Rashtriya Manav Adhikar Commission

Rashtriya Manav Adhikar Commission Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rashtriya Manav Adhikar Commission, Non-Governmental Organization (NGO), SA18/8A-1 Pandaypur, Varanasi.

हमारा उद्देश्य समाज में फैले अंधविश्वास एवं कुरीतियों को दूर करना, मानव अधिकारों की रक्षा, शासन प्रशासन का सहयोग लेकर दुर्बल, असहाय लोगों की मदद करते हुए समाज में शान्ति व्यवस्था स्थापित करना... धन्यवाद!

01/01/2026
प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 07/12/2025स्थान: वाराणसी lराष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्...
11/12/2025

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 07/12/2025
स्थान: वाराणसी l

राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत माननीय वेदांत कुमार जी के परम समीपी श्री निखिल प्रजापति जी का DSLR कैमरा एवं अन्य बहुमूल्य सामग्री से युक्त बैग दिनांक 06/12/2025 को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात लक्सा से मंडुआडीह जाते समय ऑटो में छूट गया। यह बैग निखिल प्रजापति जी की आजीविका का एकमात्र महत्वपूर्ण साधन था। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद बैग न मिलने पर उन्होंने लक्सा थाने में तहरीर दी।

तहरीर प्राप्त होते ही लक्सा थाने के उप निरीक्षक श्री शिवम् यादव जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की। निरंतर प्रयासों एवं टीमवर्क के परिणामस्वरूप खोया हुआ बैग सफलतापूर्वक बरामद कर श्री निखिल प्रजापति को सुपुर्द किया गया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव माननीय वेदांत कुमार जी ने इस सफल और संवेदनशील कार्रवाई के लिए लक्सा थाने के उप निरीक्षक श्री शिवम् यादव जी एवं उनकी पूरी टीम के प्रति धन्यवाद और प्रशंसा व्यक्त की।

जिसमे विशेष रूप से साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सौरभ मौर्या जी, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवम् जी तथा वाराणसी ऑटो यूनियन के अध्यक्ष माननीय ईश्वर सिंह जी के सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

यह संयुक्त प्रयास पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय और जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करता है।
Rashtriya Manav Adhikar Commission

National Commission for Women

Human Rights Campaign
United Nations Human Rights

परमानंदपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक सम्पन्नकेराकत (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र के परमानंदपुर गांव स्थित राष्ट...
17/11/2025

परमानंदपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक सम्पन्न

केराकत (जौनपुर)।

स्थानीय क्षेत्र के परमानंदपुर गांव स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रभारी रामअवध (बाबा) की अध्यक्षता में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, जागरूकता अभियानों तथा मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को आईडी कार्ड व नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बारे में लोगों को बताया गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एक सामाजिक एवं गैर–राजनीतिक संस्था है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों के मूलभूत मानवाधिकारों की रक्षा करना और समाज में न्याय, समानता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। संगठन द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता अभियान, सेमिनार, कानूनी सहायता शिविर तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
संगठन देशभर में अपने नेटवर्क के माध्यम से मानवाधिकार हनन की घटनाओं पर निगरानी रखता है तथा पीड़ितों को आवश्यक सहयोग प्रदान करता है। साथ ही, यह संस्था सरकारी व गैर-सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय कर मानवाधिकार संरक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है।
इस अवसर पर राहुल कुमार, बबलू, वेदांत, संतोष, अविनाश, दीपनरायण, असलम, प्रीतेश सिंह, अरविन्द कुमार यादव, सोमेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।...
Rashtriya Manav Adhikar Commission

  #प्रेस_कॉन्फ्रेंस2025वाराणसी में हुआ राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के पदाधिकारियों का सम्मेलनसम्मलेन में राष्ट्रीय अध्यक...
04/02/2025


#प्रेस_कॉन्फ्रेंस2025

वाराणसी में हुआ राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के पदाधिकारियों का सम्मेलन

सम्मलेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांटा पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र

वाराणसी। 02 फरवरी 2025

राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन का रविवार को शिवपुर में स्थित कियारा होटल में पदाधिकारी सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

प्रमाण पत्रों का वितरण राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों को उनके कार्य और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पदाधिकारियों को ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। सम्मेलन का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यक्रम आयोजक सचिव दीपनारायण सिंह, प्रदेश सूचना एवं प्रसार मंत्री संतोष कुमार, मंडल सचिव विनोद कुमार, जौनपुर जिले के उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, महामंत्री अरविन्द कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के प्रदेश महामंत्री राम अवध और संचालन प्रदेश प्रभारी संजय शुक्ल और प्रदेश सचिव वेदांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।





Vedantprajapati

Address

SA18/8A-1 Pandaypur
Varanasi
221007

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+919559552628

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Manav Adhikar Commission posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rashtriya Manav Adhikar Commission:

Share