3B Foundation, India

3B Foundation, India Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from 3B Foundation, India, Non-Governmental Organization (NGO), Varanasi.

The 3B Foundation (Blooming Beyond Borders Foundation) is a dynamic and visionary organization dedicated to empowering individuals and communities through education, skill development, and innovative initiatives.

सावन सोमवार प्रसाद वितरण 🙏🏻
18/08/2026

सावन सोमवार प्रसाद वितरण 🙏🏻

09/05/2026

हनुमान सदा सहायते 🙏🙏

कल संस्था द्वारा आयोजित सुंदरकांड प्रसंग की कुछ तस्वीरें 🙏🙏आप सबकी उपस्थिति और ईश्वर के आशीर्वाद से कार्यक्रम सफल रहा ।।
02/05/2026

कल संस्था द्वारा आयोजित सुंदरकांड प्रसंग की कुछ तस्वीरें 🙏🙏
आप सबकी उपस्थिति और ईश्वर के आशीर्वाद से कार्यक्रम सफल रहा ।।

02/03/2026

🎨✨ पहाड़ी गाँव (DLW) में 3B Foundation द्वारा होली पर बच्चों को पिचकारी, मिठाई और रंग-गुलाल वितरित कर खुशियाँ बाँटी गईं। मासूम मुस्कानों और रंगों के संग प्रेम, समानता और उम्मीद का सुंदर संदेश दिया गया। 🌸💛

आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर काशी के दक्षिणी द्वार कहे जाने वाले शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं के मध्य खिच...
15/01/2026

आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर काशी के दक्षिणी द्वार कहे जाने वाले शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं के मध्य खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

बाबा भोले नाथ की कृपा से ऐसा सौभाग्य हमेशा मिले हमारी टीम को 🙏🙏🙏

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से 3-B फाउंडेशन द्वारा बरेका स्थित सूर्य सरोवर परिस...
28/12/2025

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से 3-B फाउंडेशन द्वारा बरेका स्थित सूर्य सरोवर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड के इस दौर में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर संस्था ने मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया। कंबल मिलने के बाद सभी के चेहरों पर राहत और संतोष देखने को मिला

कार्यक्रम में बीएलडब्लू के जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 3-B फाउंडेशन का कार्य केवल सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक राखी रानी, सचिव शिवांश त्रिपाठी के साथ नीतू भारती, राकेश विश्वकर्मा, डिम्पल कुमारी, रूपम शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, देवतानंद तिवारी, मुस्कान सोनी, आशीष सोनी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

संस्था की संस्थापक राखी रानी ने बताया कि 3-B फाउंडेशन शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को संवारने और सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों को संबल देने के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था का लक्ष्य समाज में संवेदना, जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
उपस्थित लोगों में बीएलडब्लू के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, संस्था की संस्थापक राखी रानी, सचिव शिवांश त्रिपाठी, नीतू भारती, राकेश विश्वकर्मा, डिम्पल कुमारी, रूपम शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, देवतानंद तिवारी, मुस्कान सोनी, आशीष सोनी आदि लोग उपस्थित रहें।

21/12/2025

आज वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए 3B Foundation द्वारा
बनारस कैंट के पास ऑटो रिक्शा चालकों के बीच मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान 100 से अधिक मास्क वितरित किए गए और चालकों को वायु प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों तक सुरक्षा पहुँचाना था, जो रोज़ाना सबसे अधिक प्रदूषित वातावरण में काम करते हैं।

3B Foundation मानता है कि
सुरक्षित साँस हर इंसान का अधिकार है,
और इसी सोच के साथ संस्था स्वास्थ्य व जागरूकता से जुड़े अभियानों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

वाराणसी, सावित्री देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, महगांव में 3B Foundation द्वारा Project She के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम ...
18/09/2025

वाराणसी, सावित्री देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, महगांव में 3B Foundation द्वारा Project She के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🎗️ इस अवसर पर छात्राओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए, जो 3B Foundation की ओर से उपलब्ध कराए गए थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य

👉 मासिक धर्म को लेकर फैली चुप्पी को तोड़ना
👉 स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना
👉 हर बेटी को आत्मविश्वास के साथ जीने के लिए प्रोत्साहित करना

👥 इस कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक श्री राकेश विश्वकर्मा थे, जिनकी पहल पर यह आयोजन संभव हुआ।
3B Foundation की ओर से राखी रानी, चंद्रशेखर कुमार, शिवांश त्रिपाठी एवं गौरव श्रीवास्तव ने सहभागिता की।

✨ “जब बेटियाँ जागरूक होती हैं, तो पूरी पीढ़ी बदल जाती है।”
🙏 इस मुहिम में सहयोग करने वाले सभी का हृदय से आभार।

वाराणसी, हरिशंकर बालिका विद्यालय (महेदीगंज) में 3B Foundation द्वारा Project She के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आ...
01/09/2025

वाराणसी, हरिशंकर बालिका विद्यालय (महेदीगंज) में 3B Foundation द्वारा Project She के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🎗️ इस अवसर पर छात्राओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए, जो 3B Foundation की ओर से उपलब्ध कराए गए थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य

👉 मासिक धर्म को लेकर फैली चुप्पी को तोड़ना
👉 स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना
👉 हर बेटी को आत्मविश्वास के साथ जीने के लिए प्रोत्साहित करना

👥 इस कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक श्री राकेश विश्वकर्मा थे, जिनकी पहल पर यह आयोजन संभव हुआ।
3B Foundation की ओर से राखी रानी, चंद्रशेखर कुमार, शिवांश त्रिपाठी एवं गौरव श्रीवास्तव ने सहभागिता की।

✨ “जब बेटियाँ जागरूक होती हैं, तो पूरी पीढ़ी बदल जाती है।”
🙏 इस मुहिम में सहयोग करने वाले सभी का हृदय से आभार।

आज हमारी संस्था की तरफ़ से बनारस रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता दिवस का उत्सव श्रमिकों के साथ मनाया गया।। जय हिन्द 🇮🇳वंद...
15/08/2025

आज हमारी संस्था की तरफ़ से बनारस रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता दिवस का उत्सव श्रमिकों के साथ मनाया गया।।

जय हिन्द 🇮🇳
वंदे मातरम् 🇮🇳🇮🇳

Address

Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 3B Foundation, India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share