Asian Bridge India

Asian Bridge India Asian Bridge India is Non profite Organisation Work with Gender related Issues , Gender senstation , Sexsuality, Domestic Violence, SRHR,Gender Equality etc

04/12/2025

आपका हार्दिक स्वागत है
राष्ट्रीय संगोष्ठी
सफर रंगों का : पहचान, कला और संवाद - अभिव्यक्ति के अनेक रंग

🗓️ 5 दिसंबर, शुक्रवार, 11:00 बजे
📍 संबोधि सभागार, समता भवन, सामाजिक विज्ञानं संकाय, बी.एच.यू-वाराणसी

कृपया अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाएं।

🌼 एक यादगार शाम, जहाँ संवाद की गर्माहट और साझा भोजन की खुशबू ने भाईचारे का अनूठा माहौल बनाया! 🌼हमारी "समानता के लिए युवा...
27/11/2025

🌼 एक यादगार शाम, जहाँ संवाद की गर्माहट और साझा भोजन की खुशबू ने भाईचारे का अनूठा माहौल बनाया! 🌼

हमारी "समानता के लिए युवा पहल" ने 26 नवंबर, भारतीय संविधान दिवस के शुभ अवसर पर, आंबेडकर पार्क, कांशीराम आवास शिवपुर, वाराणसी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 16 दिवसीय अभियान का एक हिस्सा था।

हमारे 70 जोशीले युवा प्रतिभागियों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

आज हमने क्या किया?
✅परिचर्चा: भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और हमारे जीवन में उनके महत्व पर गहन चर्चा हुई।

✅साझा चूल्हा: युवाओं ने खुद अपने नेतृत्व में एक साझा चूल्हा (कम्युनिटी किचन) बनाया, जहाँ सभी युवाओं ने अपने अपने घरों से राशन, सब्जियां, मसाले और जलाने के लिए सूखी लकड़ियां लाए और फिर मिलजुल कर बिना किसी जाती, धर्म और लिंग के भेदभाव के मिलजुल कर पकाया और फिर सबने मिल-बैठकर भोजन किया। इससे एकता और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।

✅बदलाव की आग: एक प्रतीकात्मक गतिविधि के जरिए, हर युवा ने समाज में बदलाव लाने का संकल्प लेते हुए एक-एक लकड़ी जलाई, जिससे एक सामूहिक "बदलाव की आग" जली।

कार्यक्रम का लक्ष्य धर्मनिरपेक्षता, एकता और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर युवाओं की समझ को मजबूत करना और उनमें नेतृत्व के गुण विकसित करना था। हमें खुशी है कि हम इसमें सफल रहे!

आइए, हम सब मिलकर संविधान में निहित इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएँ और एक न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

#समानताकेलिएयुवापहल #युवापहल #भारतीयसंविधानदिवस #संविधानदिवस #16दिवसीयअभियान #साझाचूल्हा #बदलावकीआग #युवाशक्ति #वाराणसी #धर्मनिरपेक्षता #एकता #बंधुत्व #सामाजिकबदलाव


16 दिवसीय अभियान का शुभारंभ: महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन की दिशा में एक और कदम...आइए, मिलकर बदलाव का सूत्रपात कर...
25/11/2025

16 दिवसीय अभियान का शुभारंभ: महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन की दिशा में एक और कदम...

आइए, मिलकर बदलाव का सूत्रपात करें! ✨

दिनांक 25 नवंबर, 2025 को एशियन ब्रिज इंडिया, वाराणसी द्वारा महत्वपूर्ण परिचर्चा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत के तौर पर आयोजित किया गया, जिसमें कुल युवा प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के उद्देश्य थे:

✅16 दिवसीय अभियान की शुरुआत करना और युवाओं व उनके अभिभावकों के साथ इस पर चर्चा करना।

✅प्रतिभागियों में महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा और असमानता के प्रति स्पष्ट समझ विकसित करना।

कार्यक्रम के सार्थक परिणाम:

🔹अभियान के तहत, एशियन ब्रिज इंडिया द्वारा निर्मित प्रभावशाली वीडियो "मेरी रातें मेरी सड़के" दिखाकर युवाओं को हिंसा के विरुद्ध जागरूक किया गया।

🔹प्रतिभागियों ने हिंसा के विभिन्न प्रकारों - शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, आर्थिक और यौनिक हिंसा - को गहनता से समझा।

🔹वीडियो के माध्यम से, सभी ने हमारे आस-पास महिलाओं के साथ हो रही हिंसा की चुनौतियों पर अपनी समझ को और मजबूत किया।

हम सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने एक सुरक्षित और समतामूलक समाज के निर्माण की इस पहल को सार्थक बनाया। यह केवल एक शुरुआत है, और हम मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे!

