आगमन सामाजिक संस्था

आगमन सामाजिक संस्था dr santosh ojha

13/09/2025

"अंतिम प्रणाम "
अब तक 1लाख 3 हजार अजन्मी बेटियों के मोक्ष की कामना के उपरांत 12 वें साल
मातृ नवमी (सोमवार, 15 सितंबर 2025)
दशाश्वमेध घाट, अपराह्न 12 बजे से

अपने श्रद्धा सुमन संग आप भी आये..
9889881111

11/05/2025

#लंदन निवासिनी बांग्लादेशी मुसलमान महिला बनेगी #सनातनी, बिटिया के गति के लिए करेंगी पिंडदान

#आगमन संस्था के पहल पर बांग्लादेश में जन्मी मुसलमान महिला ने अपने पूर्वजों द्वारा की गई गलती को सुधारते हुए सनातन धर्म को अख्तियार कर, 27 साल पहले गर्भ में मारी गई अपनी बेटी के मोक्ष की कामना के लिए सविधिक पिंडदान और तर्पण भी करेंगी।

12 मई 25 सोमवार
दोपहर 12 बजे
दशाश्वमेध घाट

संपर्क -
डॉ संतोष ओझा, संस्थापक
आगमन सामाजिक संस्था वाराणसी

भले ही दो वर्ष हो गये लेकिन शैन शैन "आगमन संस्था और ब्रह्म सेना" की "अभियान पवित्र काशी " से जुड़ी  "मांस- मदिरा मुक्त का...
31/12/2024

भले ही दो वर्ष हो गये लेकिन शैन शैन "आगमन संस्था और ब्रह्म सेना" की "अभियान पवित्र काशी " से जुड़ी "मांस- मदिरा मुक्त काशी" के मांग की महत्ता और समर्थन अब प्रबलता को अख्तियार करता नजर आ रहा हैं। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा मांस मदिरा को बाबा धाम से 2 KM क्षेत्र में रोक की संस्तुति और अब उस पर एक्शन...
धन्यवाद धर्मरक्षक विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ज़ी और धर्मसचेतक पार्षद इंदेश सिंह ज़ी

11वें साल...पाप को कम करने का विधान प्रायश्चित करना होता है लिहाजा आप भी आए और जाने अनजाने में हुए पाप का प्रायश्चित करे...
23/09/2024

11वें साल...
पाप को कम करने का विधान प्रायश्चित करना होता है लिहाजा आप भी आए और जाने अनजाने में हुए पाप का प्रायश्चित करें।
श्राद्धकर्ता- डॉ संतोष ओझा

18/02/2024

#धोखा

पिछले दोनों मिनी सदन द्वारा विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र के दो किलोमीटर परिधि में मांस और मदिरा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर सदन के सभी 100 पार्षदो ने अपने सहमति की मुहर लगाई थी।

" प्रस्ताव को शासन को भेजने के दौरान सिर्फ मांस का उल्लेख है यानि शराब को प्रतिबंधित नहीं किया गया है।"

"काशी हो..मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र"

#अभियान_पवित्र_काशी

ामाजिक_संस्था

डॉ संतोष ओझा
अभियान नेतृत्वकर्ता
8765000123

"राष्ट्रीय बालिका दिवस"सोचिए जरा ......जब इस धरा पर बेटियां नहीं होंगी तो क्या होगा। "कन्या भ्रूण हत्या महापाप है।" अभिय...
24/01/2024

"राष्ट्रीय बालिका दिवस"

सोचिए जरा ......जब इस धरा पर बेटियां नहीं होंगी तो क्या होगा। "कन्या भ्रूण हत्या महापाप है।" अभियान से जुड़े,..

ऐसे ही बहुतेरे स्लोगन के साथ अपने 7 साथियों के साथ "बेटी बचाओ " का नारा बुलंद किया था...

