23/08/2026
प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुंदरवन पंचायक भानपुर प्रखंड दिनारा जिला रोहतास,बिहार......
प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सुंदरवन ने स्कूल के रास्ते को लेकर जिला पदाधिकारी रोहतास से सहयोग हेतु निवेदन किया.....
दिनारा प्रखंड के भानपुर पंचायत के ग्राम सुंदरवन प्राथमिक विद्यालय पर जाने वाले रास्ते को लेकर वहां के प्रधानाध्यापक ने रोहतास जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा सर जी से सहयोग हेतु निवेदन किया है......
उनका कहना है कि सरकारी ज़मीन 72 डिसमिल है जिसमें से 12 डिसमिल में स्कूल बना है बाकी 60 डिसमिल ज़मीन अवैध रूप से वहीं व्यक्ति जोत रहा है जो व्यक्ति अपने खेत से रास्ता स्कूल को जाता है जो रास्ता नहीं बनने दे रहे हैं........
जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा सर जी के अल्प समय में अमूल्य कार्य को देखकर प्रधानाध्यापक महोदय प्रभावित होकर के आज यूथ संगम फाउंडेशन से संपर्क करके स्कूल के रास्ते को बनाने के लिए जिला पदाधिकारी महोदय से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए रास्ता बनवाने हेतु निवेदन किया है....
उनका कहना है कि बरसात के समय तो बहुत ही बुरा स्थिति शिक्षक से लेकर के बच्चे बच्चियों का पढ़ाई करने आते समय हो जाता है कई छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आते समय गिर जाते हैं और उनका ड्रेस और बुक बैग गंदा हो जाता है......
इस स्कूल में शिक्षिका भी हैं वह भी जब पढ़ाने आती हैं तो फिसलन के कारण वह भी गिर जाती हैं यूथ संगम फाउंडेशन परिवार प्रधानाध्यापक महोदय के निवेदन को रोहतास जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत करने का कार्य करेगा और हमें आशा है कि जिस प्रकार से महोदय तमाम जनहित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए सहयोग दिलाने का कार्य करते हैं इस मामले में भी महोदय का सहयोग अवश्य मिलेगा.....
आदित्य कुमार संचालक, यूथ संगम फाउंडेशन परिवार 🙏🏻🙏🏻