23/12/2025
प्रकाशनार्थ
वाराणसी दिसंबर
*मुत्तहिदा उलमा कौंसिल बनारस ®* का सिलसिले वार 16 वां जलसा *इस्लाहें-मुआशरा* मस्जिद आरिफ बाबा (छोहरा) कच्ची बाग पीली कोठी में आयोजित हुआ जिसमें हर मस्लक के उलमा शामिल हूए,सामाजिक जागरूकता, शिक्षा-संस्कार और एकता पर दिया गया ज़ोर।
*मौलाना अब्दुल गफ्फार सल्फी साहब* ने मुसलमानों के ज़वाल की वजह बताई और फिरके बंदी की घोर आलोचना करते हुए मुसलमानों को आगह किया दुनिया की बद्तर क़ौम से ना बने और अपने तरीके ए कार को दुरुस्त करने की फ़िक्र करें , तभी मुसलमानों का उद्धार होगा
*मौलाना सैयद अकील हूसैन साहब* ने इस्लामी तालिमात में मुहम्मद स.व. से मुहब्बत करने के मतलब को बताया मुसलमान उनके किरदार पर चलते हुए उन्हें अपना (आइडियल) बना कर और मस्लक से उपर उठ कर अपने आप को इस्लाम के नज़रिए से एक सुत्र में बंधने की ज़रूरत को बताया।
*मौलाना नसीर अहमद सिराजी साहब* ने क़ौसिल के मकसद पर रौशनी डाली और मुसलमानों को एक जुटता पर खड़े होकर इंसानियत को मुहब्बत का पैगाम देने की बात कही आगे कहा कि इंसान बा'मक़सद पैदा हुआ है दुनिया में उसे हमेशा दूसरों के लिए नफा बख्श काम करने की कोशिश करते हुए अपने अंन्तहीन जीवन की फ़िक्र करना चाहिए।
क़ौसिल के मकसद को बयान करते हुए मिल्लत को इत्तेहाद के साथ खड़े होने को आज की ज़रूरत बताया।
*शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन साहब* ने मुसलमानों को अपने बिगड़ते हालात पर संजीदगी से ग़ौर फ़िक्र करना चाहिए, आपने बिगड़ी हुई हालात से निजात हासिल करने में तालीम-तरबियत दोनों पर उनके वालदैन को खास ध्यान देते हुए बच्चों पर नज़र रखना चाहिए और क़ौसिल से जुड़ने का लोगों से आह्वान किया। और भविष्य में क़ौसिल को मज़बूत बना कर ही मुसलमानों के बिगड़ते हालात को काबू करने की बात कही तभी सफलता मिलेगी।
संचालन मौलाना अब्दुल आखिर साहब ने फ़रमाया ,
*कौंसिल के कन्वीनर अमीन उद्दीन* ने तमाम मस्लक के उलमा-ए-किराम और राब्ता कमेटी के साथियों और मस्जिद कमेटी के ज़िम्मेदारों में से हाजी शौकत साहब,तकि साहब वगैरह का शुक्रिया अदा किया कमेटी के कार्यकारणी से मनाज़िर हुसैन मंजू,शौकत अली,आकिब खान,साहब, राशिद जमाल, सैफ़ मिर्ज़ा वगैरह साथी शामिल हुए और जलसे को कामयाब बनाया।राबेता कमेटी के सदस्यों शहर भर से कई मानिंद लोग और इलाकाई लोग उपस्थित थे।
*मुत्ताहिदा उलमा कौंसिल बनारस ®*