PFA ORGANISATION

PFA ORGANISATION Official page of the India's best NGO, founded by Former Indian Footballer Mr. Jatin Tyagi.
(1)

"JATIN TYAGI FOUNDATION", one of the best leading non-profit organizations recognized by the Government of India.

"सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है,देखना है ज़ोर कितना, बाज़ु-ए-कातिल में है।"काकोरी कांड के महानायक, माँ भारती के ...
11/06/2024

"सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है,
देखना है ज़ोर कितना, बाज़ु-ए-कातिल में है।"

काकोरी कांड के महानायक, माँ भारती के वीर सपूत, अमर शहीद श्रद्धेय "पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी" की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूँ।

"ऐ शहीदे-मुल्को-मिल्लत, तेरे जज़्बों के निसार,
तेरी कुर्बानी का चर्चा गै़र की महफ़िल में है।"

मातृभूमि हेतु आपके त्याग व बलिदान के लिए भारत का प्रत्येक नागरिक सदा सर्वदा आपका ऋणी रहेगा।

नेशनल पैरा ताइक्वांडो में भोपाल की कनिष्का ने जीता गोल्डसामान्य खिलाड़ियों के खिलाफ अब तक जीत चुकी है दर्जनों मेडल। भोपा...
10/06/2024

नेशनल पैरा ताइक्वांडो में भोपाल की कनिष्का ने जीता गोल्ड
सामान्य खिलाड़ियों के खिलाफ अब तक जीत चुकी है दर्जनों मेडल।
भोपाल की होनहार बेटी कनिष्का शर्मा ने पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित नेशनल पैरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर समूचे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। कनिष्का का यह पहला मेडल नहीं है। इससे पहले यह बेटी दर्जनों मेडल जीतकर अपने प्रदेश और माता-पिता का मान बढ़ा चुकी है।

09/06/2024

पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जी परीक्षण मिशन पर एक नए अंतरिक्ष यान को उड़ाने वाली...
09/06/2024

पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जी परीक्षण मिशन पर एक नए अंतरिक्ष यान को उड़ाने वाली पहली महिला बन गई हैं। अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा के लिए सुनीता विलियम्स जी को बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

राष्ट्र की स्वतंत्रता और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं लो...
09/06/2024

राष्ट्र की स्वतंत्रता और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकनायक *"बिरसा मुंडा जी"* की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते है। 💐💐

*"यह धरती हमारी है, हम इसके रक्षक हैं। हर अन्याय के खिलाफ उलगुलान। यही पुरखों का रास्ता है। अप्राकृतिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हो जाओ। उठो प्रकृति ने तुम्हें जीने के लिए सभी हथियार दिये हैं। मैं सभी दिशाओं से तुम्हें पुकार रहा हूँ।"* — "धरती बाबा" बिरसा मुंडा

🏹आदिवासियों की जमीनों पर कब्ज़ा करने के लिए ईसाई मिशनरी आदिवासियों का धर्मातरण करवाते थे। स्कूल में प्रवेश लेने के लिए ईसाई बनना आवश्यक था तो बिरसा मुंडा जी का धर्मपरिवर्तन करवा कर उनका नाम डेविड रख दिया गया था। जब बिरसा मुंडा जी ने आदिवासियों के धर्मांतरण का विरोध किया तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। वैष्णव संत आनंद पांडे जी ने बिरसा मुंडा जी की पुनः सनातन धर्म मे घर वापसी करवाई।

🏹 लोकनायक बिरसा मुंडा जी ने सम्पूर्ण जीवन भर आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा ईसाई धर्मांतरण के विरुद्ध ईसाई मिशनरीयो से लोहा लेते रहे। लोकनायक बिरसा मुंडा जी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अतुलनीय योगदान दिया, अंग्रेजों के विरूद्ध उलगुलान जैसे ऐतिहासिक आंदोलन की शुरूआत की।

"विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस" की आप सभी मेरे प्रियजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। मानव जीवन के लिए खाद्यान्न की महत्ता को समझे।...
07/06/2024

"विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस" की आप सभी मेरे प्रियजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

