Bharat Seva Trust

Bharat Seva Trust यह चन्दन की भूमि है, अभिनन्दन की भूमि ह?

सृजन, कौशल एवं श्रम-साधना के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक ब...
17/09/2026

सृजन, कौशल एवं श्रम-साधना के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

'देवशिल्पी' की कृपा से सभी शिल्पकारों, अभियंता बंधुओं एवं कर्मठ श्रमिकों के जीवन में उन्नति व समृद्धि का वास हो, आपके कर्म और कौशल से 'नया भारत' निरंतर प्रगति एवं वैभव के नवीन शिखरों को प्राप्त करे, यही प्रार्थना है।

स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की देश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।आइए, भाई-बहन के ...
28/08/2026

स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की देश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों।

देश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।स्वतंत्रता का यह पावन पर्व माँ भारती के गौरव, अमर बल...
15/08/2026

देश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

स्वतंत्रता का यह पावन पर्व माँ भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को कोटि-कोटि नमन।

आइए, अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को आत्मसात करें तथा कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के माध्यम से 'विकसित भारत' एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें।

जय हिंद।

30/07/2026
काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल एवं भारत सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सूरीनाम में भा...
07/06/2026

काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल एवं भारत सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सूरीनाम में भारतीय आगमन दिवस 4 व 5 जून को संपन्न हुए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश विदेश से आये हुवे सभी अतिथियों का हार्दिक आभार।

विषय - हिंदी पत्रकारिता एवं साहित्य का गिरमिटिया देशों में सामाजिक आंदोलन, स्वतंत्रता, शिक्षा एवं संस्कृति में योगदान

प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र मंचासीन अतिथि गण -

अध्यक्षता - प्रो० सुषमा घिल्डियाल
मुख्य अतिथि - प्रो० आनंद वर्धन शर्मा
विशिष्ट अतिथि - प्रो० संजय गुप्ता
मुख्य वक्ता - श्रीमती भावना सक्सेना
स्वागत भाषण। - प्रो० ज्ञान प्रकाश मिश्रा
विषय प्रवर्तन - अरविन्द पाण्डेय
धन्यवाद ज्ञापन - श्री बृजेश पाण्डेय
संचालन - प्रो० अशोक ज्योति

सभागार में उपस्थित विद्वत जन, शोधार्थी एवं मेरे प्रिय सम्बन्धियों आप सभी का हृदय के अनंत गहराइयों से आभार।

Banaras Hindu University - Varanasi
Bharat Seva Trust

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बारकोड स्कैन करके अपना पंजीकरण करायें।Bharat Seva TrustBanaras Hindu University - Var...
01/06/2026

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बारकोड स्कैन करके अपना पंजीकरण करायें।

Bharat Seva Trust
Banaras Hindu University - Varanasi
Global Girmitiya Council

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल एवं भारत सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सूरीनाम में भारतीयों...
31/05/2026

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल एवं भारत सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सूरीनाम में भारतीयों के आगमन दिवस के अवसर पर होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया,

अवसर पर श्री अरविंद पाण्डेय जी, आदरणीय आशीष पाण्डेय जी निदेशक राधे रियल्टी एवं प्रिय भाई श्रीमान पवन तनय मिश्रा जी सहभागी रहे।

Banaras Hindu University - Varanasi
Bharat Seva Trust
Global Girmitiya Council

आप सभी सादर आमंत्रित हैं •••सूरीनाम में भारतीय आगमन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजितअंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी(4–6 जून, 2026)काशी...
17/05/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं •••

सूरीनाम में भारतीय आगमन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित
अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
(4–6 जून, 2026)

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, हिन्दी विभाग, ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल एवं भारत सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह संगोष्ठी गिरमिटिया देशों में हिंदी पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक आंदोलनों, स्वतंत्रता चेतना, शिक्षा एवं संस्कृति के योगदान पर गंभीर विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।

यह केवल एक अकादमिक आयोजन नहीं, बल्कि उन प्रवासी भारतीयों के संघर्ष, त्याग, संस्कृति और भाषायी चेतना को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने समुद्र पार अपनी पहचान और भारतीयता को जीवित रखा।

सूरीनाम सहित विभिन्न गिरमिटिया देशों में हिंदी भाषा, साहित्य और पत्रकारिता ने सामाजिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण और भारतीय मूल्यों के संवाहक के रूप में जो भूमिका निभाई, उस पर यह संगोष्ठी वैश्विक दृष्टि प्रस्तुत करेगी।

भारतीय प्रवासी इतिहास, गिरमिटिया विरासत और हिंदी की वैश्विक यात्रा से जुड़े सभी विद्वानों, शोधार्थियों एवं चिंतकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती की देश  वसियों को हार्दिक ब...
19/04/2026

भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती की देश वसियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

'आवेशावतार' भगवान श्री परशुराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में साहस, सद्बुद्धि और धर्मनिष्ठा का संचार हो तथा समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो।

“दुनिया हथियारों से शांति ढूंढ रही है,और सनातन हजारों साल से शांति का मार्ग बता रहा है।वसुधैव कुटुम्बकम — यही विश्व का भ...
02/04/2026

“दुनिया हथियारों से शांति ढूंढ रही है,
और सनातन हजारों साल से शांति का मार्ग बता रहा है।
वसुधैव कुटुम्बकम — यही विश्व का भविष्य है।”

Address

D-27, पांडव नगर
Varanasi
110092

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 3pm

Telephone

+919838096190

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Seva Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharat Seva Trust:

Shortcuts

Share