28/07/2026
The news about Sanskar Shiksha Pathshala, an initiative of the Shri Shri Gita Society, has been published in Amar Ujala, Jansandesh Times, Bharat Ekta Times, Rashtriya Samay News, and the English newspaper Wednesday Times.
:
The future is a dream that never truly arrives; it only keeps promising. The past is a shadow that has already faded, yet the mind continues to cling to it. Between these two illusions, one often misses the miracle of life itself. Truth is neither hidden in yesterday nor waiting in tomorrow; it exists only in the sacredness of this living moment. To lose the present is to lose the very essence of life. Life is not a destination somewhere ahead; it is the silent celebration of consciousness flowing through every breath. The moment you step beyond desire, fear, and memory, and enter the fullness of the present, you begin to encounter your true being. The Divine is not confined to temples, scriptures, or distant heavens. It breathes within the stillness of this very moment. When the restless mind becomes quiet, the presence of the Divine reveals itself naturally. Living in the present is not merely a way of life it is a doorway to awakening. Where there is the Now, there is peace. Where there is the Now, there is love. Where there is the Now, there is bliss. And where there is the Now, there is freedom. Let go of waiting for the future and release the burden of the past. Enter this moment fully, for here alone life unfolds, here alone truth shines, and here alone the Divine can be experienced.!🌺
:
भविष्य एक सपना है जो कभी आता नहीं, केवल आश्वासन देता है। अतीत एक छाया है जो बीत चुकी है, फिर भी मन उसे ढोता रहता है। इन दोनों के बीच मनुष्य अपना संपूर्ण जीवन खो देता है। सत्य न भविष्य में है, न अतीत में; सत्य केवल इस जीवंत, धड़कते हुए वर्तमान क्षण में है। जो ‘अभी’ को खो देता है, वह जीवन का सार खो देता है। क्योंकि जीवन किसी आने वाले कल का नाम नहीं, यह तो इस पल की साँसों में बह रही चेतना का उत्सव है। जब तुम बिना किसी इच्छा, भय और स्मृति के इस क्षण में उतरते हो, तब पहली बार अपने वास्तविक स्वरूप से मिलते हो। परमात्मा किसी मंदिर, तीर्थ या आकाश में नहीं बैठा; वह इसी क्षण की नीरवता में धड़क रहा है। जहाँ मन शांत होता है, वहाँ उसकी उपस्थिति स्वतः प्रकट हो जाती है। वर्तमान में जीना केवल जीने की कला नहीं, जागने की कला है। जहाँ ‘अभी’ है, वहीं शांति है। जहाँ ‘अभी’ है, वहीं प्रेम है। जहाँ ‘अभी’ है, वहीं आनंद है। और जहाँ ‘अभी’ है, वहीं मुक्ति है। इसलिए भविष्य का इंतज़ार मत करो, अतीत का बोझ मत उठाओ इस क्षण में उतर जाओ, क्योंकि यहीं जीवन है, यहीं सत्य है, और यहीं परमात्मा का साक्षात् अनुभव है.!🌺
:
श्री श्री गीता सोसाइटी के अंतर्गत संचालित संस्कार शिक्षा पाठशाला की खबर अमर उजाला, जनसंदेश टाइम्स, भारत एकता टाइम्स, राष्ट्रीय समय न्यूज़ एवं इंग्लिश समाचार पत्र Wednesday Times में प्रकाशित हुई.!