13/02/2026
*रोटरेक्टर कुशाग्र मिश्र के नेतृत्व में रोटरी मंडल 3120 के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष का भव्य अभिनंदन*
वाराणसी के लंका स्थित होटल द्वारका इन में रोटरी मंडल 3120 के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष श्री मनकेश्वर पांडेय का प्रथम काशी आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री पांडेय गोरखपुर से वाराणसी पहुंचे, जहाँ रोटरेक्टर कुशाग्र मिश्र के नेतृत्व में वाराणसी के तमाम रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर कुशाग्र मिश्र एवं उपस्थित सदस्यों ने श्री पांडेय को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में कुशाग्र मिश्र ने कहा कि श्री पांडेय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी सदस्य सेवा कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद, लाचार एवं असहाय लोगों की सहायता करना है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कुल के पीठाधीश्वर 1008 डॉ. सचिंद्रनाथ जी महाराज उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही प्रभु सेवा के समान है।” उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा वर्षभर किए जाने वाले सेवा कार्यों की सराहना की तथा विश्वव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान में रोटरी की महत्वपूर्ण भूमिका को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब उदय से राहुल सिंह, विशाल लोहिया, सुजीत अधिकारी, दीपक अस्थाना,PDRR निलेश भुवालका,PDRR शेखर कपूर, रोशन सहित काशी युवा रोटरेक्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।