03/01/2026
दिनांक २३ दिसंबर २०२५, मंगलवार के दिन मारवाड़ी महिला मंच, धरानद्वारा “सालासर बाबा उत्सव” कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। प्रातः ८:०० बजे धरान-१२ स्थित गीता भवन से शोभा यात्राका शुभारंभ हुआ। यह शोभा यात्रा गीता मंदिर से प्रारंभ होकर माछा भौड़ी, देशी लाइन, भानुचोक, महेन्द्र पथ, छाता चौक, सिंहदेवी लाइन होते हुए पुराना बाजार से गुजरते हुए धरान के विभिन्न स्थानों की परिक्रमा करते हुए संपन्न हुई। उसी दिन सायं ५:०० बजे से धरान-१ स्थित सुनसरी उद्योग वाणिज्य संघ के सभाहाल में कोलकाता निवासी सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती निशाजी सोनीकी मधुर आवाज़ में भजन संध्याका आयोजन किया गया। भजन प्रस्तुति में उन्हें सुश्री निष्ठा अग्रवाल ने साथ दिया। सायं ७:०० बजे प्रसाद ग्रहण के साथ औपचारिक कार्यक्रमका समापन हुआ। यह कार्यक्रम मारवाड़ी महिला मंचकी अध्यक्ष श्रीमती रेखाजी अग्रवालकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रमकी संयोजिकाएँ श्रीमती अनिताजी अटल, श्रीमती उषा अग्रवाल एवं श्रीमती सुधाजी सोनी रहीं। कार्यक्रम में धरान के विभिन्न संघ-संस्थाओं के पदाधिकारीगण, मारवाड़ी समाज के पुरुष, महिलाएँ एवं बच्चों सहित लगभग ५०० लोगों की उपस्थिति रही। अंत में भजन गायिकाओं को प्रेम-उपहार प्रदान किया गया। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमका भरपूर आनंद लिया।
अध्यक्ष
रेखा अग्रवाल
सचिव
पूजा अग्रवाल रतेरिया
मारवाड़ी महिला मंच, धरान परिवार🙏