मानव जीवन के लिए खाद्यान्न की महत्ता को समझे। भोजन की बर्बादी रोके और संकल्प लें की कोई भूखा न रहे। अतः गरीब, मजूदर एवं जरूरतमंदों की मदद जरूर करें।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर हम सबकी थाली में भोजन देने वाले अन्नदाता को सादर नमन।

शरीर के रक्षण-पोषण,संवर्द्धन में सहायक व जीवन की आधारभूत सत्ता अन्न है। अतः इसे आदरपूर्वक सहेजें।

#विश्व_खाद्य_सुरक्षा_दिवस

The game ends in a goalless draw. 🔒Hard-fought battle leaves both teams evenly matched! 🤝🏼    🏆   🐯   ⚽️
06/06/2024

The game ends in a goalless draw. 🔒

Hard-fought battle leaves both teams evenly matched! 🤝🏼

🏆 🐯 ⚽️

माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। पेड़-पौधे, नदी-पर्वत, अग्नि-...
05/06/2024

माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:

भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। पेड़-पौधे, नदी-पर्वत, अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूप हमारे लिए वंदनीय हैं।

आइए, "विश्व पर्यावरण दिवस" पर अपनी प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और संवर्धन हेतु संकल्पित हों।

आओ जल बचाएं, पेड़ लगाएं और गंदगी मिटाएं।
आओ प्लास्टिक के बेवजह इस्तेमाल से बचें।
आओ मिट्टी को केमिकल्स से मुक्त करें।
आओ दिल और दिमाग से अभी तरह की नफरतों को मिटाएं।
आओ सब एक साथ हम अपना पर्यावरण बचाए।
विश्व पर्यावरण दिवस का यह संदेश घर घर तक पहुंचाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को बहुत बहुत बधाई!!

जय हिंद 🙏
#विश्वपर्यावरणदिवस

दूध एक पूर्ण आहार है। भारतीय संस्कृति और दैनिक जीवन में दूध का विशेष महत्व है। स्वच्छ एवं सुरक्षित दूध उत्पादन व दूध की ...
01/06/2024

दूध एक पूर्ण आहार है। भारतीय संस्कृति और दैनिक जीवन में दूध का विशेष महत्व है।

स्वच्छ एवं सुरक्षित दूध उत्पादन व दूध की खपत पर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाए जाने वाले 'विश्व दुग्ध दिवस' के सुअवसर पर, दुधारू पशुओं का पालन-पोषण कर रहे समस्त पशु पालकों व डेयरी सेक्टर से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ!

भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेरिस ओलंपिक के लिए थाईलैंड के बैंकॉक में चल रहे दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर में 71...
31/05/2024

भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेरिस ओलंपिक के लिए थाईलैंड के बैंकॉक में चल रहे दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर में 71 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आपकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को आप पर गर्व है ।

"खीचों न कमानों को, ना तलवार निकालो।जब तोप मुक़ाबिल हो, तो अख़बार निकालो।।"                                      ~ अकबर ...
30/05/2024

"खीचों न कमानों को, ना तलवार निकालो।
जब तोप मुक़ाबिल हो, तो अख़बार निकालो।।"
~ अकबर इलाहाबाद✍️

निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे सभी पत्रकार बंधुओं को हिन्दी‌ पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

हिंदी के प्रथम समाचार-पत्र ''उदंत मार्तण्ड'' का सफर आज ही के दिन शुरू हुआ था जिसने आगे चलकर भारतीय पत्रकारिता की नींव डाली।
#हिन्दी_पत्रकारिता_दिवस

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और दुनिया की सबसे चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से को मात्र 20.5 घंटे में फतह करके न...
29/05/2024

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और दुनिया की सबसे चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से को मात्र 20.5 घंटे में फतह करके नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली हिमपुत्री के नाम से विख्यात प्रदेश की होनहार बेटी जिला हिसार के धर्मनगरी गांव बालक की रहने वाली पर्वतारोही रीना भट्टी को हार्दिक शुभकामनाएं।

रीना भट्टी ने दो विशाल चोटियों पर एक साथ तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई।

Address

Yamunanagar

Telephone

+918168961018

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PFA ORGANISATION posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PFA ORGANISATION:

Share