अपना घर आश्रम वाराणसी

अपना घर आश्रम वाराणसी *अपना घर आश्रम असहाय,लावारिस,बीमार लोगों के लिए उम्मीद की किरण।*

सामने घाट गढ़वा घाट रोड पर स्थित

अपना घर आश्रम, वाराणसी सडकों, प्लेट फार्म, धार्मिक स्थलों, आदि से आश्रय हीन, असहाय, लावारिस, पीडित, विक्षिप्त, संक्रमित, शोषित, परित्यक्त, बीमार, निशक्तजन लोगों को लाकर निशुल्क आश्रय, चिकित्सा, भोजन, कपड़ा, सुरक्षा आदि सेवाएं उपलब्ध कराता हैं। यहाँ उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दवाओं के साथ अन्य मनोवैज्ञानिक क्रिया कलापों मे भी इन्हे व्यस्त रखने की आवश्यकता होती है, ताकि उनको जीवन नीरस नहीं लगे। आश्र

म के प्रभु स्वरूप आवासी, जिन्हे हम प्रभु जी कह संबोधित करते है, अपने परिवार जनों से दूर होने से बहुत अकेलापन महसुस करते है एवं उदास रहते हैं। इनको घर का माहौल देने के लिए समय समय पर भजन, कीर्तन, गीत संगीत के कार्यक्रम किए जाते हैं। आश्रम से जुड़े हुए कुछ समाज सेवी लोग त्योहारों एवं अपने महत्वपूर्ण पलों पर अन्य तरह की गतिविधियाँ भी करते रहते हैं औऱ इनके बीच खुशियाँ बाँटकर अकेलापन दूर करने की कोशिश करते हैं। वाराणसी मे अपना घर आश्रम की स्थापना अक्टूबर 2018 मे हुई |आज यहा 278प्रभु जी है। प्रभु जनों के परिवार का पता लगाकर उनका पुनर्वास करने का हर सम्भव प्रयास आश्रम करता है। अभी तक हमारे "अपनों से मिलन "प्रकल्प के द्वारा अपना घर संस्था द्वारा 400 से अधिक प्रभु स्वरुप जनों को पुनर्वासित किया जा चुका है|
अपना घर आश्रम एक गैर सरकारी संस्था है एवं उदार, सहृदय और करुणावान व्यक्तियों के सहयोग पर निर्भर है।
आइए आप भी अपना घर आश्रम से जुड़ कर यहाँ के दीन दुखियों को खुशियाँ दें।
www.apnagharvaranasi.com,7521060001,7521060002*卐।। जय श्रीराम ।।卐*
�������
*परहित सरिस धर्म नहीं भाई !*
*पर पीड़ा सम नहीं अधमाई
���
*सादर.!!*

�������
*☆राम☆राम☆राम☆राम☆*
*��*
*�जय जय राम जी !�*
*°°°°°°*�� *°°°°°°*

अपनों से मिलनलावारिस अनाथ मानव स्वरूप प्रभु सेवा केंद्र अपना घर आश्रम वाराणसी द्वारा आधार शिविर के माध्यम से गूंगे बहरे ...
29/07/2026

अपनों से मिलन
लावारिस अनाथ मानव स्वरूप प्रभु सेवा केंद्र अपना घर आश्रम वाराणसी द्वारा आधार शिविर के माध्यम से गूंगे बहरे अपना पता बताने में असमर्थ लोगों को आधार शिविर के द्वारा बैक ट्रेसिंग कर लगातार उनके घरों तक भिजवाने का कार्य लगातार जारी है।UDAI के द्वारा अपना घर आश्रम वाराणसी की विशिष्ट अभियान हेतु आश्रम की सेवाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।प्रभु कृपा बनी रहे।लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी
www.apnagharvaranasi.org
075210 60001

सेवा ही जीवन है।लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी www.apnagharvaranasi.org 075210 60001
28/07/2026

सेवा ही जीवन है।लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी
www.apnagharvaranasi.org
075210 60001

अपनों से मिलन लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी www.apnagharvaranasi.org 075210 60001
27/07/2026

अपनों से मिलन
लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी
www.apnagharvaranasi.org
075210 60001