वर्ष 2001 का था ामाजिक_संस्था तब एड्स महामारी से बचाव के जनजागरण अभियान के जगह समाज द्वारा किये जा रहे "महापाप भ्रूण हत्या" को रोकने का मुहिम शुरू किया था।

समय आगे बढ़ता रहा साथियों कि संख्या बढ़ती रही...अभियान ने भी खूब गति पकड़ी...आलम यह था कि बेटी के नाम #आगमन ने शानदार पहचान क़ायम की तत्कालीन 3 मुख्यमंत्रियों ने अपने पत्रों के माध्यम संस्था को सराहा। मेरे द्वारा अभियान के नेतृत्व के कारण कई बार संस्था और मुझे सम्मानित करने के लिये आमंत्रण आने लगे लेकिन साथियों से वादों के कारण इससे बचते रहे।( एक दो जगहों को छोड़कर )

वर्ष 2014 मोदी सरकार आने के साथ मानो "बेटी बचाने" के लिये संस्थाओं की बाढ़ आ गयी थी सरकार के मंशा के अनुरूप संस्था कुछ साल कदमताल करती रही और आज ये सब ओझल।

सब मिलाकर अच्छी बात यह रही कि बेटियों के जन्म दर बढ़ने के साथ उनका सुरक्षा और सम्मान भी बढ़ा।
आज भी #आगमन वर्ष 2001के अपने संकल्प के साथ है। उसमे भी वर्ष 2019 जब संस्था टीम ने 370 आयोजन सम्पन्न किये थे यानि हर दिन बेटी बचाने के लिये एक आयोजन...

दो वर्षो (2022) से संस्था शिव की नगरी "काशी को मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित " कराने के लिये मुखर है जिसमें आंशिक सफलता भी मिलता दिख रहा है..

सबके साथ सबका साथ..

डॉ संतोष ओझा
अभियान नेतृत्वकर्ता
9889881111

18 जनवरी 2024
18/01/2024

18 जनवरी 2024

शंकराचार्य के अनुसार भैरव जी को मांस शराब अर्पण सही या गलत..
21/12/2023

शंकराचार्य के अनुसार भैरव जी को मांस शराब अर्पण सही या गलत..

# , , , , bhumi, ,

"अभियान पवित्र काशी " के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार- महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत...
18/12/2023

"अभियान पवित्र काशी " के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार

- महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया मैजिक शो के पहले चरण का श्री गणेश

