06/08/2026
दवा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जीएसटी विभाग के साथ सार्थक संवाद
राज्य कर विभाग, वाराणसी में आयोजित बैठक को प्रमुख समाचार पत्रों हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। बैठक में जीएसटी अनुपालन, विभागीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण, कर व्यवस्था की व्यावहारिक समस्याओं तथा व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
अपर आयुक्त ग्रेड-1 डॉ. श्याम सुंदर तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दवा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा समाधान एवं सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में नियमित संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
दवा विक्रेता समिति, वाराणसी का मानना है कि “संवाद से समाधान और सहयोग से विकास” का मार्ग प्रशस्त होता है। भविष्य में भी व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विभाग के साथ सकारात्मक संवाद जारी रहेगा।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं का हार्दिक आभार।
संजय सिंह
महामंत्री
दवा विक्रेता समिति, वाराणसी
#संवाद_से_समाधान #व्यापारी_हित #वाराणसी