28/03/2026
आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 5वीं NCCDR(Nasha Mukti Bharat Abhiyan) बैठक में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी एवं माननीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा जी द्वारा की गई।
बैठक के दौरान मेरे द्वारा सुझाव पर,
माननीय मंत्री जी ने अभियान को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और इन्हें मंत्रालय के आगामी कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए:
स्वच्छता मित्र की तर्ज पर 'नशा मुक्ति मित्र': समाज के युवाओं को इस अभियान से गहराई से जोड़ने के लिए स्वच्छता मित्रों की तरह 'नशा मुक्ति मित्र' बनाने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके।
नशा मुक्ति सर्टिफिकेट (Drug-Free Certificate): जिस प्रकार स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेश या अन्य प्रक्रियाओं के लिए प्रमाण पत्र आवश्यक होते हैं, उसी तरह 'नशा मुक्ति सर्टिफिकेट' लागू करने पर विचार किया गया। यह कदम न केवल युवाओं को नशे से दूर रखेगा, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
नशामुक्त भारत का सपना, अब हम सब का संकल्प है! 🙌🇮🇳