26/07/2026

परिजनों ने मृत मान लिया था।20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कुशीनगर निवासी प्रभु कुंवर विनय प्रताप सिंह जी का अपने परिजनों से मार्मिक मिलन ।।
विदित हो कि लगभग 6 माह पूर्व अपना घर आश्रम वाराणसी में असहाय अवस्था में मौन व्रत धारी वृद्ध प्रभु को रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम लाया गया था । केवल चाय और फल का ही भोजन करते थे।अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ थे ।मौन व्रत धारण किए हुए थे ।आश्रम में लगातार सेवा चिकित्सा के उपरांत इन्होंने अपना मौन व्रत तोड़ा और अपने परिजनों का पता बताया उनके अनुसार यह 20 वर्षों से घर से गायब हो गए थे।उनकी पत्नी बच्चे नोएडा में रहते हैं। भाई भाभी आदि लोग कुशीनगर उत्तर प्रदेश में रहते हैं।उनके जीवित होने की सूचना पाकर उनके परिजन,ग्राम प्रधान आदि भाव विह्वल होकर बिना विलंब किए अपना घर आश्रम वाराणसी की ओर प्रस्थान कर गए।सन 2015 में इनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवाकर यह मान लिया था कि यह संसार में नहीं है। आज अपना घर आसन वाराणसी में इन्हें जीवित देखकर परिजनों को विश्वास ही नहीं हो रहा था। उनके साथ आई एक 22 वर्षीय भतीजी को यह पहचान में असमर्थ थे बाकी सभी लोगों को उन्होंने पहचाना। आश्रम परिवार इस उत्तम सुखद पल में आपके सुंदर भविष्य की कामना करता है प्रभु कृपा बनी रहे।।
लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी
www.apnagharvaranasi.org
7521060001
#सेवा #अपना घर आश्रम वाराणसी #पुनर्मिलन

साथियों  यह महिला जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ है इन्हें वाराणसी का हरिश्चंद्र घाट क्षेत्र से अत्यंत दीन हीन अवस्था ...
19/07/2026

साथियों यह महिला जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ है इन्हें वाराणसी का हरिश्चंद्र घाट क्षेत्र से अत्यंत दीन हीन अवस्था में अमन जी की सूचना पर भेलूपुर थाने की पुलिस के द्वारा लाया गया है ।अगर आप जानते हैं तो आश्रम में संपर्क करें ।प्रभु कृपा बनी रहे।🙏लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी #अपनाघर #सेवा #वाराणसी #पुनर्मिलन #अपनाघर आश्रम
www.apnagharvaranasi.org
7521060001,7521060002

*लुधियाना पंजाब के गुमशुदा कमलेश उर्फ  कान्हा प्रभु जी का अपने पारिवारिक जनों से अपना घर आश्रम वाराणसी में मार्मिक मिलन।...
18/07/2026

*लुधियाना पंजाब के गुमशुदा कमलेश उर्फ कान्हा प्रभु जी का अपने पारिवारिक जनों से अपना घर आश्रम वाराणसी में मार्मिक मिलन।* ।
विदित हो कि तीन माह पूर्व वाराणसी भिक्षा वृत्ति उन्मूलन एवं पुनर्वास अभियान के अंतर्गत कैंट स्टेशन से RPF कैंट द्वारा मानसिक अस्वस्थ प्रभु को रेस्क्यू कर आश्रम लाया गया था। मानसिक स्थिति सही नहीं थी अपने बारे में कुछ भी बताने में अक्षम थे। इनके मां बहन आदि इन्हें कैंट स्टेशन ढूंढते हुए आए जहां RPFकी सूचना के आधार पर अपना घर आश्रम वाराणसी में पता लगाने आए थे। आश्रम में अपने बेटे को देखकर माँ भाव विह्वल हो गई ।उनके बहन, बुआ ,भाभी ,भाई पूरा परिवार आश्रम आकर इन्हें सकुशल विदा कर अपने साथ ले गए । आश्रम परिवार आपके सुखद भविष्य की कामना करता है ।प्रभु कृपा बनी रहे।🙏लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी
www.apnagharvaranasi.org
7521060001,7521060002
🙏

15/07/2026

वाराणसी भिक्षा वृत्ति उन्मूलन एवं पुनर्वास अभियान स्माइल परियोजना के अंतर्गत कैंट स्टेशन से रेस्क्यू किए गए थे 6 माह पूर्व।पैर की हड्डी टूटी थी। लावारिस असहाय अवस्था में भीख मांगने को मजबूर थे। अपना घर आश्रम द्वारा इनका ऑपरेशन करवा कर स्वस्थ किया गया। पुनः भिक्षा न मांगने की शर्त के साथ मदद देकर पुनर्वासित किया गया।आज वाराणसी स्टेशन पर अकस्मात रेस्क्यू के दौरान मुलाकात हुई। इनकी सफलता की कहानी इनके मुख से सुनिये।
लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी
www.apnagharvaranasi.org
7521060001,7521060002

धन्यवादसोशल मीडिया शेयर की वजह से वृद्ध माता जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी उनके बच्चे आश्रम आकार इन्हें ले गए। पां...
11/07/2026

धन्यवाद
सोशल मीडिया शेयर की वजह से वृद्ध माता जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी उनके बच्चे आश्रम आकार इन्हें ले गए। पांडेपुर क्षेत्र की ही रहने वाली थी घर पता ना बता पाने के कारण पांडेपुर थाने से इन्हें रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम वाराणसी लाया गया था।प्रभु कृपा बनी रहे।लावारिस अनाथ मानव प्रभु सेवार्थ अपनाघर आश्रम वाराणसी
www.apnagharvaranasi.org
075210 60001

Address

Varanasi
221011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अपना घर आश्रम वाराणसी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to अपना घर आश्रम वाराणसी:

Shortcuts

Share