AIPWA-Uttar Pradesh

AIPWA-Uttar Pradesh सम्मान-सुरक्षा-आज़ादी

महिलाओं के हक में आवाज़ बुलंद करो9 जुलाई राष्ट्रीय हड़ताल को सफ़ल करो!
08/07/2025

महिलाओं के हक में आवाज़ बुलंद करो
9 जुलाई राष्ट्रीय हड़ताल को सफ़ल करो!

ऐपवा टीम ( का. कमला गौतम, का. सरोजिनी बिष्ट, का. मंसूरा) ने आज बीकेटी लखनऊ के रामपुर गाँव के दलित टोला में जाकर महिलाओं ...
06/07/2025

ऐपवा टीम ( का. कमला गौतम, का. सरोजिनी बिष्ट, का. मंसूरा) ने आज बीकेटी लखनऊ के रामपुर गाँव के दलित टोला में जाकर महिलाओं से मुलाक़ात कर ऐपवा से जुड़ने की अपील की
महिलाओं ने बातचीत के दौरान बताया कि वे अपने गाँव में बाबा साहेब की मूर्ति लगाना चाहे तो ठाकुर बिरादरी के लोग लगाने नहीं देते। दबंगई करते हैं। पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं। तीन साल पहले एक सरकारी हैंडपंप लगा भी था वो भी खराब पड़ा है। गाँव में स्कूल तक नहीं
ऐपवा ने इन तमाम मुद्दों के साथ महिलाओं को 9 जुलाई की आम हड़ताल में शामिल होने का आहवान किया जो बीकेटी तहसील में ही होना तय हुआ है

लखनऊ के  बसंतकुंज इलाके में महिलाओं के मध्य ऐपवा गठन की ओर कदम बढ़ाया गया। बसंतकुंज में लखनऊ के अकबरनगर से विस्थापित लोग...
01/07/2025

लखनऊ के बसंतकुंज इलाके में महिलाओं के मध्य ऐपवा गठन की ओर कदम बढ़ाया गया। बसंतकुंज में लखनऊ के अकबरनगर से विस्थापित लोगों को बसाया गया है। ये वही लोग हैं जिनके घरों, दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर योगी सरकार ने बुलडोजर के दम पर जमींदोज कर दिया था। जबकि इन सब के पास वोटर, आधार कार्ड से लेकर राशन कार्ड और अन्य तमाम जरूरी कागजात मौजूद थे, बिजली पानी के बिल का भुगतान भी समय पर होता रहा। करीब सत्तर साल से सैकड़ों परिवार वहाँ रह रहे थे ।बुलडोजर चले एक साल होने को आया पर अभी तक इनकी जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है।

अस्पताल, स्कूल, बाजार जैसे मूलभूत जरूरतों की जगह इनके इलाके से कोसों दूर है इस हालात में बच्चे न तो स्कूल ही जा पा रहे न बीमारों को उचित इलाज ही मिल पा रहा। लोगों के मुताबिक इलाज के अभाव में हर महीने यहाँ दो मौतें तो हो ही रही हैं। छोटे छोटे से दो कमरे हैं जिनमें बमुश्किल बसर हो पा रही है। हद तो यह है कि मकानों की दीवारें इतनी कमजोर हैं कि शायद ही कोई बड़ा झटका झेल पाए। बिजली की वायरिंग भी काम चलाऊ है। कुल मिलाकर सब कुछ औसत दर्जे के भी अंतिम पायदान पर है।
इस अमानवीयता के बावजूद अब इन पीड़ितों से मकान की किस्त हर महीने चार हजार लेने की तैयारी लखनऊ विकास प्राधिकरण कर रहा है। जिनका रोजगार ही नहीं बचा वो किस्त कहाँ से चुकाये?
आज महिलाओं के साथ ऐपवा ने बैठक कर उनसे ऐपवा से जुड़ने की अपील की और उनके हक़ के लिए आंदोलन करने का आहवान किया। महिलाओं ने बैठक में खुले दिल से भागीदारी कर ऐपवा से जुड़ने और अपने क्षेत्र में ऐपवा निर्माण के लिए हर संभव कदम बढ़ाने का भरोसा दिया। बैठक सफल रही और महिलाओं का उत्साह देखते हुए उनकी माँग पर एक 13 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया।

ऐपवा (उत्तर प्रदेश) की राज्य काउंसिल की बैठक विगत19 और 20 जून को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।महिला विरोधी बुल्डोजर राज को उख...
27/06/2025

ऐपवा (उत्तर प्रदेश) की राज्य काउंसिल की बैठक विगत
19 और 20 जून को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
महिला विरोधी बुल्डोजर राज को उखाड़ फेंकने और संविधान अनुरूप न्याय प्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए आंदोलन तेज करने का महिलाओं ने लिया संकल्प
एकजुटता में
ऐपवा उत्तर प्रदेश

Address

Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIPWA-Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share