29/03/2024
आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में, अपने जुनून और लक्ष्यों से भटक जाना और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों से अभिभूत हो जाना आसान है ,चाहे आप जीवन के किसी भी क्षेत्र से हों। ऐसे में चुनौतियों को पार करते हुए आगे बढ़ते रहने का नाम है इशिता। इशिता खुला आसमान संस्था की पूर्व छात्रा रहीं है। इन्होंने कक्षा ग्यारहवीं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 82% अंक अर्जित किया है। वर्तमान में इशिता गोपी राधा स्कूल की छात्रा है।जोकि वाणिज्य यानि (कामर्स) के क्षेत्र में अध्ययनरत है।आगे बैंकिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती हैं।मेहनत और परिश्रम यह सब इसके लायक बनाता है जो आज आप हैं। आपके इस प्रदर्शन के लिए आपको खुला आसमान संस्था की तरफ से बहुत बहुत बधाई।आप यूं ही निरन्तर आगे बढ़ती रहे।💐