#समानताकेलिएयुवापहल #16दिवसीयअभियान #महिलाओंकेविरुद्धहिंसाउन्मूलन #एशियनब्रिजइंडिया #वाराणसी #मेरीरातेंमेरीसड़के #युवाजागरूकता

16/11/2025
26/10/2025

स्वागत 🤟🏼🥳🏳️‍🌈

26/10/2025

Hurre....🤟🏼🥳💐

*Lighting the Intersectional Diya: A Feminist Vision for Diwali*As we prepare for Diwali, my reflection is on the many l...
20/10/2025

*Lighting the Intersectional Diya: A Feminist Vision for Diwali*

As we prepare for Diwali, my reflection is on the many layers of light and shadow in our society. Leading Asian Bridge India with an intersectional feminist lens, I see Diwali not just as a personal purification, but as a collective call to expose and challenge the complex, overlapping systems that create darkness for so many.

The true "victory of good over evil" is the victory over the entrenched evils of caste prejudice, religious intolerance, economic exploitation, gendered violence, and homophobia/transphobia—all of which are deeply connected. We cannot fight one without acknowledging the others.

This year, when we light our diyas, let each flame represent a commitment:

· To see the unique struggles of a Dalit woman, a trans person facing violence, a q***r youth ostracized by their family, or a woman with a disability.
· To challenge the gender binary and celebrate the full spectrum of gender and sexual identity as a natural and beautiful part of our world.
· To celebrate in a way that does not silence or marginalize, but uplifts, affirms, and includes everyone in our collective joy.

May the lights of Diwali guide us in building a bridge to a future where justice and the freedom to love and be oneself are not a privilege for a few, but a radiant reality for all.

Happy Diwali,
Mohammad Moosa Azmi
President,
Asian Bridge India

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर Abi Varanasi ने घुमंतू समुदाय में पहली बार लड़कियों और महिलाओं के लिए स्वास्थ जांच ...
12/10/2025

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर Abi Varanasi ने घुमंतू समुदाय में पहली बार लड़कियों और महिलाओं के लिए स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें वाराणसी के संगम हॉस्पिटल से मशहूर स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलिका अंबेश जी ने महिलाओं और लड़कियों की जांच किया गया और 50 के लगभग महिलाओं की सर्विकल कैंसर की निःशुल्क रक्त जांच कराई गई।

We warmly welcome youth especially from DNT  and Dalit community in our ABI Family..... please apply and join the team o...
30/09/2025

We warmly welcome youth especially from DNT and Dalit community in our ABI Family..... please apply and join the team of change leaders.......

08/09/2025

#7 CHLOE ANDREA M. MACATANGAY
Batangas Christian School Inc.

🌟 सादर आमंत्रण | You're Invited 🌟Asian Bridge India के 16वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हम आपके साथ एक नई शुरुआत साझा क...
30/06/2025

🌟 सादर आमंत्रण | You're Invited 🌟

Asian Bridge India के 16वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हम आपके साथ एक नई शुरुआत साझा करने के लिए उत्साहित हैं!

हम आपको "युवा संसाधन केंद्र" के उद्घाटन समारोह में सादर आमंत्रित करते हैं, जो युवाओं के लिए जेंडर, मानवाधिकार,बंधुत्व, और समता एवं समानता आदि विषयो पर संवेदनशीलता स्थापित करने के लिए युवाओं को इस युवा संसाधन केंद्र की स्थापना एवम् समर्पित है।

आइए, इस महत्वपूर्ण क्षण का हिस्सा बनें और बदलाव की इस यात्रा में हमारे साथ कदम बढ़ाएं।


Address

Asian Bridge
Varanasi
221002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Asian Bridge India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Asian Bridge India:

Share