09/23/2025
हिंदी दिवस समारोह – भाषा और कला के संग एकता का उत्सव
“मेरे सुर और तुम्हारे सुर, जब मिल जाएँ… तो सुर बने हमारा।”
यही संदेश था हमारे हिंदी दिवस कार्यक्रम का — विविधता में एकता की सुंदर झलक।
कार्यक्रम की शुरुआत हुई भावपूर्ण सरस्वती वंदना से, और फिर हुआ “मिले सुर मेरा तुम्हारा” पर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति, जिसने भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाया।
पहला नाटक “चीफ़ की दावत” एक माँ और बेटे के रिश्ते की भावनात्मक प्रस्तुति थी, जिसने हर दर्शक को छू लिया। यह नाटक हमें उस ममता की याद दिलाता है, जो अक्सर दिखती नहीं, पर हमेशा साथ होती है।
दूसरा नाटक “जुकाम जारी है” हास्य और व्यंग्य से भरपूर था। साधारण ‘जुकाम’ को केंद्र बनाकर कलाकारों ने दर्शकों को खूब हँसाया ।
हम तहे दिल से धन्यवाद देते हैं धूप छाँव टीम (Atlanta), मेहनती iHA टीम, और सभी प्रतिभागियों — खासकर बच्चों — का जिनकी प्रस्तुति ने हिंदी दिवस को एक अविस्मरणीय उत्सव बना दिया।
हम अपने प्रायोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम संभव नहीं था। Rarit Financials, Path Realty और Hair & Beauty Passion by Vandy – आपके विश्वास और समर्थन के लिए विशेष धन्यवाद।
हम अपनी पूरी टीम और सभी स्वयंसेवकों के बेहद आभारी हैं। विशेष रूप से हमारे युवा स्वयंसेवकों, बच्चों और किशोरों की ऊर्जा और मेहनत काबिले-तारीफ रही।
स्थानीय कलाकारों श्रीपद और नीरज पालीवाल का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने अपनी कला से इस मंच को जीवंत बना दिया।
डेकोरेशन टीम – श्रुति अग्रवाल, कार्तिका, पल्लवी और प्रेरणा – आपने कार्यक्रम स्थल को सुंदरता से सजाकर हर किसी का मन मोह लिया।
फूड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए श्वेता सैनी और मंदिर के सभी वॉलंटियर्स को धन्यवाद।
हमारी मार्गदर्शिका पूजा श्रीवास्तव को विशेष आभार – आपकी सलाह, मेहनत संकल्प हमारे लिए अमूल्य हैं।
आपके जीवनसाथी रजनीश जी को भी इस समर्थन के लिए धन्यवाद|
हॉस्पिटैलिटी टीम – आलोक गुप्ता जी, स्वाति गुप्ता जी व परिवार, मीनाक्षी और सचिन गुप्ता, रमन और अनिशका जैन – आपने सभी अतिथियों का दिल से स्वागत किया, धन्यवाद!
प्रिंटिंग और गेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्रेरणा, विवेक और विवान को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने कार्यक्रम के लिए शानदार मार्केटिंग पोस्ट रिकॉर्ड किया।
सोशल मीडिया मार्केटिंग को सफल बनाने के लिए कोमल, शिखा और एडम का आभार।
डेस्क और हॉल व्यवस्था को बखूबी संभालने के लिए रानेश और तरुण का विशेष धन्यवाद। मीनू सैनी , निधि और उनकी सुपुत्री नियति का आभार उन्होंने कार्यक्रम के शुरुवात से अंत तक सभी दर्शकों , मेहमानों का विशेष ध्यान रखा और बहुत सहज तरीके से उसे निभाया ।
आज मंच पर मौजूद सभी संगठनों के प्रमुखों का भी आभार, जिनकी उपस्थिति ने हमारे मिशन को और मज़बूती दी।
और अंत में, आप सभी दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद – आपकी उपस्थिति और उत्साह ने इस शाम को यादगार बना दिया।
🙏 तहे दिल से शुक्रिया 🙏