01/12/2025
✨ शीतकालीन हीमोफीलिया शिविर “उमंग” – 2025 का सफल आयोजन ✨
हीमोफीलिया सोसायटी वाराणसी द्वारा 28 से 30 नवंबर 2025 तक हीमोफीलिया केयर सेंटर आशादीप में आयोजित तीन दिवसीय शीतकालीन शिविर “उमंग” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
पहले दिन मुख्य अतिथि CMO वाराणसी की प्रेरणादायक उपस्थिति रही, जिसमें कुल 57 प्रतिभागी शामिल हुए।
दूसरे दिन सुबह के सत्र में योग एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया।
अंतिम दिन बीएचयू एवं अन्य संस्थानों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति से शिविर को ज्ञानवर्धक बनाया—
• Dr. L. K. Meena (HOD Medicine, BHU)
• Dr. Abhishek (HOD Hematology, AVN)
• Dr. Vineet Singh (Dentist)
• Dr. Neela (Psychologist)
• Dr. Rajeev Tiwari (Physiotherapist)
विशेषज्ञों ने हीमोफीलिया प्रबंधन, सेल्फ-इंफ्यूज़न, साइकोसोशल सपोर्ट, करियर गाइडेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
सभी हीमोफिलिक भाइयों और अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति से तीनों दिन का कार्यक्रम अत्यंत सार्थक, ज्ञानवर्धक और उत्साहपूर्ण रहा।
🙏 विशेष धन्यवाद – Shri O. P. Pandey (Secretary, Hemophilia Society) एवं Shri Sandeep Pandey (CEO, Hemophilia Society Varanasi) तथा पूरी आयोजन टीम
🌟 आइए, इसी उत्साह के साथ मिलकर आगे भी “उमंग” को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ!