CV Foundation

CV Foundation गांव या गांव से बाहर रह रहे युवा साथी या गार्जियन अपना बहुमूल्य सुझाव गांव के विकास हेतु दे सकते है।

सीवी फाउंडेशन – एक कदम इंसानियत की ओर!सीवी फाउंडेशन न केवल शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है, बल्कि पीड़ित और...
31/05/2025

सीवी फाउंडेशन – एक कदम इंसानियत की ओर!
सीवी फाउंडेशन न केवल शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है, बल्कि पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों के दुख की घड़ी में भी उनके साथ खड़ा रहता है।

सीवन गांव के निवासी अर्जुन कुशवाहा जी की पत्नी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दुखद निधन 😭😭हो गया। यह समय उनके परिवार के लिए अत्यंत कठिन और पीड़ादायक है। उनकी आर्थिक स्थिति भी अत्यंत दयनीय है।

उनके बेटे विकास ने जब मदद की गुहार लगाई, तो सीवी फाउंडेशन ने तुरंत आगे आकर सहायता का हाथ बढ़ाया ! यह संस्था इस संकट की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है – मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से।

सीवी फाउंडेशन का यह संकल्प है कि किसी भी जरूरतमंद को अकेला न महसूस होने दिया जाए!

#नोट - आप सभी से भी जितना बन सके इस परिवार को इस दुख की घड़ी में अवश्य सहयोग क़रे 🙏

नव संवत्सर, विक्रम संवत-2082 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!यह नव वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सका...
30/03/2025

नव संवत्सर, विक्रम संवत-2082 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!

यह नव वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे, आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।🚩💐🙏

रेन बसेरा
27/03/2025

रेन बसेरा

होली गायन कार्यक्रम हनुमान मंदिर शिवन 2025 #सीवीफाउंडेशनशिवन  #सीवी_फाउंडेशन_शिवन
16/03/2025

होली गायन कार्यक्रम हनुमान मंदिर शिवन 2025
#सीवीफाउंडेशनशिवन #सीवी_फाउंडेशन_शिवन

आज अपने गांव शिवन में  #सीवी_फाउंडेशन_शिवन के द्वारा लगाये  #निःशुल्क_नेत्र_जाँच_शिविर में कई सारे मरीज आए जिसमे शिवन सह...
20/02/2025

आज अपने गांव शिवन में #सीवी_फाउंडेशन_शिवन के द्वारा लगाये #निःशुल्क_नेत्र_जाँच_शिविर में कई सारे मरीज आए जिसमे शिवन सहित जलालपुर, शिवपुर, और खरेज धनेज के लोग भी आए तथा इस शिविर में अपना जाँच करा कर अच्छे दृष्टि हेतु डाक्टर सौरभ पांडे जी से मिले। इन्हें ज़रूरतानुसार दवाई के साथ आँख का ड्राप दिया गया है तथा अगले दो सप्ताह में इन्हें ऑपरेशन हेतु बुलाया जाएगा । हम सभी सीवी फाउंडेशन सदस्य शिवन, गायत्री आई अस्पताल का धन्यवाद करते है और भविष्य में भी इनके सेवा की प्रतीक्षा करते हैं ।

19/02/2025

🙏नमस्कार मित्रों🙏
#सीवीफाउंडेशनशिवन अपने तीसरी वर्षगाँठ मनाते हुए कल 15वी निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर रहा है, कल दोपहर 3:00 बजे से जांच शिविर लगाया जाएगा जिसमें जिन भी दादा- दादी, चाचा-चाची, माता- बहन की आंखों की समस्या हैं। 3 बजे कल हनुमान मंदिर पहुंचकर *डॉक्टर सौरभ पांडे* से अपने आंखों की जांच करा सकते हैं और जरुरतानुसार उनका इलाज कराया जाएगा ।जो दादा दादी लोग हैं जिनका पहले आंख बन गया है उनका भी अगर दोबारा बनवाना है कल आप डॉक्टर से मिल सकते हैं दोपहर 3:00 बजे हनुमान मंदिर प्रांगण शिवन।
दिनांक 20/02/2025
स्थान हनुमान मंदिर शिवन।

Address

Sasaram
821107

Telephone

+918433429996

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CV Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CV Foundation:

Share