श्रीराम आशरा अन्नक्षेत्र ढीमा

  • Home
  • India
  • Vav
  • श्रीराम आशरा अन्नक्षेत्र ढीमा

श्रीराम आशरा अन्नक्षेत्र ढीमा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्रीराम आशरा अन्नक्षेत्र ढीमा, Charitable organisation, श्री राम आसरा अन्नक्षेत्र ढीमा/shreeram ashara annakshetra dheema, Vav.

श्रीराम आसरा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट ढीमा, आप सभी का हार्दिक स्वागत करता है। श्री धरणीधर धाम धमा अति प्राचीन स्थान है। इसी जगह पर आश्रम की ओर से यात्रियों के लिए बहुत अच्छी सुविधा प्राप्त होती हैं। 1, श्रीराम आसरा अन्नक्षेत्र
आज (ई 2006) से एक सौ (100) साल पहेले परम पुज्य
श्री श्री 1008 श्रीकल्याणदासजी महाराज ने प्यासे को पानी और भुखे को
रोटी के लिऐ जिस जगह पर अन्न

क्षेत्र की स्थापना की थी, उस परम पावन
स्थान का नाम है, श्रीराम आशरा |
सौ साल पहले ऐसी परिस्थिति थी कि उस समय लोग बैलगाडी, उंट,
घोडा ईत्यादि वाहनों से अथवा पैदल हि अपनी यात्रा करते थे | बस –
मोठरगाडी ईत्यादि कोई यान्त्रिक साधन थे नही | गांव भी एक दुसरे से तीन
या चार कोश की दुरी पर थे | रास्ते में पीने के के पानी की भी कोई व्यवस्था नही थी |
ऐसी परिस्थिति में बालोतरा (राजस्थान) से श्रीकल्याणदासजी महाराज
श्रीधरणीधरजी भगवान – ढीमा (गुजरात) की यात्रा करने के लिये पैदल आ
आ रहे थे | जब सन्तश्रीने गुजरात प्रान्तमें प्रवेश किया तब उन्होने रास्ते में एक
जगह पर थोडा विश्राम करने की ईच्छा की | वह ऐसी निर्जन जगह
थी कि वहां चरों और घना जंगल था | यहां से राजस्थान –गुजरात का बडा रास्ता
गुजर रहा था | खास कर यात्रिक लोग रातदिन ईसी रास्ते से आवन जावन
करते थे | ईस रास्ते पर तीन कोश की दुरी पर कोई गांव नही था | महाराज
कल्याणदासजीने कुछ विश्राम करने के लिये वहां सरोवर के किनारे पर आसन
लगाया । ऐसे समय पर कुछ यात्रिक लोग वहां पर आये और वे पानी के
बिना प्यासे मर रहे है, ऐसा कहा | तब महाराज श्रीकल्याणदासजीने अपने
तुम्बीपात्र में से उन सबको पानी पीलाया | तब महाराजश्री ने सोचा कि ईस रास्ते
पर यात्रिक लोग बहुत दु:खित होते है | यहां पर पानी और रोटी की बहुत बडी
जरुरियात है | ईस जरुरियात की पुर्ति और कौन करेगा ? मैं खुद हि क्यों न करुं ? बस, क्या देर थी | वे खुद बैठ गये उसी जगह पर और पास के घटीयाली गांव से पानी की मटकी भर कर लाये और साथ में मांगकर कुछरोटी भी ले आये | अब यात्रिकों को आश्रय मिल गया और उसी समय सन्त के मुख से एक साथी निकल पडी,
राम आशरा राम का धरणीधर का धाम |
देने को टुकडा भला लेने को हरि नाम ||

Address

श्री राम आसरा अन्नक्षेत्र ढीमा/shreeram Ashara Annakshetra Dheema
Vav
385566

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्रीराम आशरा अन्नक्षेत्र ढीमा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्रीराम आशरा अन्नक्षेत्र ढीमा:

Share