नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवां वाराणसी

  • Home
  • India
  • Varanasi
  • नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवां वाराणसी

नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवां वाराणसी नट समुदाय का जनसंगठन

 #सम्पूर्णसमाधानदिवस पिंडरा तहसील वाराणसी  #समुदायकासशक्तिकरण  #नटसमुदायसंघर्षसमिति  #नटमुसहर  #भूमिअधिकार    #आवासीयपट्...
23/03/2026

#सम्पूर्णसमाधानदिवस पिंडरा तहसील वाराणसी
#समुदायकासशक्तिकरण #नटसमुदायसंघर्षसमिति #नटमुसहर #भूमिअधिकार #आवासीयपट्टा #अर्धघुमंतुसमुदाय #समुदायकीआवाज़ #विमुक्तघुमंतु #पिंडरा #शिक्षाकामार्ग #मानवाधिकार #वाराणसी #जनसुनवाई
दिनांक: 23 मार्च 2026
स्थान: पिंडरा तहसील, वाराणसी

आज दिनांक 23 मार्च 2026 को वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति के बैनर तले बेलवा हटिया, बेलवा मुसहर बस्ती, बेलवा मुस्लिम बस्ती, जगदीशपुर, औराव, खरकपुर, गोकुलपुर, फत्तूपुर, रमईपट्टी, गजेन्द्र तथा दल्लीपुर सहित विभिन्न गांवों से लगभग 80 से अधिक विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू (DNT) नट एवं मुसहर समुदाय की महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर पिंडरा तहसील पहुंचीं।

समुदाय की महिलाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसील प्रशासन को आवेदन पत्र सौंपा। इन मांगों में मुख्य रूप से घरौनी प्रमाण पत्र जारी करना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराना, शौचालय निर्माण, भूमिआवंटन, सड़कों की मरम्मत तथा पात्र परिवारों के लिए राशन कार्ड जारी करना शामिल है।

आवेदन देने के दौरान समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि तहसील में आवेदन लेने वाले अधिकारी द्वारा सभी लोगों के साथ समान व्यवहार नहीं किया गया। कुछ गांवों के लोगों को सम्पूर्ण समाधान दिवस की पक्की रसीद दी गई, जबकि अधिकांश लोगों को केवल सादे कागज पर कच्ची रसीद देकर भेज दिया गया।

इसके अलावा समुदाय के लोगों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा उनसे यह भी कहा गया कि “पहले उस व्यक्ति को बुलाओ जिसने यह आवेदन लिखा है, उसे यहीं बैठाया जाएगा तब समझ आएगा।” आवेदन जमा करने के बाद भी लोगों को तुरंत रसीद नहीं दी गई और कहा गया कि दो घंटे बाद रसीद दी जाएगी। जब समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और रसीद देने की मांग की, तब अधिकारियों द्वारा जल्दबाजी में कच्ची रसीद देकर उन्हें वापस भेज दिया गया।

इस संबंध में नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने कहा कि विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समाज लंबे समय से अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर पिंडरा तहसील में आवेदन दे रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार और दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समुदाय की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

कार्यक्रम में समुदाय की महिलाओं में सोनी, शहनाज़, राबिया, शबाना, विनोद, तैहरून, शहज़ादी, प्रमिला, बबीता, अनीता, मीना, चिंता, उषा, गुड्डी, गुलाबी, बेला, बसंती, रिंका आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

साथ ही नट समुदाय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सौरभ, राहुल, करण, नेहा, ज्योति, नंदनी, रिया, मीना आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एमएसडब्ल्यू के छात्र मिली राव और हर्ष कनौजिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

20/03/2026

#समुदायकीआवाज़ #शिक्षाकामार्ग UDAAN, उड़ान

 #नटसमुदायसंघर्षसमिति  #उड़ान      #भूमिअधिकार  #आवासीयपट्टा  #घुमंतू  #नटमुसहर  #विमुक्तघुमंतु  #अर्धघुमंतुसमुदाय  #समु...
19/03/2026

#नटसमुदायसंघर्षसमिति #उड़ान #भूमिअधिकार #आवासीयपट्टा #घुमंतू #नटमुसहर #विमुक्तघुमंतु #अर्धघुमंतुसमुदाय #समुदायकासशक्तिकरण #शिक्षाकामार्ग #समुदायकीआवाज़

