26/05/2026
25/5/2026 में आज संगठन से प्राप्त प्रोजेक्ट के अंतर्गत तथा अधिक मास के महत्व को ध्यान में रखते हुए गंगा पवित्र नदी में स्नान का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शास्त्रों के अनुसार अधिक मास में गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इसी उद्देश्य एवं लक्ष्य को प्राप्त करते हुए गंगा दशहरा के पावन अवसर पर यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर महेश्वरी महिला मंच, मेची के तत्वावधान में माईधार (मेची) क्षेत्र में लगभग सोलह से अठारह सदस्यों की उपस्थिति में सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ माई नदी में पवित्र स्नान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना, संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना तथा अधिक मास एवं गंगा दशहरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। यह कार्यक्रम सफल, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन संगठन एवं महेश्वरी महिला मंच, मेची के लिए एक सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं सराहनीय प्रयास रहा। 🙏❤️
अध्यक्षा:- सुधा अटल तोषनिवाल
सचिव:- ज्योति गट्टानी
माहेश्वरी महिला मंच,मेची