वाराणसी।सामाजिक संस्था आगमन और ब्रह्म सेना के बैनर तले 500 मैजिक शो के जरिये वाराणसी से लखनऊ तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने सोमवार को इस अभियान का शुभारंभ शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ में किया।
इस अवसर पर श्रीविद्या मठ के बटुको ने "मांस मदिरा मुक्त काशी" के परिकल्पना को यथार्थ में परिवर्तित करने के लिए प्रतिज्ञा की। अपने संबोधन में ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि काशीवासियों द्वारा उठाई गई यह आवाज आज नहीं तो कल सत्ता सम्पन्न लोगों तक अवश्य पहुंचेगी। धर्मनगरी काशी को मांस मदिर मुक्त क्षेत्र उसी समय बना दिया जाना चाहिए था जब मथुरा, अयोध्या और हरिद्वार बनाया गया था। देर से ही सही किन्तु काशी को धर्मनगरी के रूप में पूजने वाले लोग इसके समर्थन में खड़े हुए हैं तो उनका यह उद्यम सफल होकर ही रहेगा। आधुनिकता और विलासिता पूर्ण जीवन के आदी हो चुके लोगों के लिए यह एक चेतावनी है। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की परिचायक काशी नगरी का मांस-मदिर से मुक्त होना इसके पौराणिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए अत्यंत अनिवार्य है।वैसे तो सप्तपुरियों में सम्मिलित सभी नगरियों का माहात्म्य बहुत ही विशेष है किन्तु काशी का वैशिष्ट्य इसलिए बढ़ जाता है कि यहां जीवित मनुष्य को ज्ञान और जीवन के उपरांत मोक्ष की प्राप्ति सहज रूप से होती है। इस महाश्मशान भूमि पर आदिदेव महादेव यहां दिवंगत होने वाले व्यक्ति के कान में स्वयं तारक मंत्र देते हैं। इस दृष्टि से संसार की दुर्लभ नगरी होने के नाते काशी में धार्मिक भावनाओं का पूर्ण रूपेण सम्मान होना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से मांस भक्षण और मदिरापान दोनों ही कृत्य न सिर्फ निंदनीय हैं अपितु इन्हें पाप का कारण भी बताया गया है। काशी जैसी महातीर्थ नगरी जहाँ देवाधिदेव महादेव स्वयं भगवती पार्वती के साथ विराजमान रहते हैं उस नगरी में यह पाप कदापि नहीं होना चाहिए। मैं प्रत्येक काशीवासी से आग्रह करना चाहता हूं कि इस अभिनव अभियान में अपनी वासनाओं की आहुति देकर इसे सफल बनाने के लिए कृतसंकल्पित हो जाएं तभी उनका काशीवासी होना सही मायने में सार्थक होगा।
अभियान संयोजक डा. संतोष ओझा ने बताया कि पहले चरण में साल के 52 रविवार 48 विभिन्न पर्व और त्यौहारों पर गंगा तट, भीड़भाड़ संग सार्वजनिक स्थलों पर 400 मैजिक शो के माध्यम से काशी की महत्ता और "मांस मदिरा मुक्त दिव्य काशी " के लिए जनमत तैयार किया जाएगा। दूसरे चरण में 100 शो काशी से सटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता संग जनमत तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि काशी को "अभियान पवित्र काशी " के तहत आगमन और ब्रह्म सेना की ओर से काशी को मांस मंदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग के समर्थन में संत पदयात्रा, जनजागरण रैली,पेंटिंग प्रतियोगिता संग तमाम दर्जनों आयोजन किए जा चुके हैं।
इस अभियान के श्री गणेश पर प्रमुख रूप से जादूगर किरण और जितेंद्र संग डॉ गिरीश तिवारी, अजय शर्मा, अरुण ओझा, हरिकृष्ण, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, रामबली मौर्य, विनोद तिवारी, अजय मौर्य, हरीश शर्मा, चंद्रशेखर सिंह,शालिनी गोस्वामी, सुषमा सिंह, सुनीता अग्रवाल, बविता चंदेल,हजारी शौरभ शुक्ला, वृजेश पाठक, मोहित पाण्डेय, कन्हैया दूबे केडी, अवशेष पाण्डेय कल्लू गुरु रहे।

मांस, मदिरा मुक्त काशी । दैव संयुक्त काशी ।।"अभियान पवित्र काशी " के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार- महिला जादूगर अपने ...
18/12/2023

मांस, मदिरा मुक्त काशी । दैव संयुक्त काशी ।।

" #अभियान_पवित्र_काशी " के तहत "काशी को..मांस मंदिरा मुक्त क्षेत्र" घोषित करने की मांग के समर्थन में संत यात्रा, जनजागरण...
17/12/2023

" #अभियान_पवित्र_काशी " के तहत "काशी को..मांस मंदिरा मुक्त क्षेत्र" घोषित करने की मांग के समर्थन में संत यात्रा, जनजागरण रैली,पेंटिंग प्रतियोगिता संग तमाम दर्जनों आयोजन के बाद अब ामाजिक_संस्था और #ब्रह्म_सेना के बैनर तले 500 मैजिक शो के जरिये वाराणसी से लखनऊ तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और इस मांग के लिए लोगों से समर्थन जुटाया जाएगा।

अभियान के शुरुआत पर आप सादर आमंत्रित हैं..

भैरव अष्टमी...
05/12/2023

भैरव अष्टमी...

Address

Kashmiriganj
Varanasi
221010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आगमन सामाजिक संस्था posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आगमन सामाजिक संस्था:

Share