातार लड रहा हैं जिसमें हमें कुछ सफलताएं भी मिली हैं परंतु हमें केवल ओपीएस ही चाहिए उसके लिए वर्ष 2024 लोक सभा के चुनाव हमारे लिए एक सुनहरी अवसर है क्योंकि अभी हालात बिल्कुल हमारे अनुकूल हैं थोड़ा सा जोर लगाने से पाँच छह राज्यों मे पुरानी पैंशन बहाल हो चुकी है ! जिसके चलते केंद्र सरकार पर भी पूरा दवाब बन गया है जो कि हमें और बढाते जाना है और इस बात की पूरी उम्मीद है यदि अबकि बार हम दिल्ली की रैली मे सारे रिकार्ड तोड दे तो हमारी पैंशन भी पक्का बहाल होगी क्योंकि हमारे राजनैतिक लोग व सरकार केवल वोट की भाषा ही जानते हैं इसलिए वोट फार ओपीएस को ध्यान में रखते हुए एक अक्तूबर की दिल्ली मे शखनाद रैली रखी गई हैं उसमें बढ चढ कर अपने जानने वालों को भी साथ लेकर भाग लें ! क्योंकि यदि यह मौका हाथ से निकल गया शायद दोबारा मौका ही ना मिले । इसलिए सभी साथी अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे। और नीचे दिए गए कार्यक्रम अनुसार अपने पास / पीटीओ लेकर आज ही अपनी सीट बुक करवाकर अपने डिवीजन के साथियों को सूचित करे !
तारीख 30/09/23 दिन शनिवार
(1) ट्रेन नंबर 12413 अजमेर जम्मू तवी एक्सप्रेस
अजमेर, किशनगढ़ , फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, अलवर मार्ग
(2) 19031योगा एक्सप्रेस
अहमदाबाद, आबूरोड, मारवाड़ अजमेर, जयपुर,अलवर मार्ग
(3) 20474 चेतक एक्सप्रेस उदयपुर, मावली, अजमेर, फुलेरा,रींगस, रेवाड़ी मार्ग
(4) 22996 मण्डोर एक्सप्रेस
जोधपुर, मेड़ता, फुलेरा, जयपुर मार्ग
(5) 22481 जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला
जोधपुर, मेड़ता, डेगाना, लाडनूं, रतनगढ़,चूरू मार्ग
(6) 22324 बाड़मेर से हावड़ा वाया समदड़ी, जोधपुर, डेगाना, लाडनूं सादलपुर, चूरू, रेवाड़ी दिल्ली
(7) बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला वाया रतनगढ़, चूरू, सादलपुर, रेवड़ी मार्ग
(8) 12456 बीकानेर दिल्ली सुपरफास्ट लालगढ़, सूरतगढ़,गंगानगर, भटिंडा,जाखल मार्ग

ये सभी गाडियां NWR के चारों मण्डल के सभी मार्ग से दिल्ली के लिए बुक कर सकते है । दिल्ली पहुंच के सब साथी वहा किस जगह इकट्ठे होंगे वो आपको अगले मैसेज में बता दिया जाएगा कृप्या अपनी अपनी सीट बुक करवा ले और सीट बुक करवा के अपने डिवीजन के साथी जो फ्रंट में काम कर रहे है उन को नोट जरूर करवा दे ताकि एक लिस्ट तैयार की जा सके। सभी साथी अपनी सुविधा अनुसार इन में जो गाड़ी उन को सूट करती हो उस में बुक करवा ले।। सभी साथी अभी से अपनी सीट बुक करवा ले 30 सितम्बर की। वापसी की सीट अगले मैसेज में बता दिया जाएगा !
नोट :-सभी साथी इसे केवल मात्र ट्रेन की बुकिंग न समझें यह आपकी OPS की बुकिंग हो सकती है ।
धन्यवाद !
आपके साथी
उम्मेद सिंह चौहान
9462070016
FANPSR/IREF
IREU/ NWR

05/17/2023

चेहरे
--------------
दिख रहे थे अभी-अभी चेहरे
भीड़ बनते गए सभी चेहरे ।

कितने सारे यहाँ मुखौटे हैं
कई रखते हैं अब कई चेहरे ।

वो जो अपनों सा लगा करते थे
क्यों लगते अब अजनबी चेहरे !

कोई हिंदू,कोई मुस्लिम,कोई सिख
और किसी के हैं इसाई चेहरे !

चेहरे का पानी जो उतर जाए
झुक के करते हैं बंदगी चेहरे ।

सिर्फ चेहरों पे 'कमल' मत जाना
ठग के चल देते हैं यही चेहरे ।

आपको कब समझ में आएगा
आपसब के हैं क्या सही चेहरे !

--- आदित्य कमल

05/16/2023

Address

New Delhi, IL
110091

Telephone

+19478823380

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Railway Employees Federation - IREF posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian Railway Employees Federation - IREF:

Share