04/25/2025
शोक संदेश
आरडब्ल्यूए विकास मंच सुलतानपुर एक्सटेंशन के अध्यक्ष श्री रविंदरजीत सिंह रंधावा जी की ओर से और हमारी पूरी संस्था की तरफ से, हम कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए भीषण आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और शोक व्यक्त करते हैं।
यह अमानवीय हमला हमारे देश की शांति और एकता पर हमला है। हर इंसान की जान कीमती है, और ऐसी घटनाएं मानवता को झकझोर देती हैं। इस दर्दनाक समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
नफरत पर हमेशा इंसानियत की जीत हो – यही हमारी प्रार्थना है।