22/08/2026
**विशेष सूचना: लखवाड़- व्यासी बांध प्रभावितों के लिए आवश्यक संदेश**
पुकार स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन (P.S.D.F), कालसी, उत्तराखंड (पिन- 248198) द्वारा लखवाड़ बांध प्रभावितों के मुआवजे और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। इस विषय पर देहरादून जिलाधिकारी महोदय द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद अब स्थानीय तहसील प्रशासन और यू.जे.वी.एन.एल (UJVNL) के साथ वार्तालाप की प्रक्रिया जारी है।
यदि आपका मुआवजे से संबंधित कोई मामला लंबित (pending) है, उसमें कोई विसंगति है, या वर्ग-4 की भूमि के मुआवजे का मामला अटका हुआ है या पृथक परिवार से संबंधित (बेरोजगारी भत्ता जिसकी 2013 लास्ट डेट थी वह बढ़ा दी है 2023 तक और एप्लीकेशन डीएम कार्यालय में जमा हो रही है कोई प्रभावित छूट रहा है तो जरूर फाउंडेशन से संपर्क करें और बेरोजगार हैं) , और जौनसार के रोड बनाते वक्त मुआवजा नहीं मिला है तो जरूर फाउंडेशन से संपर्क करें चाहे वह कितने साल पुराना मामला हो तो यह समय अपने मामलों को त्वरित रूप से सुलझाने का है। फाउंडेशन इस समय प्रभावितों को सामान्य सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन से निरंतर वार्ता कर रहा है और इससे संबंधित चार एप्लीकेशन प्रशासन के माध्यम से यूजीवीएनएल को दी जा चुकी है।
इसी क्रम में 6 अगस्त को फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी (SDM) कालसी, श्रीमान प्रेमलाल जी से दूरभाष पर विस्तृत वार्ता की गई। एसडीएम महोदय ने मामले पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए समाधान के लिए बातचीत के द्वार खोल दिए हैं।
**आपको क्या करना है?**
जो भी प्रभावित ग्रामीण अपने लंबित मामलों का समाधान चाहते हैं, वे तुरंत निम्नलिखित कदम उठाएं:
* **दस्तावेज़ जमा करें:** अपने मामले से संबंधित आवश्यक कागजात (खतौनी, पहचान पत्र, आवेदन आदि) की एक-एक छायाप्रति (photocopy) तैयार रखें।
* **संपर्क स्थान:** इन दस्तावेजों को कालसी तहसील कार्यालय, यूजेवीएनएल अधिकारियों या सीधे P.S.D.F फाउंडेशन के पदाधिकारियों को सौंपें।
* **शीघ्र संपर्क करें:** अपनी फाइल की स्थिति स्पष्ट करने और समाधान प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।
**संपर्क सूत्र:**
* **फोन कॉल:** 8077398871
* **व्हाट्सएप (WhatsApp):** 9410149444
*अपने अधिकारों और सही मुआवजे के लिए जागरूक बनें तथा समय रहते अपने दस्तावेज़ जमा कराएं।*
🙏💐🇮🇳