26/09/2026
भारतीय दूतावास, क़तर के सहयोग से अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग सांस्कृतिक मण्डल (AUPNSM), क़तर द्वारा 24 सितम्बर 2026 को हिन्दी दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस समारोह में हिन्दी की समृद्ध विरासत, साहित्यिक अभिव्यक्ति और समकालीन प्रासंगिकता का सुंदर उत्सव देखने को मिला।
इस ऐतिहासिक समारोह में क़तर में भारत गणराज्य के राजदूत महामहिम डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने हिन्दी में अपने प्रेरणादायी संबोधन के माध्यम से हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक विकास, हिन्दी दिवस की महत्ता तथा हिन्दी की सांस्कृतिक विरासत को संजोने तथा विश्वभर में भारतीय समुदाय को जोड़ने में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिन्दी, भारतीय संस्कृति और हमारी साझा भाषायी विरासत के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का उत्सव था। समारोह में भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव (शिक्षा एवं संस्कृति) श्री हरीश पाण्डेय,ओमान से हिन्दी प्रेमी श्री फहद मोहम्मद हसन अल-सलही, भारतीय सांस्कृतिक केन्द्र (Indian Cultural Centre, Doha - Qatar) के अध्यक्ष श्री मनिकंदन, क़तर में भारतीय समुदाय के शीर्ष निकायों के अध्यक्षों, पदाधिकारी गण, गणमान्य व्यक्तित्व तथा 450 से अधिक भारतीय समुदाय के विशाल जनसैलाब के उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण डॉ. विवेक कुमार तिवारी की हिन्दी काव्य पुस्तक 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का विमोचन रहा। साथ ही, क़तर के विभिन्न भारतीय विद्यालयों के 12 उत्कृष्ट हिन्दी शिक्षकों का सम्मान कर हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं नई पीढ़ी तक हिन्दी की विरासत पहुँचाने में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित किया गया।
अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग सांस्कृतिक मण्डल (AUPNSM), क़तर की संस्थापक एवं अध्यक्षा सुश्री नीता मिश्रा ने इस सफल आयोजन का श्रेय AUPNSM की प्रबंधन समिति के उन सक्रिय सदस्यों को दिया, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर निस्वार्थ भाव से समाज के लिए अपना समय एवं ऊर्जा लगाया।
AUPNSM प्रबन्धन समिति के सक्रिय सदस्यों (विशेषकर Ajay Rai, Devabhishek Srivastava, Nikhil Srivastava, Ashutosh Mishra, Mayank Sharma, अफज़ल अयूब, अनन्या चतुर्वेदी, श्वेता राय, अंकिता सिंह, Sheetal Kaushal, साक्षी केसरी एवं समर्पित स्वयंसेवकों का हृदय से आभार, जिन्होंने कार्यक्रम की योजना, समन्वय, व्यवस्थाओं और आयोजन के प्रत्येक छोटे-बड़े कार्य को पूरी निष्ठा के साथ संभाला। उनके अथक परिश्रम और टीम भावना ने इस समारोह को सुचारु एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुश्री शीना राय द्वारा मंच से कार्यक्रम का संचालन करने के लिए धन्यवाद।
विशाल सभागार सुविधा के लिए डीपीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री यासिर नैनार जी एवं मोनार्क इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री मीनल बक्शी जी का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं । साथ ही सभी अतिथियों, कलाकारों, साहित्यकारों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, प्रतिभागियों, छात्र, छात्राओं, सहयोगियों एवं समस्त भारतीय समुदाय का हार्दिक धन्यवाद।
#हिन्दीदिवस India in Qatar (Embassy of India, Doha) Chief Minister Office Uttar Pradesh Indian Sports Centre - Qatar IBPC Qatar Indian Community Benevolent Forum - Qatar Ministry of External Affairs, Government of India Diaspora India Connect Department of Culture, Uttar Pradesh Government of UP Shina Rai