धन्यवाद मीडिया साथियों का

 #नटसमुदायसंघर्षसमिति  #उड़ान      #भूमिअधिकार  #आवासीयपट्टा  #घुमंतू  #नटमुसहर  #विमुक्तघुमंतु  #अर्धघुमंतुसमुदाय  #समु...
18/03/2026

#नटसमुदायसंघर्षसमिति #उड़ान #भूमिअधिकार #आवासीयपट्टा #घुमंतू #नटमुसहर #विमुक्तघुमंतु #अर्धघुमंतुसमुदाय #समुदायकासशक्तिकरण #शिक्षाकामार्ग #समुदायकीआवाज़
आज दिनांक 18 मार्च 2026 को खरकपुर से 5 तथा जगदीशपुर से 15 विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु (DNT) मुसहर समुदाय के लोग वाराणसी के पिंडरा तहसील पर नट समुदाय संघर्ष समिति जनसंगठन के महिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देने पहुंचे।

इस दौरान समुदाय के लोगों ने भूमि आवंटन एवं घरौनी (Gharauni) की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने का प्रयास किया। हालांकि, एसडीएम की अनुपस्थिति या व्यस्तता के कारण सभी लोगों ने अपना आवेदन तहसील परिसर में स्थित शिकायत पेटिका में जमा किया।

इस अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घरौनी से संबंधित विधेयक पारित किया जा चुका है और अब घरौनी एक कानूनी दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में विमुक्त, घुमंतु एवं मुसहर/नट समुदाय के लोगों के पास भी घरौनी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उन्हें भी उनके आवास पर मालिकाना हक का वैध प्रमाण मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार को वाराणसी जनपद में ऐसे सभी पात्र परिवारों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र घरौनी का दस्तावेज उपलब्ध कराना चाहिए।

तहसील पर आवेदन देने पहुंची महिलाओं में मुख्य रूप से चिंता देवी, पत्ती देवी, मुन्नी देवी, सुनसुन, प्रभावती, सुमन, सरोजा, सोमरू, वनवासी, रेखा, कबूतरी, गीता, रीता आदि शामिल रहीं।

दिनांक: 13 मार्च 2026आज दिनांक 13 मार्च 2026 को UDAAN Trust India, नट समुदाय संघर्ष समिति एवं Asian Bridge India के तत्व...
13/03/2026

दिनांक: 13 मार्च 2026

आज दिनांक 13 मार्च 2026 को UDAAN Trust India, नट समुदाय संघर्ष समिति एवं Asian Bridge India के तत्वावधान में DNT Youth Resource Center, बेलवा में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेलवा मुस्लिम बस्ती से 30 से अधिक मुस्लिम महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द, शांति, भाईचारा और आपसी एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे तथा सद्भावना का संदेश दिया।

इस अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारा और आपसी सहयोग बना रहे।

कार्यक्रम में बेलवा मुस्लिम बस्ती से शबनम, हीना, शहजादी, अनवल, राबिया सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

*रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन*

वाराणसी, 13 मार्च 2026 - UDAAN Trust India, नट समुदाय संघर्ष समिति और Asian Bridge India ने संयुक्त रूप से रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में 30 से अधिक मुस्लिम महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

इस अवसर पर नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।

#रोज़ाइफ्तार #सामाजिकसौहार्द #शांति #भाईचारा #एकता #नटसमुदायसंघर्षसमिति #वाराणसी #बेलवा

   ुवासंसाधनकेंद्र  #समुदायबैठक  #वाराणसी  #27फरवरी2026आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को NSSS कार्यालय, DNT यूथ रिसोर्स सेंटर म...
27/02/2026

ुवासंसाधनकेंद्र #समुदायबैठक #वाराणसी #27फरवरी2026

आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को NSSS कार्यालय, DNT यूथ रिसोर्स सेंटर में सभी समुदायों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 60 लोग उपस्थित रहे। इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं समुदायजनों ने अपने-अपने कार्यों के साथ परिचय दिया।
ुदाय_संघर्ष_समिति #दलित_वंचित_अधिकार ूथ_रिसोर्स_सेंटर #नटसमुदाय #बेलवापिंडरा #मुसहर_समुदाय_के_अधिकार #विमुक्तसमाजकेसंवैधानिकअधिकारोंकीपहल #पिंडरा

