14/06/2026
राधे राधे !
भगवान श्री जगन्नाथ जी का पावन पट्टचित्र जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) से प्राप्त हुआ, जिसे राष्ट्रपति जी के अपर सचिव एवं रिटायर्ड IAS अधिकारी श्री विजय कुमार नायक जी ने अपने परिवार सहित श्रद्धापूर्वक भेंट किया।
इस पावन पट्टचित्र को आश्रम के सत्संग भवन में विधिवत स्थापित किया गया। यह दिव्य भेंट भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा एवं भक्तों की श्रद्धा का सुंदर प्रतीक है।
श्री विजय कुमार नायक जी एवं उनके परिवार के प्रति आश्रम परिवार हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है तथा भगवान श्री जगन्नाथ जी से उनके मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता है।
जय जगन्नाथ! 🙏