हिन्दू सोसायटी ऑफ इंडिया HSi

  • Home
  • India
  • Varanasi
  • हिन्दू सोसायटी ऑफ इंडिया HSi
Directions

हिन्दू सोसायटी ऑफ इंडिया HSi working for humanity

15/08/2026
मर्यादा पुरुषोत्तम राम भगवान,सनातन धर्म के वह उत्कृष्ट चरित्र हैं,देव हैं जिनको देखकर के मनुष्य अपने दैनिक समस्याओं से द...
27/03/2026

मर्यादा पुरुषोत्तम राम भगवान,सनातन धर्म के वह उत्कृष्ट चरित्र हैं,देव हैं जिनको देखकर के मनुष्य अपने दैनिक समस्याओं से दुखी होने की जगह उस पर विजय पाने का कौशल प्राप्त करता है।
भगवान राम जिनको राज्य सत्ता मिलनी थी?वहाँ वन सत्ता मिलती है!
वहाँ प्रभु सहज वन को चल देते हैं!बिना प्रतिकार के।

क्योंकि वह यह संदेश देना चाहते हैं दुनिया में कुछ भी बड़ा नहीं है,माता-पिता के आदर और सुख,सम्मान के सामने।

(कोई भी परिस्थिति अगर सुख दे सकती है तो वहीं स्थिति दुख भी देती है) इसलिए जो मिले,जो सहजता में हो उसको आदर सहित स्वीकारो।

भगवान राम के जीवन में रावण जब भगवती जानकी का हरण कर लेता है तो वह बिना किसी राजकीय सहयोग के (शुद्ध भाषा में कहें तो राजा के पुत्र होने के बाद भी राजकुमार होने के बाद भी उन्होंने किसी राजा की तरफ नहीं देखा की कोई उनको सहयोग करे या वो उनसे सहयोग ले)जो उनके आसपास थे सुग्रीव,जामवंत,हनुमान जी,जो उनके वनवासी मित्र बन पाए उनका साथ लेकर के रावण जैसे पराक्रमी के ऊपर विजय प्राप्त किया!

यह उनके जीवन का दर्शन दर्शाता है कि जिस परिस्थिति में है,जहां हैं,वहीं से सृजन की शुरुआत करिए, ना कि पूर्व में आप क्या थे? पूर्व में आपके लोग कौन सहयोगी थे? या कौन राजा आपका मित्र है? उसकी जगह जो आपके पास है उहा से सृजन करिए और वहीं से विजय मिलेगा!

ऐसे अनेक अनेक उदाहरण के प्रतीक हमारे प्रभु के आज के प्राकट्य दिवस को उल्लास और उत्साह के साथ मना करके हम आने वाली अपनी पीढियो को एक सुंदर प्रेरक,ऐसे एक आदर्श चरित्र के बारे में बताएं जिससे की हमारी वर्तमान की पीढ़ियां अपने ऊपर पड़ने वाले दुख को इतना बड़ा दुख ना समझे? जिससे कि वह अवसाद में चल जाए!बल्कि उस दुख को अपने सृजन का माध्यम समझ करके, अपने उत्कर्ष का माध्यम समझकर के, अपने जीवन को बढ़ाने का माध्यम समझ करके, उस पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा भगवान राम के जीवन से ले सके!

आज इस रामनवमी पर हम कुछ ऐसा करें,ऐसा उत्सव मनाएं हम इस तरह से अपने बच्चों को प्रेरित करके हम सब भगवान राम के प्राकट्य को मानते हैं

मंगल हो रामनवमी

अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती ,राजगुरु मठ पीठाधीश्वर -काशी

मात नर्मदा के पावन सरिता के सानिध्य में एक बात ध्यान में आई बाडा से बड़ा व्यक्ति भी केवल दोष देखरहा है। आजकल किसी के भी ...
31/12/2025

मात नर्मदा के पावन सरिता के सानिध्य में एक बात ध्यान में आई बाडा से बड़ा व्यक्ति भी केवल दोष देखरहा है। आजकल किसी के भी गुणो को नहीं देख रहा है।
कोशिश करना है कि अब अधिकांश अवगुण में भी गुन कैसे देखा जा सके,उसकी चर्चा की जा सके, उसको सामाजिक पटल पर लाकर रखा जा सके और पता है यह भाव तब आया जब राह चलते हुए मैंने देखा कुछ भिक्षुक भजन गा रहे थे और मन ने कहा कि इनको दान देना चाहिए! इनको पोषित करना चाहिए! क्योंकि? यही है जो सामान्य जनमानस के बीच बैठ करके कीर्तन रूपी भक्ति की व्यवस्था जीवित रखे है।

दुनिया जिसको भिखारी समझती है वह समाज से अपने एकांत के समय को व्यतीत करने का एक बड़ा माध्यम दे रहा है!
भजन वह प्रक्रिया दे रहा है जिसको अगर एकांकी रहने वाला व्यक्ति भी करता है तो कम से कम अवसाद से बचता है!
तो दुनिया जिसमें सोचती है कि यह भिखारी है? वह सोचिए कितना बड़ा दानी है कि आपको अवसाद रूपी व्यवस्था से बचा रहा है!
इसी भाव ने मन में यह विचार दिया की लोगों में अवगुण के स्थान पर गुण खोजना है

नर्मदे हर

अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती ,राजगुरु मठ पीठाधीश्वर -काशी

Address

B3/175 Shivala Ghat
Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिन्दू सोसायटी ऑफ इंडिया HSi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share