Ganga Seva Nidhi - Ganga Aarti Varanasi

Ganga Seva Nidhi - Ganga Aarti Varanasi It was founded by LATE SATYENDRA MISHRA "Munnan Maharaj" and is governed by SUSHANT MISHRA as a Wor
(2)

24/08/2026

सावन का आखिरी सोमवार ओर काशी की वर्षा
हर हर महादेव 🙌🙏🙏
#गंगाआरती

15 अगस्त को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती तिरंगे में रंगी नजर आ...
15/08/2026

15 अगस्त को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती तिरंगे में रंगी नजर आई भव्य दिव्य रूप में दिखने वाली मां गंगा की आरती आज देश भक्ति नारे से गूंजती रही

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मां गंगा की आरती से पूर्व वंदे मातरम् के गान से किया गया दशाश्वमेध घाट भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव सचिव सुरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

08/08/2026

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती का स्थान बदला

मां गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण परिवर्तित हुआ मां गंगा का आरती स्थल

दशाश्वमेध घाट पर अपने निर्धारित स्थान से 15 फिट पीछे हुआ मां गंगा की आरती स्थल

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत ने बताया कि जैसे जैसे मां गंगा का जलस्तर बढ़ता रहेगा आरती स्थल परिवर्तित होता रहेगा मां गंगा की आरती दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

#गंगा

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री ...
18/07/2026

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी परिवारिक सदस्यों के साथ किया मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन, मां गंगा की आरती का दर्शन देख मंत्रमुग्ध नजर आई

पूजन में दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की कामना कि ओर लिया मां गंगा से आशीर्वाद
मां गंगा के तट पर दीप भी प्रज्वलित किया।

गंगा सेवा निधि के विज़िटर बुक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी द्वारा लिखा गया आज मां गंगा की आरती में शामिल होकर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मान रही हूं और मां गंगा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं सबके भले की कामना करती हूं आपके राज्य के लिए भी सुख समृद्धि मांगती हूं मां गंगा मेरी प्रार्थना स्वीकार हो

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव सुरजीत सिंह सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

दशाश्वमेध घाट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी लगभग 45 मिनट तक रही इस दौरान कभी हाथ जोड़ मां गंगा से प्रार्थना करती तो कभी तालिया बजाकर मां गंगा की आरती के दौरान नमन करती नजर आई।

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में आज माननीय राज्यपाल बिहार लेफ्...
06/07/2026

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में आज माननीय राज्यपाल बिहार लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन जी पत्नी सबिहा हसनैन जी के साथ मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया साथ ही भगवती मां गंगा की आरती देख मंत्र मुग्ध नजर आए

मां गंगा की आरती से पूर्व राम जन्म योगी द्वारा 7 मिनट 58 सेकेंड की शंखनाद सुन माननीय राज्यपाल सय्यद अता हसनैन आश्चर्यचकित दिखे उनके द्वारा राम जन्म योगी को माला पहना कर अभिनंदन किया ओर उनके इस शंखनाद की प्रशंसा भी किया

गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में माननीय राज्यपाल बिहार लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन - *एक अद्भुत अनुभव रहा आज इस विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का। हमनें पहले सिर्फ सुना था आरती के बारे में लेकिन आज आरती के दर्शन करके अद्भुत अनुभव हुआ। भगवती मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई*।

साथ ही गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव सुरजीत सिंह सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया अध्यक्ष सुशांत मिश्रा द्वारा बताया गया कि मां गंगा की आरती से पूर्व ही राज्यपाल माननीय बिहार लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन दशाश्वमेध घाट आ गए थे एक घंटे से भी ज्यादा समय तक घाट पर मौजूद रहे इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ईशान शर्मा जी दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा क...
06/06/2026

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ईशान शर्मा जी दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल हुए

मां गंगा का वैदिक रीति पूजन अर्चन किया

दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में इसे पूर्व में भी दो बार शामिल हो चुके हैं।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा,सचिव सुरजीत कुमार सिंह,सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद व मोमेंटो से स्वागत किया गया।

ईशान शर्मा द्वारा गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा कि मां गंगा की आरती देख ओर आशीर्वाद लेकर दिव्यता की अनुभूति हो रही है और आप सभी का शुक्रिया

इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे श्रद्धालु अपने बीच ईशान शर्मा को देख काफी उत्साहित नजर आए।
Ishant Sharma

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा की महा आरती दशाश्वमेध घाट गंगा सेवा निधि वाराणसी            #गंगादशहरा  #गंगा
26/05/2026

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा की महा आरती दशाश्वमेध घाट गंगा सेवा निधि वाराणसी #गंगादशहरा #गंगा

04/05/2026

झमाझम बारिश में भी दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में बड़ी सं...
23/04/2026

गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवती मां गंगा की आरती में शामिल हुए गंगा सप्तमी के इस पवन अवसर पर अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर माँ गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया, तत्पश्चात विधिपूर्वक षोडशोपचार पूजन संपन्न हुआ, जिसमें पूजन के समस्त निर्धारित अनुष्ठान पूर्ण किए गए।

माँ गंगा और विश्वनाथ जी अष्टधातु की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। #गंगा #गंगासप्तमी

21/04/2026

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जी और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जी दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल हुए मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया व मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मां गंगा की आरती देख मंत्र मुग्ध नजर आए गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा कि गंगा आरती में शामिल होना यह एक अद्भुत अनुभव रहा, हम सभी लोग काफी आनंदित हैं आप सभी लोगों के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया दशाश्वमेध घाट पर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जी और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जी लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे #सपा

Address

Dashashwamedh Ghat
Varanasi
221005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ganga Seva Nidhi - Ganga Aarti Varanasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ganga Seva Nidhi - Ganga Aarti Varanasi:

Shortcuts

Share