24/03/2026
मां कात्यायनी को आदिशक्ति का अत्यंत शक्तिशाली स्वरूप माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि कात्यायन की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर देवी ने उनके घर पुत्री रूप में जन्म लिया, इसलिए उनका नाम कात्यायनी पड़ा। मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना करने से भक्तों को साहस, धर्म और विजय की प्राप्ति होती है।
🙏 #