07/02/2026

ुदाय_संघर्ष_समिति #दलित_वंचित_अधिकार #संपूर्ण_समीक्षा_दिवस #नटसमुदाय ुदाय_संघर्ष_समिति ूथ_रिसोर्स_सेंटर नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवां वाराणसी UDAAN, उड़ान #प्रशासनिक_अनुचित_कार्रवाई #बेलवापिंडरा #मुसहर_समुदाय_के_अधिकार #विमुक्तसमाजकेसंवैधानिकअधिकारोंकीपहल

07/02/2026

ुदाय_संघर्ष_समिति #दलित_वंचित_अधिकार #संपूर्ण_समीक्षा_दिवस #नटसमुदाय ूथ_रिसोर्स_सेंटर #प्रशासनिक_अनुचित_कार्रवाई #बेलवापिंडरा #मुसहर_समुदाय_के_अधिकार #विमुक्तसमाजकेसंवैधानिकअधिकारोंकीपहल नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवां वाराणसी UDAAN, उड़ान

07/02/2026

दिनांक – 07 फरवरी 2026
स्थान – पिंडरा तहसील, वाराणसी
आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को पिंडरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम जगदीशपुर के मुसहर समुदाय के महिला- अपने मूलभूत अधिकारों की मांग को लेकर उपस्थित हुए। समुदाय द्वारा घरौनी प्रमाण पत्र एवं भूमि आवंटन की मांग से संबंधित लिखित दरख़ास्त उप-जिलाधिकारी (SDM) महोदया को सौंपने का प्रयास किया गया।
लेकिन आरोप है कि SDM महोदया ने समुदाय की दरख़ास्त लेने से इनकार कर दिया और कहा कि “आप लोगों को घरौनी नहीं मिलेगा, बार-बार क्यों आ जाते हैं।” इस व्यवहार से समुदाय के लोगों में गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है।
मौके पर मौजूद नट समुदाय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता करन मुसहर एवं ज्योति प्रजापति द्वारा जब शांतिपूर्ण तरीके से समुदाय के पक्ष में बात रखी गई, तो प्रशासन द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि उनसे यह कहते हुए हिरासत में लिया गया कि “आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं।”
नट समुदाय संघर्ष समिति इस घटना की कड़ी निंदा करती है और इसे दलित-वंचित समुदायों की आवाज़ को दबाने का प्रयास मानती है। समिति का कहना है कि घरौनी प्रमाण पत्र एवं भूमि आवंटन संविधान प्रदत्त अधिकार हैं और इन्हें मांगना कोई अपराध नहीं है।
#मुसहर_समुदाय_के_अधिकार #पिंडरा_तहसील #संपूर्ण_समीक्षा_दिवस #दलित_वंचित_अधिकार #भूमि_आवंटन #घरौनी_प्रमाण_पत्र #संवैधानिक_अधिकार ुदाय_संघर्ष_समिति #दलित_आक्रोश #प्रशासनिक_अनुचित_कार्रवाई #वाराणसी #पुलिस_गिरफ्तारी
#विमुक्तसमाजकेसंवैधानिकअधिकारोंकीपहल #विमुक्तघुमंतू ुदाय_संघर्ष_समिति #नटसमुदाय ूथ_रिसोर्स_सेंटर #बेलवापिंडरा

07/02/2026

ुदाय_संघर्ष_समिति #दलित_वंचित_अधिकार #नटसमुदाय ूथ_रिसोर्स_सेंटर #बेलवापिंडरा #मुसहर_समुदाय_के_अधिकार #विमुक्तसमाजकेसंवैधानिकअधिकारोंकीपहल #मुसहर #पिंडरा UDAAN, उड़ान नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवां वाराणसी

07/02/2026

ुदाय_संघर्ष_समिति #दलित_वंचित_अधिकार #नटसमुदाय ूथ_रिसोर्स_सेंटर #मुसहर_समुदाय_के_अधिकार #बेलवापिंडरा #विमुक्तसमाजकेसंवैधानिकअधिकारोंकीपहल #मुसहर

Address

बेलवां
Varanasi
221206

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवां वाराणसी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share