07/09/2026
राधे राधे
शनिवार २० गते, २०८३ मारवाड़ी महिला मंच, इटहरी द्वारा राधा-कृष्ण मंदिर, इटहरी में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ छप्पन भोग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रिय मारवाड़ी महिला संगठन की शिक्षा सचिव श्रीमती रेनू अग्रवाल जी की उपस्थिति भी रही।
मंच की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम भक्तिमय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अध्यक्ष :खुशबू साहेवाला
सचिव :नेहा गोयल
मारवाड़ी महिला मंच , इटहरि