27/12/2021
*सादर जय जिनेन्द्र*
*आज दिनांक 22 दिसंबर को तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई की संघठन यात्रा का उरण में पधारना हुआ। अखिल भारतीय महिला मंडल ट्रस्टी श्रीमती प्रकाशदेवी जी तातेड़, पूर्वाध्यक्ष श्रीमती निर्मला जी चंडालिया,तेरापंथ महिला मंड़ल मुंबई की अध्यक्षाश्रीमती रचना जी हिरण,मंत्री श्रीमती अल्का जी मेहता,कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी सुतरिया,सहमंत्री श्रीमती संगीता जी चपलोत,कन्या मंडल सहसयोजिका श्री काजल मादरेचा व जिज्ञा सिसोदिया सभी का स्वागत महिला मंडल सयोजिका पुष्पा जी धाकड़ ने कुमकुम लगाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती प्रकाश देवी जी तातेड़ ने नमस्कार महामंत्र द्वारा की। उरण महिला मंडल की बहनो ने मंगलाचरण किया। पधारे हुए सभी अथितिगण का स्वागत सहसयोजिका श्रीमती चंदा जी मेहता व प्रिया जी मेहता ने गीतिका द्वारा किया। अणुव्रत समिति मुम्बई के उपाध्यक्ष श्रीमान रोशन लालजी मेहता व सभा के मंत्री श्रीमान भेरूलाल जी धाकड़ ने भी अपने विचार रखे।उसके पश्चात पूर्वाध्यक्ष श्रीमती निर्मला जी चंडालिया ने मंडल के नियमो से अवगत कराया। तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई की अध्यक्षा श्रीमती रचना जी हिरण ने सभी बहनो को संगठन,सेवा,समर्पण व समय के साथ काम करने के लिए बताया वह उत्कर्ष के बारे में बहुत ही अच्छे से समजाया। कन्यामण्डल सहसयोजिका काजल मादरेचा ने भी कन्यामण्डल की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत ही अच्छा काम कर रहे हो ,आगे और भी ऐक्टिव रह के आप सभी को काम करना है।सभी बहनो से जिज्ञासा समाधान भी पूछा,जिन बहनो ने अपनी जिज्ञासा बताई उसका समाधान भी बताया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन मुंबई महिला मंडल सहमंत्री श्रीमती संगीता जी बाफना ने किया।अंत मे आभार ज्ञापन प्रिया जी मेहता ने किया।तेरापंथ सभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जी मेहता,कोषाध्यक्ष किशन जी डांगी ,सुरेश जी धाकड़,युवक परिषद मंत्री प्रीतम सांखला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंघवी,महावीर बम्ब,अणुव्रत रायगढ़ क्षेत्र सह संयोजिका प्रमिला डांगी, भिक्षु जोन संयोजिका दिव्या कोठारी,कन्या मंडल प्रभारी सोनल धाकड़, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षक रंजना सिंघवी, महिला मंडल व कन्यामण्डल सभी की सराहनीय उपस्थिति रही।आप सभी कार्यक्रम में पधारे उसके लिए तह दिल से धन्यवाद।*
*ॐ अर्हम*