10/07/2026
अब नहीं चलेगा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़!
दिल्ली में सोनम वांगचुक सहित आंदोलनकारी पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण भूख हड़ताल पर हैं।
हर पेपर लीक लाखों युवाओं के सपनों की हत्या है।
हर चुप्पी, इस अन्याय की साझेदार है।
देश की शिक्षा व्यवस्था की इस दुर्दशा की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
जन विकास शक्ति संगठन (JVSS) इस जनसंघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा है और देश के युवाओं से अपील करता है कि वे इस लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद करें।
"युवा जागेगा, तभी देश बदलेगा!"