Kartavya Foundation For Education And Social Welfare

Kartavya Foundation For Education And Social Welfare "Kartavya Foundation is dedicated to education, agriculture, youth empowerment, and cultural preservation.

We provide access to education, empower farmers, support youth initiatives, and promote cultural heritage, striving for a brighter future for all."

कर्तव्य फाउंडेशन ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के CSR सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंकरडी व साड़ग मे...
21/09/2025

कर्तव्य फाउंडेशन ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के CSR सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंकरडी व साड़ग में महिलाओं और बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए।

18–19सितम्बर को लगे इन कैम्पों में CBC, शुगर व बीपी की जांच की गई, जबकि 20 सितम्बर को स्वास्थ्य एवं पोषण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान डॉ. आशुतोष ने न्यूट्रीशन वैल्यू पर सत्र लेकर संतुलित आहार व बच्चों के स्वास्थ्य पर उपयोगी जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कंकरडी श्रीमती सीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बोंगाडी श्री शंकर सिंह गुसाईं, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती मीना चौहान, श्री राजपाल चौहान सहित टीम कर्तव्य फाउंडेशन मौजूद रहे।

आज कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के CSR सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंकरड़ी मे...
19/09/2025

आज कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के CSR सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंकरड़ी में ग्राम साडग की महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।

इस कैंप में महिलाओं और बच्चों के लिए CBC जांच, शुगर जांच और बीपी जांच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। ग्राम की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितम्बर 2025 को भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों को पारंपरिक खाद्य सामग्री किट प्रदान की जाएगी तथा डॉक्टर द्वारा पोषण संबंधी जानकारी (Nutrition Value Awareness Session) दी जाएगी।

यह पूरा कार्यक्रम “Health Awareness and Traditional Food Supplement Distribution Program for Women & Children” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

कर्तव्य फाउंडेशन सभी ग्रामवासियों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद करता है।

आज कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के CSR सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंकरड़ी मे...
18/09/2025

आज कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के CSR सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंकरड़ी में ग्राम कंकराडी की महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।

इस कैंप में महिलाओं और बच्चों के लिए CBC जांच, शुगर जांच और बीपी जांच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। ग्राम की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितम्बर 2025 को भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों को पारंपरिक खाद्य सामग्री किट प्रदान की जाएगी तथा डॉक्टर द्वारा पोषण संबंधी जानकारी (Nutrition Value Awareness Session) दी जाएगी।

यह पूरा कार्यक्रम “Health Awareness and Traditional Food Supplement Distribution Program for Women & Children” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

कर्तव्य फाउंडेशन सभी ग्रामवासियों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद करता है।

26/08/2025

Uttarakashi Dharali Disaster
धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान की घटना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।

कर्तव्य फाउंडेशन आप सभी से अपील करता है कि इस कठिन वक्त में हम भी मानवता का धर्म निभाते हुए आगे आयें और अपने स्तर पर सहयोग करें
आप अपना सहयोग हमें खाद्य सामग्री, रिलीफ मटेरियल या वित्तीय रूप में कर सकते हैं जिसके पास जरूरी जानकारी वीडियो में दी गयी है.

Contact: 9634848663

Bank Details:
Kartavya Foundation Uttarkashi
A/c No.: 920010057947176
IFSC: UTIB0003857
Axis Bank, Uttarkashi

)

कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा सिद्धि फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम सभा दिलसौड़ बाड़ागड्डी में महिलाओं के लिए द्वि दिवसीय ओयस्टर म...
15/05/2025

कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा सिद्धि फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम सभा दिलसौड़ बाड़ागड्डी में महिलाओं के लिए द्वि दिवसीय ओयस्टर मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 35 महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को ओयस्टर मशरूम की खेती से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गई, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर शुभम पंवार, देवेंद्र महर, आयुष बिष्ट, महिला मंगल दल की अध्यक्ष तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा सिद्धि फाउंडेशन , यूथ फाउंडेशन द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से 28 मार्च को राजकीय उच्...
01/05/2025

कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा सिद्धि फाउंडेशन , यूथ फाउंडेशन द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से 28 मार्च को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गंगनानी में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी —
"Our Power, Our Planet: Focusing on Renewable Energy and Climate Action"।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु संरक्षण पर संदेश दिए।
थीम "Our Power, Our Planet" का महत्व भी बच्चों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को गंगनानी स्थित गरम जलकुंड (Hot Spring) का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्हें Geothermal Energy के बारे में जानकारी दी गई — कि किस प्रकार पृथ्वी की आंतरिक ऊर्जा से ऊर्जा उत्पादन संभव है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संगीता राणा , शिक्षकगण शाहीन , संजीव राणा , कर्तव्य फाउंडेशन की टीम और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

Address

C/o Shubham Panwar, Panwar Bhavan, Near Jhoola Pul, Joshiyara
Uttarkashi
249193

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kartavya Foundation For Education And Social Welfare posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kartavya Foundation For Education And Social Welfare:

Share